Lucknow : शहर में अवैध कार वर्कशॉप पर एलडीए का बड़ा एक्शन, गोमती नगर विस्तार में 06 सेन्टरों पर चला बुलडोजर 

प्रवर्तन जोन-1 के जोनल अधिकारी देवांश त्रिवेदी ने बताया कि आवासीय कालोनियों में खुले इन अवैध कार वर्कशॉप से क्षेत्रवासियों को दिक्कत का सामना करना पड़ता था। कार गैराज में

By INA News Desk
Feb 11, 2026 - 22:12
28 Views
Lucknow : शहर में अवैध कार वर्कशॉप पर एलडीए का बड़ा एक्शन, गोमती नगर विस्तार में 06 सेन्टरों पर चला बुलडोजर 
Lucknow : शहर में अवैध कार वर्कशॉप पर एलडीए का बड़ा एक्शन, गोमती नगर विस्तार में 06 सेन्टरों पर चला बुलडोजर 

  • एलडीए उपाध्यक्ष प्रथमेश कुमार के निर्देश पर प्रवर्तन जोन-1 की टीम ने की कार्रवाई 
  • आवासीय योजनाओं में खुले थे वर्कशॉप, सड़क पर वाहन खड़े होने से लोगों को होती थी दिक्कत 
  • प्रवर्तन जोन-7 की टीम ने चौक व राजाबाजार में 02 अवैध व्यावसायिक निर्माण सील किये

गोमती नगर विस्तार में अवैध रूप से संचालित कार वर्कशॉप के खिलाफ एलडीए ने बुधवार को बड़ा अभियान चलाया। इस दौरान 06 कार वर्कशॉप पर बुलडोजर चलाकर अवैध स्ट्रक्चरों को ध्वस्त किया गया। एलडीए उपाध्यक्ष प्रथमेश कुमार ने बताया कि आवासीय योजनाओं में खुले इस तरह के अवैध कार गैराज के खिलाफ आगे भी अभियान चलाया जाएगा। 

 प्रवर्तन जोन-1 के जोनल अधिकारी देवांश त्रिवेदी ने बताया कि आवासीय कालोनियों में खुले इन अवैध कार वर्कशॉप से क्षेत्रवासियों को दिक्कत का सामना करना पड़ता था। कार गैराज में वाहनों की धुलाई से सड़क पर जलभराव होता था, साथ ही सड़क पर वाहनों की बेतरतीब पार्किंग से ट्रैफिक बाधित होता था। इसे ध्यान में रखते हुए उपाध्यक्ष महोदय द्वारा ऐसे अवैध कार गैराज के खिलाफ अभियान चलाकर कार्रवाई करने के निर्देश दिये गये थे। जिसके अनुपालन में विभिन्न कार वर्कशॉप के खिलाफ वाद योजित करते सेन्टरों को सील किया गया था। विहित न्यायालय में प्रकरणों की नियमानुसार सुनवाई के बाद ध्वस्तीकरण के आदेश पारित किये गये थे। जिसके आधार पर बुधवार को स्थल पर अभियान चलाया गया। 

 उन्होंने बताया कि गोमती नगर विस्तार के सेक्टर-1, सेक्टर-4 एवं सेक्टर-6 में कार्रवाई की गयी। इस दौरान दिनेश सिंह सचान, अवधेश कुमार, भूपेन्द्र सिंह, के0एल0 गुप्ता, मेसर्स ऋषि मोटर्स, आदित्य सिंह व अन्य के आवासीय भूखण्डों पर संचालित 06 अवैध कार वर्कशॉप को ध्वस्त कर दिया गया। 

चौक व राजाबाजार में 02 अवैध निर्माण सील
प्रवर्तन जोन-7 के जोनल अधिकारी माधवेश कुमार ने बताया कि मोहम्मद अकरम व अन्य द्वारा चौक में गोल दरवाजा के पास लगभग 50 वर्गमीटर क्षेत्रफल के भूखण्ड पर व्यावसायिक भवन का निर्माण कराया जा रहा था। इसी तरह मोहम्मद इबाद मेहंदी व अन्य द्वारा वजीरगंज के राजाबाजार में लगभग 70 वर्गमीटर क्षेत्रफल के भूखण्ड पर बहुमंजिला भवन का निर्माण कराया जा रहा था। एलडीए से मानचित्र स्वीकृत कराये बिना किये जा रहे उक्त दोनों अवैध निर्माणों को सील कर दिया गया।

You May Read : Hardoi : हरदोई में आयुक्त ने विशेष प्रगाढ़ पुनरीक्षण अभियान की समीक्षा की

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow