Lucknow News: सामूहिक विवाह योजना में कन्या को बैंक खाते में अब मिलेंगे ₹60 हजार: CM

गुरुवार को समाज कल्याण विभाग की समीक्षा बैठक में CM ने यह भी कहा कि राज्य सरकार ने नए वित्तीय वर्ष से सामूहिक विवाह योजना के अंतर्गत पात्र नवविवाहित जोड़ों को 51 हजार ...

Apr 24, 2025 - 23:46
 0  38
Lucknow News: सामूहिक विवाह योजना में कन्या को बैंक खाते में अब मिलेंगे ₹60 हजार: CM

सार-

  • CM सामूहिक विवाह योजना में नवविवाहित जोड़ों को अब मिलेंगे 25 हजार के उपहार
  • सामूहिक विवाह योजना का बढ़ेगा दायरा, अब तीन लाख रुपये वार्षिक आय वाले भी होंगे पात्र
  • CM का निर्देश, व्यवस्था ऐसी हो कि 60 वर्ष की आयु होते ही पात्रता की श्रेणी के निराश्रित वृद्धजनों मिलने लगे वृद्धावस्था पेंशन
  • CM का निर्देश, फैमिली आईडी से जोड़ें वृद्धावस्था पेंशन योजना

By INA News Lucknow.

लखनऊ: CM योगी आदित्यनाथ ने CM सामूहिक विवाह योजना का लाभ पाने के लिए निर्धारित 02 लाख रुपये वार्षिक आय सीमा को बढ़ाकर 03 लाख रुपये करने की आवश्यकता जताई है। CM ने कहा है कि सामूहिक विवाह योजना वंचित वर्ग के लिए बड़ा संबल बनी है। अधिकाधिक लोग इससे लाभान्वित हो सकें, इसके लिए यह आवश्यक है कि पात्रता के लिए निर्धारित अधिकतम वार्षिक आय सीमा को बढ़ाया जाए।गुरुवार को समाज कल्याण विभाग की समीक्षा बैठक में CM ने यह भी कहा कि राज्य सरकार ने नए वित्तीय वर्ष से सामूहिक विवाह योजना के अंतर्गत पात्र नवविवाहित जोड़ों को 51 हजार रुपये के स्थान पर 01 लाख रुपये करने का निर्णय लिया है। 01 लाख रुपये की इस राशि में से 60 हजार रुपये कन्या के बैंक खाते में जमा किये जाएं, जबकि नवविवाहित जोड़े को 25 हजार रुपये के उपहार दिए जाने चाहिए, शेष 15 हजार रुपये वैवाहिक समारोह में व्यय किये जायें।

CM ने इस व्यवस्था को तत्काल लागू करने के निर्देश दिए हैं। वहीं, वृद्धावस्था पेंशन की अद्यतन स्थिति की समीक्षा करते हुए CM ने कहा कि यह सुनिश्चित किया जाए कि एक भी पात्र वृद्धजन, पेंशन से वंचित न रहें। योजना के और बेहतर क्रियान्वयन के लिए इसे फैमिली आईडी से जोड़ा जाना चाहिए।CM ने कहा कि फैमिली आईडी से जुड़ने के बाद पात्रता की श्रेणी का कोई भी निराश्रित वृद्धजन जैसे ही 60 वर्ष का होगा, उसे तत्काल पेंशन की राशि मिलने लग जायेगी। CM ने विभागीय अधिकारियों को फैमिली आईडी के माध्यम से वृद्धावस्था पेंशन कवरेज बढ़ाने के लिए आवश्यक तकनीकी व्यवस्था करने के निर्देश दिए।

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow