Lucknow News: 41 साल बाद फिर से गूंजी अंतरिक्ष में भारत की आवाज, शुभांशु शुक्ला ने बढ़ाया उत्तर प्रदेश और देश का मान, हमें उन पर गर्व है: मंत्री दिनेश प्रताप सिंह
उद्यान मंत्री दिनेश प्रताप सिंह ने कहा कि मै और मेरी सरकार, हम सभी शुभांशु शुक्ला जी को उनकी सफलता के लिए शुभकामनाएं देते है। उन्होंने देश व प्रदेश के साथ अपने माता-...
By INA News Lucknow.
लखनऊ: प्रदेश के उद्यान, कृषि विपणन, कृषि विदेश व्यापार एवं कृषि निर्यात राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) दिनेश प्रताप सिंह ने आज भारतीय वायुसेना के ग्रुप कैप्टन शुभांशु शुक्ला के अंतर्राष्ट्रीय अंतरिक्ष स्टेशन के लिए उड़ान भरने की ऐतिहासिक उपलब्धि पर लखनऊ स्थित उनके आवास पर पहुंचकर उनके परिवारजनों को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दीं। उन्होंने कहा कि शुभांशु की यह उपलब्धि न सिर्फ उत्तर प्रदेश बल्कि पूरे देश के लिए गर्व की बात है। मैं उन्हें और उनके माता पिता को सलाम करता हूं।
उद्यान मंत्री दिनेश प्रताप सिंह ने कहा कि मै और मेरी सरकार, हम सभी शुभांशु शुक्ला को उनकी सफलता के लिए शुभकामनाएं देते है। उन्होंने देश व प्रदेश के साथ अपने माता-पिता का भी नाम रोशन किया है। शुभांशु शुक्ला की यह उपलब्धि न सिर्फ लखनऊवासियों की उपलब्धि है, बल्कि प्रदेशवासियों और देश वासियों के साथ-साथ हमारी सरकार के लिए भी गर्व और गौरव का क्षण है। वे दुनिया में देश और प्रदेश का मान बढ़ा रहे हैं।
उन्होंने कहा कि बहुत से क्षेत्रों में युवा अपना करियर बनाते हैं। बहुत ही कम युवा होंगे, जिन्होंने ऐसा करियर अपनाया है। मैं उन्हें सलाम करता हूं कि उन्होंने इस चुनौतीपूर्ण मिशन को चुना। आज हमारे लखनऊ का बेटा हमें तारे लाकर देने वाला है। इससे बड़ी उपलब्धि हमारे लिए कुछ नहीं हो सकती है। सिंह ने कहा कि जिस यान को लेकर शुभांशु गए हैं, उसमें अन्य देशों के भी होनहार नागरिक शामिल हैं। यह हमारे लिए और भी गर्व की बात है। इस अवसर पर उत्तर प्रदेश राज्य महिला आयोग की उपाध्यक्ष अपर्णा बिष्ट यादव एवं लखनऊ उत्तर विधान सभा क्षेत्र के विधायक नीरज बोरा उपस्थित रहे।
Also Click : UK News: बाजपुर के विक्रमपुर में तेंदुए का आतंक, राणा फॉर्म में कुत्ते की मौत, ग्रामीणों में दहशत
What's Your Reaction?