Lucknow News: LDA: विश्राम नगर योजना में 2502 आवासीय भवनों का अगले माह से खुलेगा पंजीकरण
LDA उपाध्यक्ष प्रथमेश कुमार ने बताया कि देवपुर पारा के कबीर नगर में प्राधिकरण द्वारा पूर्व में 608 एस0एम0आई0जी0 व 912 एम०आई०जी० भवन निर्मित किये गये हैं, जिनमें बड़ी संख्या में ...
सार-
- देवपुर पारा के कबीर नगर में तैयार हो रहे EWS LIG व MMIG भवन
- लखनऊ विकास प्राधिकरण के उपाध्यक्ष प्रथमेश कुमार ने योजना की समीक्षा करके तैयारी पूरी करने के दिये निर्देश
By INA News Lucknow.
लखनऊ में अपने आशियाने का सपना देख रहे लोगों के लिए एक अच्छी खबर है। लखनऊ विकास प्राधिकरण अपनी विश्राम नगर योजना में 2502 आवासीय भवनों का पंजीकरण अगले माह से खोलने जा रहा है। इसके अंतर्गत देवपुर पारा के कबीर नगर में निर्मित किये जा रहे EWS LIG व एम०एम०आई०जी० भवन लोगों के लिए उपलब्ध होंगे। प्राधिकरण के उपाध्यक्ष प्रथमेश कुमार ने सोमवार को अधिकारियों के साथ बैठक करके योजना को लांच करने के सम्बंध में जरूरी दिशा-निर्देश दिये।
LDA उपाध्यक्ष प्रथमेश कुमार ने बताया कि देवपुर पारा के कबीर नगर में प्राधिकरण द्वारा पूर्व में 608 एस0एम0आई0जी0 व 912 एम०आई०जी० भवन निर्मित किये गये हैं, जिनमें बड़ी संख्या में लोग रह रहे हैं। इस योजना को विश्राम नगर का नाम दिया गया है। अब इस योजना में 1832 EWS, 214 LIG व 456 MMIG श्रेणी के नवीन बहुमंजिला आवासीय भवन निर्मित किये जा रहे हैं, जिनका कार्य अंतिम चरण में है।
लगभग 32 वर्गमीटर से 55 वर्गमीटर क्षेत्रफल के यह भवन कम आय वर्ग वाले लोगों के बजट में होंगे। यहां बच्चों के लिए पार्क व व्यस्कों के लिए ओपन जिम आदि की सभी सुविधाएं होंगी। भवनों के निर्माण में गुणवत्ता का विशेष ध्यान रखा गया, जिससे यहां रहने वाले लोगों को किसी भी तरह की कोई असुविधा नहीं होगी। उपाध्यक्ष ने बताया कि योजना को आम लोगों के लिए जल्द से जल्द खोलने के उद्देश्य से सोमवार को सम्बंधित अधिकारियों के साथ बैठक की गयी। इसमें जून, 2025 से भवनों का पंजीकरण खोलने के निर्देश दिये गये हैं, जिसके लिए इस माह के अंत तक सभी तैयारियां पूरी कर ली जाएंगी।
- ये होगा भवनों का साइज
EWS भवन- साइज लगभग 30 से 32 वर्गमीटर कुल संख्या 1832 LIG भवन- साइज लगभग 45 वर्गमीटर, कुल संख्या 214 एम०एम०आई०जी० भवन- साइज लगभग 55 वर्गमीटर, कुल संख्या 456
- एस०एम०आई०जी० व एम०आई०जी० भवन उपलब्ध
अभियंत्रण जोन-3 के अधिशासी अभियंता संजीव कुमार गुप्ता ने बताया कि योजना में एस०एम०आई०जी० व एम0आई0जी0 के कुल 1520 भवन निर्मित हैं, जो कि पहले आओ-पहले पाओ योजना के अंतर्गत आवंटित किये जा रहे हैं। इच्छुक लोग LDA की वेबसाइट के माध्यम से इन भवनों को ऑनलाइन बुक करा सकते हैं। उन्होंने बताया कि एस०एम०आई०जी० भवन का क्षेत्रफल लगभग 1032 वर्गफिट है, जिसकी कीमत लगभग 33 लाख रूपये है। वहीं, लगभग 977 वर्गफिट क्षेत्रफल का एम०आई०जी० भवन लगभग 31 लाख रूपये का है।
What's Your Reaction?











