Lucknow News: सरोजनीनगर में अवैध व्यावसायिक निर्माण, पारा में 10 रो-हाउस भवन सील
प्रवर्तन जोन-3 के जोनल अधिकारी रवि नंदन सिंह ने बताया कि ऊषा सिंह द्वारा सरोजनीनगर के शांति नगर के मुरली विहार में भूखण्ड संख्या - 6बी पर लगभग 2500 वर्गफिट क्षेत्रफल के भूखण्ड....
By INA News Lucknow.
लखनऊ (Lucknow) विकास प्राधिकरण के उपाध्यक्ष प्रथमेश कुमार के निर्देश पर शहर में अवैध निर्माण के खिलाफ लगातार चलाये जा रहे अभियान के क्रम में बुधवार को प्रवर्तन जोन-3 की टीम ने सरोजनीनगर व पारा क्षेत्र में कार्रवाई की। इस दौरान प्राधिकरण से मानचित्र स्वीकृत कराये बिना किये जा रहे एक व्यावसायिक निर्माण व 10 रो-हाउस भवनों को सील किया गया।
प्रवर्तन जोन-3 के जोनल अधिकारी रवि नंदन सिंह ने बताया कि ऊषा सिंह द्वारा सरोजनीनगर के शांति नगर के मुरली विहार में भूखण्ड संख्या - 6बी पर लगभग 2500 वर्गफिट क्षेत्रफल के भूखण्ड पर अवैध रूप से व्यावसायिक निर्माण कराया जा रहा था। इसके अलावा प्रेम नारायण, किशन पाल, पदम यादव, पवन चौरसिया, अजय पाण्डेय, श्वेता त्रिपाठी, पुत्तन यादव व अन्य द्वारा पारा के ग्राम देवपुर में सनराइज पब्लिक स्कूल के पास भूमि खसरा संख्या-377 व 378 पर लगभग 5000 वर्गफिट क्षेत्रफल में रो-हाउस भवनों का निर्माण कराया जा रहा था। प्राधिकरण से मानचित्र स्वीकृत कराये बिना किये जा रहे उक्त निर्माण कार्यों के विरूद्ध विहित न्यायालय द्वारा वाद योजित करते हुए सीलिंग के आदेश पारित किये गये थे। जिसके अनुपालन में प्रवर्तन टीम द्वारा प्राधिकरण पुलिस बल के सहयोग से निर्माणाधीन भवनों को सील कर दिया गया।
What's Your Reaction?











