Lucknow : केशव प्रसाद मौर्य ने केंद्रीय बजट 2026-27 की सराहना की, विकसित भारत का रोडमैप बताया

मौर्य ने कहा कि बजट जलवायु परिवर्तन से निपटने, कार्बन कैप्चर तकनीक और सोलर ऊर्जा को बढ़ावा देगा। कृषि क्षेत्र में एआई आधारित प्लेटफॉर्म किसानों को सलाह देगा। रक्षा क्षेत्र

Feb 5, 2026 - 22:35
27 Views
Lucknow : केशव प्रसाद मौर्य ने केंद्रीय बजट 2026-27 की सराहना की, विकसित भारत का रोडमैप बताया
Lucknow : केशव प्रसाद मौर्य ने केंद्रीय बजट 2026-27 की सराहना की, विकसित भारत का रोडमैप बताया

उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने होटल रामाडियन में पत्रकारों से बात करते हुए केंद्रीय बजट 2026-27 को विकसित भारत के लक्ष्य का साफ और मजबूत रोडमैप बताया। उन्होंने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और वित्त मंत्री का आभार जताया।मौर्य ने कहा कि यह बजट गरीब, गांव, किसान और महिलाओं के सशक्तिकरण पर केंद्रित है। इसमें युवाओं के लिए रोजगार और कौशल विकास, शिक्षा-स्वास्थ्य सुधार, इंफ्रास्ट्रक्चर और विनिर्माण क्षेत्र को बढ़ावा देने पर जोर है। पर्यटन और धार्मिक स्थलों के विकास से नए रोजगार के अवसर बनेंगे। महिलाओं के सशक्तिकरण के लिए कई खास योजनाएं हैं। किसानों की आय बढ़ाने और ग्रामीण अर्थव्यवस्था को मजबूत करने पर ध्यान दिया गया है। बजट में 17 कैंसर की दवाओं पर सीमा शुल्क की छूट दी गई है जिससे इलाज सस्ता होगा और कई परिवारों को राहत मिलेगी। हर जिले में बालिकाओं के लिए गर्ल्स हॉस्टल बनाने की घोषणा की गई है जिससे बेटियों को सुरक्षित आवास और बेहतर पढ़ाई का मौका मिलेगा।

मौर्य ने कहा कि बजट जलवायु परिवर्तन से निपटने, कार्बन कैप्चर तकनीक और सोलर ऊर्जा को बढ़ावा देगा। कृषि क्षेत्र में एआई आधारित प्लेटफॉर्म किसानों को सलाह देगा। रक्षा क्षेत्र के लिए साढ़े सात लाख करोड़ रुपये से ज्यादा आवंटन किया गया है। होटल रामाडियन पहुंचने पर केशव प्रसाद मौर्य को गार्ड ऑफ ऑनर दिया गया। विधायक कृष्णा पासवान, राजेंद्र सिंह पटेल, जय कुमार सिंह, विकास कुमार गुप्ता सहित जिलाधिकारी रविंद्र सिंह और पुलिस अधीक्षक अनूप कुमार सिंह ने पुष्पगुच्छ भेंट कर उनका स्वागत किया।

Also Click : Hardoi : निदेशालय की रिपोर्ट पर प्रभारी जिला पंचायत राज अधिकारी विनय कुमार सिंह निलंबित

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow