Lucknow News : आबकारी एवं मद्यनिषेध मंत्री नितिन अग्रवाल ने बड़े मंगल के अवसर पर किया भंडारे का आयोजन

नितिन अग्रवाल जी ने कहा कि हनुमान जी की पूजा के लिए समर्पित बड़े मंगल का दिन उत्तर प्रदेश, विशेष रूप से राजधानी लखनऊ में एक विशेष धार्मिक और सांस्कृतिक उत्स....

Jun 10, 2025 - 22:49
 0  34
Lucknow News : आबकारी एवं मद्यनिषेध मंत्री नितिन अग्रवाल ने बड़े मंगल के अवसर पर किया भंडारे का आयोजन

श्री अग्रवाल ने भक्त जनों को बांटा प्रसाद, प्रदेशवासियों के कल्याण की कामना की

By INA News Lucknow.

लखनऊ: उत्तर प्रदेश के आबकारी एवं मद्यनिषेध राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) नितिन अग्रवाल ने मंगलवार को गौतम पल्ली स्थित अपने सरकारी आवास पर मंगलवार को बड़े मंगल के पावन अवसर विशाल भंडारे का आयोजन किया। इस अवसर पर उन्होंने प्रदेशवासियों के सुख, समृद्धि और स्वास्थ्य की मंगलकामना की। उन्होंने श्रद्धालुओं को प्रसाद वितरित किया।इस अवसर पर नितिन अग्रवाल ने कहा कि हनुमान की पूजा के लिए समर्पित बड़े मंगल का दिन उत्तर प्रदेश, विशेष रूप से राजधानी लखनऊ में एक विशेष धार्मिक और सांस्कृतिक उत्सव के रूप में मनाया जाता है। बड़ा मंगल उत्तर भारतीय लोक आस्था का एक अत्यंत महत्वपूर्ण पर्व है। लखनऊ की धरती पर यह पर्व सामाजिक समरसता, सहयोग और श्रद्धा का प्रतीक बन चुका है।

Also Click : Hardoi News: एसपी नीरज जादौन ने पुलिस सीधी भर्ती 2023 में चयनित अभ्यर्थियों के लिए रात्रि विश्राम स्थलों का लिया जायजा

नितिन अग्रवाल ने कहा कि हनुमान समाज को शक्ति, भक्ति और सेवा का संदेश देते हैं। हम सबको उनसे प्रेरणा लेनी चाहिए और अपनी आस्था को सेवा में बदलना चाहिए। जब हम एक-दूसरे की मदद करेंगे, तभी सच्चे अर्थों में धर्म की विजय होगी और मानवता का कल्याण होगा।

इस अवसर पर प्रदेश अध्यक्ष भूपेन्द्र चौधरी, उप मुख्यमंत्री बृजेश पाठक, केशव प्रसाद मौर्य, संगठन महामंत्री धर्मपाल सिंह, प्रांत प्रचारक कौशल सहित उत्तर प्रदेश सरकार के वरिष्ठ मंत्रीगण, विधायकगण, पार्टी पदाधिकारीगण, श्रद्धालुगण एवं अन्य गणमान्य जन शामिल हुए। 

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow