Lucknow News: LDA की अनंत नगर योजना में 334 भूखण्डों के लिए 12,776 लोगों ने कराया पंजीकरण

LDA सचिव विवेक श्रीवास्तव ने बताया कि अनंत नगर आवासीय योजना में भूखंडों के लिए 4 अप्रैल, 2025 से 3 मई 2025 के मध्य ऑनलाइन पंजीकरण खोला गया था। जिसे लोगों की मांग प...

May 6, 2025 - 00:38
 0  74
Lucknow News: LDA की अनंत नगर योजना में 334 भूखण्डों के लिए 12,776 लोगों ने कराया पंजीकरण

सार-

  • लखनऊ विकास प्राधिकरण की अनंत नगर आवासीय योजना को लेकर लोगों ने दिखाया जबरदस्त उत्साह
  • प्रथम चरण में भूखण्डों के लिए खोला गया पंजीकरण सोमवार को अंतिम दिन रात 8:00 बजे तक 12.776 लोगों ने कराया रजिस्ट्रेशन
  • रात 11:59 बजे तक खुला रहेगा पोर्टल, बुकलेट खरीद चुके लोग ऑनलाइन भुगतान कर करा सकेंगे पंजीकरण
  • 785 एकड़ की आवासीय योजना में डेढ़ लाख लोगों को मिलेगा आशियाना, 100 एकड़ क्षेत्रफल में विकसित की जाएगी एडुटेक सिटी

By INA News Lucknow.

लखनऊ विकास प्राधिकरण की अनंत नगर (मोहन रोड) आवासीय योजना को लेकर लोगों में जबरदस्त उत्साह देखने को मिल रहा है। योजना में प्रथम चरण में 334 भूखण्डों के लिए पंजीकरण खोला गया था। सोमवार को अंतिम दिन रात 8:00 बजे तक 12,776 लोगों ने आवेदन करते हुए सफलतापूर्वक पंजीकरण करा लिया। LDA उपाध्यक्ष प्रथमेश कुमार ने बताया कि लॉटरी के माध्यम से भूखण्डों का आवंटन किया जाएगा। पंजीकृत आवेदकों का परीक्षण कराने के बाद लॉटरी की तारीख जल्द ही घोषित की जाएगी। 

LDA सचिव विवेक श्रीवास्तव ने बताया कि अनंत नगर आवासीय योजना में भूखंडों के लिए 4 अप्रैल, 2025 से 3 मई 2025 के मध्य ऑनलाइन पंजीकरण खोला गया था। जिसे लोगों की मांग पर उपाध्यक्ष द्वारा 2 दिन के लिए बढ़ाते हुए मई 2025 तक कर दिया गया। सोमवार को रात 8:00 बजे तक 12,776 लोगों ने पंजीकरण धनराशि जमा कराकर सफलतापूर्वक रजिस्ट्रेशन करा लिया। उन्होंने बताया कि सोमवार रात 11:59 बजे तक रजिस्ट्रेशन पोर्टल खुला रहेगा और आवेदक ऑनलाइन भुगतान कराकर पंजीकरण करा सकेंगे। इसके बाद से पोर्टल बंद हो जाएगा।

Also Click: Lucknow News: LDA: विश्राम नगर योजना में 2502 आवासीय भवनों का अगले माह से खुलेगा पंजीकरण

अपर सचिव ज्ञानेन्द्र वर्मा ने बताया कि अनंत नगर योजना में 785 एकड़ के विशाल क्षेत्रफल में टाउनशिप विकसित की जा रही है। जिसमें लगभग डेढ़ लाख लोगों के आशियाने का सपना साकार होगा। इसमें लगभग 2100 आवासीय भूखण्ड व 120 व्यावसायिक भूखण्ड सृजित किये जाएंगे जिससे लोगों को बेहतर आवासीय सुविधा के साथ व्यावसायिक सेवाओं का लाभ योजना में ही मिलेगा। इसके अलावा ग्रुप हाउसिंग के 60 भूखण्डों में 10,000 से अधिक फ्लैट्स निर्मित किये जाएंगे। ईडब्ल्यूएस व एलआईजी श्रेणी के 5 हजार भवनों में 25 हजार से अधिक लोगों को आवासीय सुविधा प्राप्त हो सकेगी। योजना में प्रधानमंत्री आवास योजना के अंतर्गत भी भवनों का निर्माण किया जाएगा।

योजना का विकास अंतरराष्ट्रीय मानकों के अंतर्गत ग्रिड पैटर्न पर किया जा रहा है। जिसमें चौड़ी सड़कों के साथ निर्बाध विद्युत आपूर्ति के लिए भूमिगत केबल बिछायी जाएंगी। योजना में लगभग 100 एकड़ क्षेत्रफल में एडुटेक सिटी विकसित की जाएगी। जहां लगभग 10,000 छात्र-छात्राओं, शिक्षकों एवं फैकल्टी के सदस्यों के लिए हॉस्टल व आवासीय भवन बनाए जाएंगे। योजना में लगभग 130 एकड़ भूमि में पार्कों व ग्रीन स्पेस का विकास किया जाएगा, जोकि योजना को पर्यावरण के अनुकूल एक हरा-भरा क्षेत्र बनाएगा।

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow