Lucknow News: ग्रीन कॉरिडोर- हनुमान सेतु से समतामूलक चौराहे तक सीधे फर्राटा भरेंगे वाहन

अवगत कराया गया कि 67 पियर में से 37 पियर तथा 343 पाइल में से 316 पाइल का निर्माण कार्य पूरा हो गया है। वहीं, 210 मीटर लंबे हनुमान सेतु 2 - लेन ब्रिज का कार्य जून, 2025 तक पूर्ण करा लिया जायेगा। इसी तर...

Apr 9, 2025 - 00:13
 0  63
Lucknow News: ग्रीन कॉरिडोर- हनुमान सेतु से समतामूलक चौराहे तक सीधे फर्राटा भरेंगे वाहन
प्रतीकात्मक चित्र

मुख्यांश-

  • लखनऊ विकास प्राधिकरण द्वारा निर्मित किये जा रहे ग्रीन कॉरिडोर व राष्ट्र प्रेरणा स्थल का जिलाधिकारी विशाख जी० ने किया निरीक्षण
  • हनुमान सेतु 2-लेन ब्रिज, निशातगंज ब्रिज पर 4-लेन सड़क, कुकरैल नदी पर 4-लेन ब्रिज व निशातगंज से कुकरैल बंधा चौड़ीकरण का कार्य जून, 2025 तक हो जाएगा पूरा
  • चौक में नींबू पार्क रोड से चरक चौराहे की ओर यातायात होगा सुगम, जिलाधिकारी ने मार्ग का चौड़ीकरण करने के दिये निर्देश

By INA News Lucknow.

ग्रीन कॉरिडोर परियोजना के द्वितीय चरण के अंतर्गत किये जा रहे कार्यों ने रफ्तार पकड़ ली है। इसके पूरे होने से हनुमान सेतु से समतामूलक चौराहे तक वाहन सीधे फर्राटा भर सकेंगे। जिलाधिकारी विशाख जी० ने लखनऊ विकास प्राधिकरण द्वारा निर्मित किये जा रहे ग्रीन कॉरिडोर व राष्ट्र प्रेरणा स्थल का मंगलवार को निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने समस्त कार्यों को मानकों के अनुरूप यथाशीघ्र पूर्ण करने के निर्देश दिये।

इस मौके पर प्राधिकरण के उपाध्यक्ष प्रथमेश कुमार व प्रभारी मुख्य अभियंता संजीव कुमार गुप्ता समेत अन्य अधिकारी व अभियंता उपस्थित रहे। जिलाधिकारी द्वारा सर्वप्रथम ग्रीन कॉरिडोर का निरीक्षण किया गया। इसमें पक्कापुल से डालीगंज तक 1.8 किलोमीटर की लंबाई में बनाये जा रहे आर०ओ०बी० कम फ्लाई ओवर का कार्य देखा गया।

Also Read: Hardoi News: ड्यूटी में शिथिलता पर एसपी ने SI को सस्पेंड किया

अवगत कराया गया कि 67 पियर में से 37 पियर तथा 343 पाइल में से 316 पाइल का निर्माण कार्य पूरा हो गया है। वहीं, 210 मीटर लंबे हनुमान सेतु 2 - लेन ब्रिज का कार्य जून, 2025 तक पूर्ण करा लिया जायेगा। इसी तरह निशातगंज ब्रिज पर 240 मीटर लंबे चार लेन का निर्माण कार्य भी जून, 2025 तक पूरा हो जाएगा। परियोजना के अंतर्गत हनुमान सेतु से निशातगंज तक बंधा चौड़ीकरण को लेकर जिलाधिकारी ने निर्देशित किया कि स्थल पर अस्थाई निर्माण को हटाते हुए समयान्तर्गत कार्य पूर्ण कराया जाए।

इसके बाद जिलाधिकारी ने कुकरैल नदी पर 240 मीटर लंबाई में निर्मित किये जा रहे चार लेन ब्रिज का काम देखा। अवगत कराया गया कि 80 प्रतिशत काम पूरा हो गया है, शेष कार्य जून, 2025 तक पूर्ण करा लिया जाएगा। साथ ही कुकरैल ब्रिज के मर्जिंग प्वाइंट पर रोटरी का भी निर्माण कराया जाएगा। इससे ट्रैफिक का आवागमन सुचारू रूप से हो सकेगा।

  • नींबू पार्क से चरक चौराहे तक चौड़ी होगी सड़क

जिलाधिकारी विशाख जी० ने हेरिटेज जोन में यातायात को सुगम बनाने के उद्देश्य से नींबू पार्क रोड से चरक चौराहे तक जाने वाले मार्ग का भी निरीक्षण किया। मार्ग के बायें तरफ हुसैनाबाद ट्रस्ट की रिक्त भूमि है। जिलाधिकारी ने निर्देश दिये कि उक्त रिक्त भूमि को लेते हुए सड़क चौड़ीकरण का कार्य कराया जाए। इसके लिए नियमानुसार कार्यवाही करते हुए जल्द से जल्द अनापत्ति प्राप्त की जाए।

  • राष्ट्र प्रेरणा स्थल का निरीक्षण

लखनऊ विकास प्राधिकरण द्वारा बसंतकुंज योजना के सेक्टर-जे में 65 एकड़ क्षेत्रफल में विकसित किये जा रहे राष्ट्र प्रेरणा स्थल का भी जिलाधिकारी ने निरीक्षण किया। एलडीए उपाध्यक्ष प्रथमेश कुमार ने अवगत कराया कि कैफेटेरिया, 5 ट्वायलेट ब्लॉक, 06 गेट, 3 हैलीपैड आदि विकास कार्य पूर्ण हो गये हैं। म्यूजियम ब्लॉक में क्लैडिंग का कार्य लगभग 80 प्रतिशत पूर्ण कराया जा चुका है तथा म्यूजियम क्यूरेशन के लिए निविदा आमंत्रित की गयी है। उक्त समस्त कार्य दिसम्बर, 2025 तक पूर्ण करा लिया जाएगा।

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow