Lucknow News: कृषि में नवाचार से अवगत हुए किसान, अनवरत नौवें दिन किसानों के बीच पहुंचे वैज्ञानिक, हरदोई, बहराइच व मैनपुरी में किसानों से संवाद

ब्लाक प्रमुख ने नैनो यूरिया, डी0ए0पी0 एवं बुवाई से पूर्व बीज शोधन करने सम्बन्धी जानकारी दी। उप कृषि निदेशक सतीश कुमार द्वारा केन्द्र सरकार द्वारा चलाई जा रही पीए..

Jun 6, 2025 - 23:45
 0  52
Lucknow News: कृषि में नवाचार से अवगत हुए किसान, अनवरत नौवें दिन किसानों के बीच पहुंचे वैज्ञानिक, हरदोई, बहराइच व मैनपुरी में किसानों से संवाद

विकसित कृषि संकल्प अभियान 2025, समस्याओं को सुना, समाधान का रास्ता बताया, जनप्रतिनिधियों ने किसानों को सरकार की योजनाओं से कराया अवगत

By INA News Lucknow.
  
लखनऊ : विकसित कृषि संकल्प अभियान 2025 के अंतर्गत शुक्रवार को कई स्थानों में जनप्रतिनिधियों, वैज्ञानिकों, कृषि व अन्य विभागों के अधिकारियों ने किसानों से संवाद किया।

  • खेती में नवाचार का प्रयोग करें किसान

हरदोई में सवायजपुर विधायक माधवेन्द्र प्रताप सिंह, ब्लाक प्रमुख अनोखे लाल कश्यप द्वारा विकास खण्ड, हरपालपुर, के ग्राम ललुआमऊ में प्रतिभाग किया गया। विधायक ने कृषकों को गो आधारित प्राकृतिक खेती करने के लिए प्रेरित किया। उन्होंने बताया कि खेती में नवाचार का प्रयोग करें, जिससे कृषि लागत कम कर अपनी आय में बढोत्तरी कर सकते है।

ब्लाक प्रमुख ने नैनो यूरिया, डी0ए0पी0 एवं बुवाई से पूर्व बीज शोधन करने सम्बन्धी जानकारी दी। उप कृषि निदेशक सतीश कुमार द्वारा केन्द्र सरकार द्वारा चलाई जा रही पीएम किसान, फार्मर रजिस्ट्री, डिजिटल क्राप सर्वे, जैविक खेती, फसल बीमा आदि योजनाओं  की जानकारी दी गयी। इस अवसर पर कृषि विभाग के कृषि रक्षा अधिकारी विनीत कुमार शुक्ला, वरिष्ठ वैज्ञानिक डॉ. एके0 दुबे, डॉ. एके तिवारी, भाजपा मण्डल अध्यक्ष कमलेश पल, ग्राम प्रधाान ललुआमऊ प्रेमावती आदि ने प्रतिभाग किया। 

  • किसानों को योजनाओं से कराया गया अवगत

बहराइच के विकासखण्ड चित्तौरा के ग्राम पंचायत डीहा में आयोजित अभियान में जिला कृषि अधिकारी, के0वी0के0 वैज्ञानिक, वरिष्ठ प्राविधिक सहायक ग्रुप-ए सुधाकर शुक्ला व कृषि विभाग के अन्य अधिकारीगण उपस्थित रहे। किसानों को खरीफ फसल उत्पादन तकनीकी, एग्रीकृत जीवनासी प्रबन्धन बिष मुक्त खेती के बारे में जानकारी दी गयी।

Also Click : Lucknow News : यूपी एक्सीलरेटर प्रगति कार्यक्रम, समृद्ध धान नेटवर्क (SDN) की पहली बैठक, उत्तर प्रदेश सरकार ने किया ‘समृद्ध धान नेटवर्क (SDN)’ का शुभारंभ

संतुलित उर्वरक, नैनो यूरिया, डीएपी की उपयोगिता एवं लाभकारी गुणवत्तापूर्ण बीज, मृदा स्वास्थ कार्ड, डीएसआर, मिलेट्स, प्राकृतिक खेती, पीएम किसान निधि, एफपीओ, एनएफ़एसएम, आत्मा कृषि यंत्रीकरण, प्रधानमंत्री फसल बीमा आदि सहित सभी फसलों की उत्पादन तकनीकी सहित अन्य सभी योजनाओं की विस्तृत जानकारी प्रदान की गयी। 

  • मैनपुरी में भी किसानों से संवाद

उप कृषि निदेशक कृषि रक्षा आगरा मंडल ने जनपद मैनपुरी के विकसित कृषि संकल्प अभियान अंतर्गत ग्राम परौख में प्रतिभाग किया। उक्त मौके पर नवीन कृषि तकनीकी, रोग कीट प्रबंधन पर विस्तृत चर्चा की गई। यहां जिला कृषि अधिकारी केवीके के वैज्ञानिक, विभिन्न विभागों के अधिकारीगण समेत  लगभग 150 से अधिक कृषक उपस्थित रहे । 

  • 6075 स्थानों पर चला अभियान

प्रदेश के 75 जनपदों में अब तक लगभग 6075 स्थानों पर विभिन्न गणमान्य जनप्रतिनिधि/कृषि वैज्ञानिकों एवं कृषि एवं सहवर्ती विभाग के अधिकारियों के साथ शुक्रवार को नौवें  दिन तक लगभग 10,26,117 से अधिक किसानों ने प्रतिभाग किया। अभियान के संचालन हेतु कृषि निदेशक के द्वारा प्रदेश के 38 अधिकारियों को नामित करते हुए उन्हें निर्देशित किया गया कि नामित जनपदों में प्रतिभाग कर जनपदीय टीम को मार्ग दर्शन एवं सहयोग प्रदान करें।

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow