Lucknow News: CM योगी (Yogi) आदित्यनाथ ने नई दिल्ली में सुनी PM के 'मन की बात', PM ने की यूपी के रिकॉर्ड ब्रेकर खिलाड़ियों और हनी उद्यमियों की प्रशंसा 

PM नरेन्द्र मोदी ने यूपी के जिन खिलाड़ियों की प्रशंसा की है उनमें बरेली के कादिर खान ने 400 मीटर दौड़ में दो बार राष्ट्रीय रिकॉर्ड तोड़कर सबका ध्यान खींचा है। बरेली के एफआर इस्ला....

May 25, 2025 - 22:42
48 Views
Lucknow News: CM योगी (Yogi) आदित्यनाथ ने नई दिल्ली में सुनी PM के 'मन की बात', PM ने की यूपी के रिकॉर्ड ब्रेकर खिलाड़ियों और हनी उद्यमियों की प्रशंसा 

सार-

  • कहा- PM के मार्गदर्शन में निरंतर सशक्त हो रहा 'खेलो इंडिया' का विजन
  • यूपी के तीन खिलाड़ियों कादिर खान, शेख जीशान और तुषार चौधरी ने अलग-अलग खेलों में तोड़ा है नेशनल रिकॉर्ड 
  • PM मोदी ने की यूपी में शहद उत्पादन के क्षेत्र में हो रही प्रगति की चर्चा, CM योगी (Yogi) ने बताया 'मधुमय अभियान'
  • बोले योगी (Yogi)- मधुमय अभियान दे रहा सेहत, स्वरोजगार और आत्मनिर्भरता को बढ़ावा
  • सैन्य पराक्रम और स्वदेशी हथियारों व तकनीक की सफलता ने ‘आत्मनिर्भर भारत’ की गूंज को विश्व में फैलाया : योगी (Yogi) आदित्यनाथ

By INA News Lucknow.

नई दिल्ली/लखनऊ : PM नरेंद्र मोदी ने अपने 122वें 'मन की बात' कार्यक्रम में उत्तर प्रदेश के खिलाड़ियों की शानदार उपलब्धियों की सराहना की। हाल ही में बिहार में संपन्न हुए खेलो इंडिया यूथ गेम्स 2025 में प्रदेश के तीन खिलाड़ियों, बरेली के कादिर खान, वाराणसी के शेख जीशान और बिजनौर के तुषार चौधरी ने रिकॉर्ड तोड़ प्रदर्शन कर प्रदेश का नाम रोशन किया है।

PM ने इन युवा प्रतिभाओं की मेहनत और लगन को प्रेरणादायक बताया। साथ ही उन्होंने उत्तर प्रदेश के शहद उद्योग में बढ़ रहे हनी उद्यमियों की भी प्रशंसा की। वहीं नई दिल्ली में नीति आयोग की बैठक में शामिल होने पहुंचे CM योगी (Yogi) आदित्यनाथ ने भी PM के इस कार्यक्रम को सुना। CM योगी (Yogi) ने सोशल मीडिया पोस्ट के जरिए प्रदेश के तीनों खिलाड़ियों को अपनी शुभकामनाएं दी हैं। इसके साथ ही उन्होंने शहद उत्पादन में प्रदेश की प्रगति को 'मधुमय अभियान' बताते हुए इसे भारत को समृद्धि और आरोग्यता के पथ पर ले जाने वाला बताया। 

  • PM के मार्गदर्शन में निरंतर सशक्त हो रहा 'खेलो इंडिया' का विजन

CM योगी (Yogi) आदित्यनाथ ने अपने एक्स अकाउंट पर खेलो इंडिया के तीनों रिकॉर्ड ब्रेकर खिलाड़ियों की चर्चा करते हुए इस उपलब्धि पर गर्व जताया और कहा कि PM के मार्गदर्शन में 'खेलो इंडिया' का विजन निरंतर सशक्त हो रहा है।

Also Click: Lucknow News: मोदी-योगी ने जल जीवन मिशन से बदली बुंदेलखंड की दशा-दिशा, बुंदेलखंड विश्वविद्यालय के अध्ययन ने लगाई मुहर

उन्होंने तुषार चौधरी, कादिर खान और शेख जीशान के शानदार प्रदर्शन को उनके अथक परिश्रम, अनुशासन और संकल्पशक्ति का परिणाम बताया। CM ने प्रदेश की खेल प्रतिभाओं का उत्साहवर्धन करने के लिए PM मोदी के प्रति आभार व्यक्त किया।

  • सेहत, स्वरोजगार और आत्मनिर्भरता को बढ़ावा दे रहा मधुमय अभियान

CM ने PM द्वारा उत्तर प्रदेश में शहद उत्पादन के क्षेत्र में हो रही प्रगति की चर्चा पर भी अपने पोस्ट में इसे 'मधुमय अभियान' बताया। CM ने कहा कि 'राष्ट्रीय मधुमक्खी पालन' और 'शहद मिशन' जैसी योजनाओं के समर्थन से शहद उत्पादन में लगभग 60% की वृद्धि हुई है, जिससे भारत शहद उत्पादन और निर्यात में अग्रणी देशों में शामिल हो गया है। यह अभियान सेहत, स्वरोजगार और आत्मनिर्भरता को बढ़ावा देकर भारत को समृद्धि और आरोग्यता के पथ पर ले जा रहा है।

  • कौन हैं कादिर, जीशान और तुषार, जिनकी PM और CM ने की हौसला-अफ़ज़ाई

PM नरेन्द्र मोदी ने यूपी के जिन खिलाड़ियों की प्रशंसा की है उनमें बरेली के कादिर खान ने 400 मीटर दौड़ में दो बार राष्ट्रीय रिकॉर्ड तोड़कर सबका ध्यान खींचा है। बरेली के एफआर इस्लामिया इंटर कॉलेज में पढ़ने वाले कादिर की इस उपलब्धि ने पूरे प्रदेश को गौरवान्वित किया। वहीं, वाराणसी के शेख जीशान ने ट्रिपल जंप में नया राष्ट्रीय रिकॉर्ड बनाकर स्वर्ण पदक जीता है।ऑटो चालक के बेटे जीशान ने आर्थिक तंगी के बावजूद अपने जुनून को बनाए रखा और वाराणसी के डॉ. भीमराव आंबेडकर स्टेडियम में प्रशिक्षक डॉ. मंजूर आलम अंसारी के मार्गदर्शन में अपनी प्रतिभा को निखारा। इसी प्रकार बिजनौर के किसान संजय सिंह के पुत्र तुषार चौधरी ने वेटलिफ्टिंग में 102 किलोभार वर्ग में 289 किलोभार उठाकर स्वर्ण पदक अपने नाम किया। इन तीनों खिलाड़ियों की उपलब्धियों ने न केवल उत्तर प्रदेश बल्कि पूरे देश के लिए प्रेरणा का स्रोत बनकर खेलो इंडिया 2025 को यादगार बना दिया। CM योगी (Yogi) आदित्यनाथ ने तीनों खिलाड़ियों की हौसला-अफ़ज़ाई की है। 

  • सैन्य पराक्रम और स्वदेशी हथियारों व तकनीक की सफलता ने ‘आत्मनिर्भर भारत’ की गूंज को विश्व में फैलाया

CM ने एक अन्य एक्स पोस्ट में ‘ऑपरेशन सिंदूर (Operation Sindoor)’ पर PM मोदी के विचारों की सराहना की, जिसे उन्होंने ‘भारत के मन की बात’ का प्रतीक बताया। उन्होंने कहा कि PM के नेतृत्व में 140 करोड़ भारतीय आतंकवाद के खिलाफ एकजुट हैं और सेना के साथ पूर्ण विश्वास के साथ खड़े हैं। ‘ऑपरेशन सिंदूर (Operation Sindoor)’ में भारतीय सेना के पराक्रम और स्वदेशी हथियारों व तकनीक की सफलता ने ‘आत्मनिर्भर भारत’ की गूंज को विश्व में फैलाया है। CM ने इस ऑपरेशन को आतंकवाद के खात्मे के संकल्प और राष्ट्रवादी चेतना का प्रतीक बताते हुए PM के प्रेरक उद्बोधन के लिए आभार जताया।

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow