Lucknow News: प्रदेश के सभी जिलों में बाबा साहब अंबेडकर के नाम से बनेगा छात्रावास CM योगी (Yogi)
CM योगी (Yogi) ने कहा कि यह वर्ष भारत के संविधान अंगीकार करने का अमृत महोत्सव वर्ष है। उन्होंने विपक्ष पर कटाक्ष करते हुए कहा कि समाजवादी पार्टी को कई बार शासन का...
सार-
- लोकमाता अहिल्याबाई होल्कर की 300वीं जयंती के अवसर पर महिलाओं के लिए 7 छात्रावास
- अटल जी की स्मृति में प्रदेश के हर नगर निकाय में एक डिजिटल लाइब्रेरी का होगा निर्माण CM योगी (Yogi)
- BJP सरकार ने महापुरुषों के सम्मान में वास्तविक काम किए हैं CM
- समाजवादी पार्टी ऐतिहासिक स्थलों पर कब्जा करवा रही थी, BJP सरकार ने उसे विरासत के रूप में विकसित किया CM योगी (Yogi)
- महर्षि वाल्मीकि की साधना स्थली 'लालपुर' को विकसित करने का कार्य समाजवादी पार्टी ने रोका योगी (Yogi)
- भगवान बिरसा मुंडा के नाम पर मिर्जापुर और सोनभद्र में बनेगा म्यूजियम
By INA News Lucknow.
लखनऊ: उत्तर प्रदेश विधान परिषद के बजट पर चर्चा के दौरान CM योगी (Yogi) आदित्यनाथ ने विपक्ष को संविधान के सम्मान और संरक्षण को लेकर जमकर घेरा। समाजवादी पार्टी और अन्य विपक्षी दलों पर तीखा हमला बोलते हुए उन्होंने कहा कि ये दल बाबा साहब भीमराव अंबेडकर और अन्य दलितपिछड़े महापुरुषों को कभी सम्मान नहीं दे पाए। जबकि डबल इंजन की BJP सरकार ने अंबेडकर इंटरनेशनल सेंटर और पंच तीर्थों के निर्माण जैसी कई ऐतिहासिक पहल की हैं। उन्होंने कहा कि BJP सरकार ने यह निर्णय लिया है कि प्रदेश के हर जनपद में अनुसूचित जाति और जनजाति के छात्रों के लिए बनने वाले सभी छात्रावासों का नाम बाबा साहब अंबेडकर के नाम पर रखा जाएगा।
CM योगी (Yogi) ने कहा कि यह वर्ष भारत के संविधान अंगीकार करने का अमृत महोत्सव वर्ष है। उन्होंने विपक्ष पर कटाक्ष करते हुए कहा कि समाजवादी पार्टी को कई बार शासन का अवसर मिला, लेकिन उन्होंने बाबा साहब के नाम पर कोई संस्था नहीं बनाई। उल्टा, जो संस्थान पहले से थे, उनके नाम भी हटा दिए गए। इसके विपरीत BJP सरकार ने प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में बाबा साहब अंबेडकर के सम्मान में पंच तीर्थों का निर्माण कराया और लखनऊ में अंबेडकर अंतरराष्ट्रीय स्मारक और सांस्कृतिक केंद्र का निर्माण कर रही है। इस केंद्र के माध्यम से दलित छात्रों को स्कॉलरशिप की सुविधा भी दी जाएगी।
- BJP सरकार ने महापुरुषों के सम्मान में वास्तविक काम किए हैं CM
CM योगी (Yogi) ने कहा कि समाजवादी पार्टी केवल राजनीतिक नारेबाजी करती है, लेकिन BJP सरकार ने महापुरुषों के सम्मान में वास्तविक काम किए हैं। उन्होंने कहा कि लखनऊ के बाबा साहब भीमराव अंबेडकर विश्वविद्यालय में सावित्रीबाई फुले के नाम पर छात्रावास बनवाया गया है, जिससे दलित छात्र लाभान्वित हो सकें। इसी तरह, कन्नौज के मेडिकल कॉलेज का नाम समाजवादी सरकार ने हटाया था, जिसे BJP सरकार ने फिर से बाबा साहब अंबेडकर के नाम से स्थापित किया। CM योगी (Yogi) ने कहा कि प्रयागराज में निषादराज श्रृंगवेरपुर में भव्य कॉरिडोर बनाया गया है, जिसका लोकार्पण प्रधानमंत्री मोदी ने किया। उन्होंने तंज कसते हुए कहा कि समाजवादी पार्टी इस ऐतिहासिक स्थल पर कब्जा करवा रही थी, लेकिन BJP सरकार ने उसे विरासत के रूप में विकसित किया।
- महर्षि वाल्मीकि की साधना स्थली 'लालपुर' को विकसित करने का कार्य समाजवादी पार्टी ने रोका योगी (Yogi)
CM योगी (Yogi) ने कहा कि समाजवादी पार्टी की सरकार ने महाराज सुहेलदेव के विजय स्मारक के निर्माण में बाधा डाली थी, लेकिन BJP सरकार ने बहराइच और श्रावस्ती में भव्य स्मारक का निर्माण पूरा किया। वाराणसी में संत रविदास की जन्मस्थली को भी भव्य रूप दिया गया है। उन्होंने कहा कि समाजवादी पार्टी ने संत रविदास के जन्मस्थल पर विकास कार्य रोकने का प्रयास किया, लेकिन BJP सरकार ने वहां भव्य प्रतिमा स्थापित कर कॉरिडोर का निर्माण करवाया।
उन्होंने कहा कि महर्षि वाल्मीकि की साधना स्थली 'लालपुर' को विकसित करने का कार्य समाजवादी पार्टी ने रोका, लेकिन BJP सरकार ने इसे एक आदर्श पर्यटन स्थल के रूप में विकसित किया। इसी तरह, राजापुर में गोस्वामी तुलसीदास जी की जन्मस्थली के विकास को भी समाजवादी पार्टी ने अवरुद्ध किया, लेकिन BJP सरकार ने वहां व्यापक विकास कार्य किए हैं।
- भगवान बिरसा मुंडा के नाम पर मिर्जापुर और सोनभद्र में बनेगा म्यूजियम
CM योगी (Yogi) ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने 26 नवंबर को संविधान दिवस घोषित कर बाबा साहब अंबेडकर के प्रति कृतज्ञता ज्ञापित की। BJP सरकार ने यह निर्णय लिया है कि अनुसूचित जाति और जनजाति के छात्रों के लिए बनने वाले सभी छात्रावासों का नाम बाबा साहब अंबेडकर के नाम पर रखा जाएगा। इसके अलावा, लोकमाता अहिल्याबाई होल्कर की 300वीं जयंती के अवसर पर महिलाओं के लिए सात छात्रावासों की सुविधा देने की योजना बनाई गई है। CM योगी (Yogi) ने कहा कि उत्तर प्रदेश सरकार ने सरदार वल्लभ भाई पटेल की 150वीं जयंती के अवसर पर हर जिले में 100 एकड़ क्षेत्रफल में एम्प्लॉयमेंट जोन बनाने का निर्णय लिया है। इसी तरह, महान स्वतंत्रता सेनानी भगवान बिरसा मुंडा की 150वीं जयंती पर बलरामपुर के इमलिया कोडर में जनजातीय म्यूजियम का निर्माण पहले ही किया जा चुका है, और अब मिर्जापुर और सोनभद्र में भी ऐसे ही म्यूजियम बनाए जा रहे हैं। CM योगी (Yogi) आदित्यनाथ ने घोषणा की कि पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी की जन्म शताब्दी वर्ष के उपलक्ष्य में हर नगर निकाय में एक डिजिटल लाइब्रेरी बनाई जाएगी। यह लाइब्रेरी अटल जी की स्मृति को समर्पित होगी और युवाओं के लिए ज्ञान का केंद्र बनेगी।
- BJP सरकार ने 56 लाख से अधिक मकानों का निर्माण किया योगी (Yogi)
CM योगी (Yogi) ने कहा कि समाजवादी पार्टी की सरकार ने गरीबों के घर तक नहीं बनने दिए। उन्होंने बताया कि BJP सरकार ने 56 लाख से अधिक मकानों का निर्माण किया है, जबकि समाजवादी पार्टी के शासन में यह संख्या नगण्य थी। उन्होंने कहा कि गरीबों के लिए शौचालय और मकान बनने से समाजवादी पार्टी को परेशानी होती थी, क्योंकि वे केवल एक परिवार की राजनीति तक सीमित थे। CM योगी (Yogi) ने कहा कि यह बजट उत्तर प्रदेश की समृद्ध विरासत और सामाजिक न्याय को समर्पित एक ऐतिहासिक कदम है। BJP सरकार सभी महापुरुषों के सम्मान में कार्य कर रही है और आगे भी इसी संकल्प के साथ प्रदेश के विकास को नई ऊंचाइयों तक ले जाने का कार्य करेगी।
What's Your Reaction?









