Lucknow : अवैध प्लाटिंग और निर्माण पर एलडीए की सख्त कार्रवाई, दो अवैध प्लाटिंग ध्वस्त और एक अवैध कॉम्प्लेक्स सील

प्रवर्तन जोन-3 के जोनल अधिकारी विपिन कुमार शिवहरे ने बताया कि आगरा एक्सप्रेस-वे पर प्रस्तावित वरुण विहार योजना के तहत आने वाले काकोरी के ग्राम सकरा में मोहम्मद

By INA News Desk
Aug 4, 2025 - 22:35
85 Views
Lucknow : अवैध प्लाटिंग और निर्माण पर एलडीए की सख्त कार्रवाई, दो अवैध प्लाटिंग ध्वस्त और एक अवैध कॉम्प्लेक्स सील
अवैध प्लाटिंग और निर्माण पर एलडीए की सख्त कार्रवाई, दो अवैध प्लाटिंग ध्वस्त और एक अवैध कॉम्प्लेक्स सील
Advertisement
Advertisement

लखनऊ : लखनऊ विकास प्राधिकरण (एलडीए) ने अवैध प्लाटिंग और निर्माण के खिलाफ चल रहे अभियान के तहत शनिवार को काकोरी और चौक क्षेत्रों में बड़ी कार्रवाई की। एलडीए उपाध्यक्ष प्रथमेश कुमार के निर्देश पर प्रवर्तन जोन-3 और जोन-7 की टीमों ने काकोरी के ग्राम सकरा में 20 बीघा जमीन पर दो अवैध प्लाटिंग को ध्वस्त किया और चौक के नक्खास में एक अवैध व्यावसायिक कॉम्प्लेक्स को सील कर दिया।

प्रवर्तन जोन-3 के जोनल अधिकारी विपिन कुमार शिवहरे ने बताया कि आगरा एक्सप्रेस-वे पर प्रस्तावित वरुण विहार योजना के तहत आने वाले काकोरी के ग्राम सकरा में मोहम्मद अजीम खान और अन्य द्वारा 10 बीघा जमीन पर अवैध प्लाटिंग की जा रही थी। इसी तरह, विपिन कुमार और अन्य द्वारा उसी गांव में 10 बीघा जमीन पर बिना प्राधिकरण की स्वीकृति के अवैध कॉलोनी विकसित की जा रही थी। दोनों स्थानों पर सड़क, नाली और बाउंड्री वॉल जैसे निर्माण बुलडोजर से ध्वस्त कर दिए गए।

प्रवर्तन जोन-7 के जोनल अधिकारी रवि नंदन सिंह ने बताया कि चौक के नक्खास मार्केट में पुलिस चौकी के पास रिजवान और अन्य द्वारा 100 वर्ग मीटर के भूखंड पर बिना स्वीकृत नक्शे के व्यावसायिक कॉम्प्लेक्स बनाया जा रहा था। न्यायालय के आदेश के बाद प्रवर्तन टीम ने इस निर्माण को सील कर दिया।

एलडीए ने आम लोगों से अपील की है कि प्लॉट खरीदने से पहले प्राधिकरण से दस्तावेजों की जांच कर लें, ताकि अवैध कॉलोनियों में निवेश से बचा जा सके। प्रथमेश कुमार ने कहा कि अवैध निर्माण और प्लाटिंग के खिलाफ सख्त कार्रवाई जारी रहेगी।

Also Click : Hardoi : यू-डायस डेटा अपडेट करने में देरी, कर्मियों को कारण बताओ नोटिस जारी

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow

Advertisement
Advertisement