Lucknow News: पर्यटन नीति 2022 का लाभ प्राप्त कराने के लिए निवेशकों के लिए पूरे प्रदेश में 15 मई तक कैंप लगाकर जानकारी दी जायेगी- जयवीर सिंह (Jayveer Singh)
पर्यटन एवं संस्कृति मंत्री जयवीर सिंह (Jayveer Singh) ने बताया कि पर्यटन के क्षेत्र में उत्तर प्रदेश बहुत ही तेजी से विकास करने वाला राज्य है। बीते वर्ष यहां लगभग 65 करोड़ श्रद्धालु पहुंचे थे। अयोध्या, का...
प्रमुख सचिव पर्यटन एवं संस्कृति मुकेश कुमार मेश्राम वीडियो कांन्फ्रेंसिंग के माध्यम से निवेशकों को जागरूक करेंगे
By INA News Lucknow.
लखनऊ : पर्यटन विभाग उत्तर प्रदेश पर्यटन नीति-2022 का लाभ प्रत्येक निवेशकों तक पहुंचाने के लिए हरसंभव उपाय किया जा रहा है। इसके लिए वृहद स्तर पर जागरूकता अभियान चलाया जा रहा है। इसी क्रम में प्रदेश के प्रत्येक जिले में कैंप लगाया जाएगा, जिसे प्रमुख सचिव पर्यटन एवं संस्कृति मुकेश कुमार मेश्राम वीडियो कांफ्रेंसिंग के माध्यम से संबोधित करेंगे।
इस बारे में पर्यटन एवं संस्कृति मंत्री जयवीर सिंह (Jayveer Singh) ने बताया कि पर्यटन के क्षेत्र में उत्तर प्रदेश बहुत ही तेजी से विकास करने वाला राज्य है। बीते वर्ष यहां लगभग 65 करोड़ श्रद्धालु पहुंचे थे। अयोध्या, काशी, मथुरा, प्रयागराज सहित अन्य स्थलों पर प्रतिवर्ष श्रद्धालुओं की संख्या में बेतहाशा वृद्धि हो रही है। इसको देखते हुए बड़ी संख्या में पर्यटक सुविधाओं की आवश्यकता है।
इसके दृष्टिगत पर्यटन विभाग का प्रयास है कि गंतव्यस्थलों के साथ-साथ एनएच, एसएच सहित अन्य प्रमुख मार्गों के किनारे आधुनिक सुविधाओं से सुसज्जित वे साइड एमिनिटीज जैसे ढाबा, होटल, मोटल में भव्य पर्यटक सुविधाएं उपलब्ध हों, ताकि मार्ग में पड़ने वाली इन इकाइयों में पर्यटक उच्चस्तरीय सुविधाओं का लाभ ले सकें।
Also Click: Lucknow News: 02 मई को आयोजित की जाएगी राज्य स्तरीय खरीफ उत्पादकता गोष्ठी-2025
पर्यटन एवं संस्कृति मंत्री जयवीर सिंह (Jayveer Singh) ने बताया कि प्रदेश में पर्यटन उद्योगों को चिन्हित करते हुए 33 विभिन्न पर्यटन इकाइयों को नवीन पर्यटन नीति 2022 में सम्मिलित किया गया है। नवीन पर्यटन नीति 2022 में पर्यटन उद्यमियों को पूंजीगत व्यय पर 30 प्रतिशत तक का अनुदान अनुमन्य किया गया है। वित्तीय प्रोत्साहन, अनुदान, लाभ एवं छूट प्रदान करने के लिए पारदर्शी एवं सहज ऑनलाइन पोर्टल नच.जवनतपेउचवतजंसण्पद की व्यवस्था की गई है।
सिंह ने बताया कि पर्यटन नीति का प्रदेश के साथ-साथ राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय स्तर पर प्रचार-प्रसार किया जा रहा है। इसी क्रम पूरे प्रदेश में 15 मई तक कैंप लगाया जाएगा। इसका शुभारंभ 28 अप्रैल से हो चुका है। कैंप में राजस्व अधिकारी, जीएसटी अधिकारी, व्यापार एवं उद्योग मंडल के अध्यक्ष सहित होटल मालिक, मोटल मालिक, ढाबा संचालक सहित अन्य निवेशक हिस्सा लेंगे।
इन्हें पर्यटन नीति-2022 के लाभों से अवगत कराया जायेगा। उन्होंने बताया कि घरेलू पर्यटन के मामले में उत्तर प्रदेश प्रथम स्थान पर है। विदेशी पर्यटकों के मामले में भी प्रदेश को देश में प्रथम स्थान पर स्थापित करने के लिए सभी पर्यटन स्थलों पर बुनियादी सुविधाओं का विकास किया जा रहा है।
What's Your Reaction?











