Lucknow : मिशन शक्ति: 29,193 बालिकाओं से महिला अधिकारियों व प्रेरक महिलाओं का संवाद

'मिशन शक्ति’ के माध्यम से बालिकाओं को सशक्त, सुरक्षित और आत्मनिर्भर बनाने की दिशा में निरंतर प्रयास किए जा रहे हैं। संवाद और आत्मरक्षा प्रशिक्षण जैसे कार्यक्रम बालिकाओं के आत्मविश्वा

Mar 24, 2026 - 22:59
14 Views
Lucknow : मिशन शक्ति: 29,193 बालिकाओं से महिला अधिकारियों व प्रेरक महिलाओं का संवाद
Lucknow : मिशन शक्ति: 29,193 बालिकाओं से महिला अधिकारियों व प्रेरक महिलाओं का संवाद

  • जनपद, ब्लॉक एवं तहसील स्तर पर बालिकाओं को मिला मार्गदर्शन और प्रेरणा
  • 6,587 विद्यालयों में आत्मरक्षा प्रशिक्षण सत्रों का हुआ संचालन, 6,256 विद्यालयों में ‘सेल्फ डिफेंस क्लब’ का गठन
  • बालिकाओं में आत्मविश्वास, सुरक्षा बोध और नेतृत्व क्षमता को मिला नया आयाम
  • बालिकाओं को सशक्त, सुरक्षित और आत्मनिर्भर बनाने की दिशा में निरंतर प्रयास: संदीप सिंह
  • आत्मरक्षा प्रशिक्षण से बालिकाओं में आत्मबल और निर्णय क्षमता का विकास: मोनिका रानी

लखनऊ। ‘मिशन शक्ति’ अभियान के अंतर्गत प्रदेशभर में जनपद, ब्लॉक एवं तहसील स्तर पर महिला अधिकारियों एवं ख्याति प्राप्त प्रेरक महिलाओं द्वारा 29,193 बालिकाओं से संवाद स्थापित किया गया। इस संवाद के माध्यम से बालिकाओं को प्रेरणा, मार्गदर्शन एवं जीवन से जुड़े अनुभव साझा किए गए, जिससे उनमें आत्मविश्वास और जागरूकता का संचार हुआ।

इस अभियान के तहत प्रदेश के 6,587 विद्यालयों में आत्मरक्षा प्रशिक्षण सत्रों का सफल संचालन किया गया, जिसमें बालिकाओं को अपनी सुरक्षा के प्रति सजग रहने और आवश्यक तकनीकों का प्रशिक्षण दिया गया। वहीं, 6,256 विद्यालयों में ‘सेल्फ डिफेंस क्लब’ का गठन कर बालिकाओं को निरंतर अभ्यास और प्रशिक्षण से जोड़ा गया है।

'मिशन शक्ति’ के माध्यम से बालिकाओं को सशक्त, सुरक्षित और आत्मनिर्भर बनाने की दिशा में निरंतर प्रयास किए जा रहे हैं। संवाद और आत्मरक्षा प्रशिक्षण जैसे कार्यक्रम बालिकाओं के आत्मविश्वास को सुदृढ़ करते हैं। बालिकाओं को शारीरिक एवं मानसिक रूप से सशक्त बनाने के साथ उन्हें आत्मनिर्भर और सुरक्षित नागरिक के रूप में विकसित करने की दिशा में यह एक महत्वपूर्ण प्रयास है।
                        - संदीप सिंह, बेसिक शिक्षा मंत्री, उत्तर प्रदेश

आत्मरक्षा प्रशिक्षण से बालिकाओं में आत्मबल, जागरूकता और निर्णय क्षमता का विकास होता है। ‘सेल्फ डिफेंस क्लब’ के माध्यम से यह प्रक्रिया सतत रूप से आगे बढ़ाई जा रही है।
                       - मोनिका रानी, महानिदेशक, स्कूल शिक्षा, उत्तर प्रदेश

Also Click : दुबई में प्रॉपर्टी निवेश पर ईडी की टेढ़ी नजर, क्रेडिट कार्ड से भुगतान करने वाले सैकड़ों भारतीय जांच के घेरे में

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow