Lucknow : बीबीएयू लखनऊ में डेटा विश्लेषण व जनरेटिव एआई पर राष्ट्रीय कार्यशाला संपन्न
कार्यशाला का शुभारंभ दीप प्रज्वलन, कुलगीत एवं बाबासाहेब को पुष्पांजलि अर्पित कर किया गया। इस अवसर पर कुलपति प्रो. आर.के. मित्तल ने कृत्रिम बुद्धिमत्ता उत्कृष्टता केंद्र का औपचारिक शुभारंभ किया। उन्होंने अपने
लखनऊ। बाबासाहेब भीमराव अंबेडकर विश्वविद्यालय में अन्वेषणात्मक डेटा विश्लेषण एवं जनरेटिव एआई विषय पर दो दिवसीय राष्ट्रीय कार्यशाला का आयोजन 6 व 7 अप्रैल को किया गया। कार्यक्रम का आयोजन विश्वविद्यालय के कृत्रिम बुद्धिमत्ता उत्कृष्टता केंद्र द्वारा अंबेडकर स्कूल ऑफ सोशल साइंसेज (ASSS) में किया गया।
कार्यशाला का शुभारंभ दीप प्रज्वलन, कुलगीत एवं बाबासाहेब को पुष्पांजलि अर्पित कर किया गया। इस अवसर पर कुलपति प्रो. आर.के. मित्तल ने कृत्रिम बुद्धिमत्ता उत्कृष्टता केंद्र का औपचारिक शुभारंभ किया। उन्होंने अपने संबोधन में कहा कि प्रौद्योगिकी का उपयोग संतुलित एवं सकारात्मक रूप से किया जाना चाहिए तथा कृत्रिम बुद्धिमत्ता मानव के समग्र विकास में महत्वपूर्ण भूमिका निभा सकती है।
कार्यक्रम में SIST के डीन प्रो. एम.पी. सिंह ने एआई एवं साइबर धोखाधड़ी के विभिन्न पहलुओं पर प्रकाश डाला। वहीं उद्योग विशेषज्ञ अखिलेश शुक्ला ने मशीन लर्निंग एवं जनरेटिव एआई के उभरते रुझानों पर व्याख्यान दिया।
कार्यशाला का समन्वय डॉ. बबीता पांडे द्वारा किया गया। तकनीकी सत्रों में प्रतिभागियों को Exploratory Data Analysis, Python एवं LangChain के माध्यम से जनरेटिव एआई एप्लीकेशन विकास का व्यावहारिक प्रशिक्षण दिया गया।
इस अवसर पर सूचना प्रौद्योगिकी विभाग की अध्यक्ष डॉ. राजश्री ने राष्ट्रीय एवं राज्य स्तरीय एआई पहलों, जैसे राष्ट्रीय कृत्रिम बुद्धिमत्ता कार्यक्रम एवं एआई प्रज्ञा, पर विस्तार से जानकारी दी तथा सतत विकास लक्ष्यों की प्राप्ति में एआई की भूमिका को रेखांकित किया।
दो दिवसीय कार्यशाला के प्रथम दिवस में अन्वेषणात्मक डेटा विश्लेषण पर तथा द्वितीय दिवस में LangChain आधारित जनरेटिव एआई पर विशेष सत्र आयोजित किए गए। देश-विदेश से आए शोधार्थियों, शिक्षकों एवं पेशेवरों ने कार्यशाला में प्रतिभाग किया।
समापन अवसर पर प्रतिभागियों को प्रमाणपत्र वितरित किए गए। यह कार्यशाला विश्वविद्यालय में एआई अनुसंधान एवं नवाचार को बढ़ावा देने की दिशा में एक महत्वपूर्ण पहल मानी जा रही है।
Also Click : Sambhal : घर से नहीं निकल पाएगी बीजेपी- जियाउर्रहमान बर्क का बड़ा हमला, पोस्टर विवाद पर सियासत गरम
What's Your Reaction?









