Lucknow News: 02 मई को आयोजित की जाएगी राज्य स्तरीय खरीफ उत्पादकता गोष्ठी-2025
प्रदेश में इस खरीफ सीजन में दलहन उत्पादन में अरहर और उर्द के उत्पादन एवं उत्पादकता को बढ़ाने के लिए विशेष प्रयासों पर बल दिया जा रहा है। इस आयोजन में प्रदेश के सभी ज...
By INA News Lucknow.
लखनऊ: कृषि उन्नति के 150 वर्ष पूर्ण होने के अवसर पर कृषि विभाग द्वारा राज्य स्तरीय खरीफ उत्पादकता गोष्ठी-2025 का आयोजन किया जा रहा है। यह आयोजन 02 मई, 2025 को पूर्वान्ह 10:00 बजे से इन्दिरा गाँधी प्रतिष्ठान, गोमती नगर के मार्स ऑडिटोरियम में होगा।
प्रदेश में इस खरीफ सीजन में दलहन उत्पादन में अरहर और उर्द के उत्पादन एवं उत्पादकता को बढ़ाने के लिए विशेष प्रयासों पर बल दिया जा रहा है। इस आयोजन में प्रदेश के सभी जनपदों से ऐसे कृषकों को आमंत्रित किया जा रहा है।
जो उन्नत पद्धतियों से कृषि विविधीकरण की प्रणाली को अपनाकर खेती को व्यवसाय के रूप में विकसित कर रहे हैं। विभिन्न विभागों जैसे पशुपालन, उद्यान, गन्ना, मत्स्य विभाग, सिंचाई एवं विद्युत आदि विभागों के समन्वित सहयोग के दृष्टिगत् इन विभागों के माननीय मंत्रीगण, प्रमुख सचिव एवं अन्य अधिकारी प्रतिभाग करेंगे।
What's Your Reaction?











