Lucknow News: बांदा जनपद के पर्यटन विकास के लिए 1980.43 लाख रूपये की 06 परियोजनायें स्वीकृत

बताया कि ग्राम पंचायत चन्दौरा विकासखंड नरेनी स्थित कारू बाबा भगवान मंदिर के पर्यटन विकास के लिए 108.90 लाख रूपये, ग्राम पंचायत लसड़ा बसधरी में...

Apr 28, 2025 - 22:00
 0  37
Lucknow News: बांदा जनपद के पर्यटन विकास के लिए 1980.43 लाख रूपये की 06 परियोजनायें स्वीकृत

महर्षि वेदव्यास की जन्मस्थली के पर्यटन विकास के लिए 127 लाख रूपये की परियोजना स्वीकृत

By INA News Lucknow.

लखनऊ: पर्यटन विभाग द्वारा वित्तीय वर्ष 2024-25 के अंतर्गत जनपद बांदा में विभिन्न धार्मिक स्थलों एवं मंदिरों के विकास के लिए 1980.43 लाख रूपये की 06 परियोजनायें स्वीकृत की गयी है। जनपद बांदा एक ऐतिहासिक शहर है, यहां पर अनेक प्राचीन स्थल मौजूद हैं। यहां पर सालभर पर्यटकों का आना जाना लगा रहता है। पर्यटन विभाग प्रदेश में पर्यटकों को आकर्षित करने के लिए प्रदेश के समस्त जनपदों में बुनियादी सुविधायें सृजित करने का निर्णय लिया है। इसके तहत जनपद बांदा के लिए 06 परियोजनायें मंजूर की गयी है।

Also Click: Lucknow News: पौराणिक जनपद चित्रकूट के सौन्दर्यीकरण तथा अन्य निर्माण कार्यों के लिए 4992.62 लाख रूपये की तीन परियोजनायें स्वीकृत

यह जानकारी प्रदेश के पर्यटन एवं संस्कृति मंत्री जयवीर सिंह (Jayveer Singh) ने दी। उन्होंने बताया कि ग्राम पंचायत चन्दौरा विकासखंड नरेनी स्थित कारू बाबा भगवान मंदिर के पर्यटन विकास के लिए 108.90 लाख रूपये, ग्राम पंचायत लसड़ा बसधरी में स्थित ऋषि वेदव्यास की जन्मस्थली के पर्यटन विकास हेतु 127.08 लाख रूपये तथा जनपद बांदा की तहसील बबेरू के ब्लॉक कमसिन के ग्राम मुंडवारा में भादेबाबा स्थल के पर्यटन विकास के लिए 86.20 लाख रूपये की धनराशि स्वीकृत की गयी है।

जयवीर सिंह (Jayveer Singh) ने बताया कि बांदा में रनगढ़ किले की ओर जाने वाले पहुंच मार्ग का उच्चीकरण एवं स्ट्रीट फर्नीचर के कार्य के लिए 1516.07 लाख रूपये, ग्राम सोहाना गंछा विकासखंड बड़ोखर खुर्द व तहसील बांदा सदर में सिद्ध बाबा स्थान का पर्यटन विकास के लिए 92.30 लाख रूपये तथा तिन्दवारी में स्थित कुरसेजा धाम मंदिर के पर्यटन विकास के लिए 49.88 लाख रूपये की धनराशि स्वीकृत की गयी है। इन परियोजनाओं के निर्माण के लिए कार्यदायी संस्थायें आवंटित कर दी गयी हैं तथा इन सभी कार्यों के लिए शासनादेश जारी करा दिये गये हैं।

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow