Lucknow News: विकसित कृषि संकल्प अभियान के तहत कृषि मंत्री ने किया गोरखपुर और देवरिया में किसानों से संवाद

विकसित कृषि संकल्प अभियान 2025 को प्रभावी एवं विस्तारपूर्वक संचालन हेतु आगामी दिवस 01 जून को केन्द्रीय कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान एवं मंत्री, कृषि, कृ...

By INA News Desk
Jun 1, 2025 - 21:54
41 Views
Lucknow News: विकसित कृषि संकल्प अभियान के तहत कृषि मंत्री ने किया गोरखपुर और देवरिया में किसानों से संवाद

सार-

  • केंद्रीय मंत्री जितिन प्रसाद ने पीलीभीत में और अनुप्रिया पटेल ने मिर्जापुर में किया किसानों से संवाद
  • कृषि राज्य मंत्री बलदेव सिंह औलख रामपुर में रहे किसानों के बीच
  • प्रदेश के हर जनपद में प्रतिदिन आयोजित किये जा रहे हैं 9-9 कार्यक्रम
  • विकसित कृषि संकल्प अभियान 2025 में किसान, वैज्ञानिक और अधिकारी ले रहे हैं बढ़-चढ़कर भाग

By INA News Lucknow.

लखनऊ : विकसित कृषि संकल्प अभियान कार्यक्रम को विस्तार देने एवं कृषकों में उत्साहवर्धन करने हेतु मंत्री, कृषि, कृषि शिक्षा एवं कृषि अनुसंधान सूर्यप्रताप शाही के द्वारा शनिवार को ग्राम आमकौल विकासखण्ड सरदारनगर जनपद गोरखपुर में प्रतिभाग किया गया। इस अवसर पर स्थानीय जनप्रतिनिधि संयुक्त कृषि निदेशक, गोरखपुर मण्डल, उप कृषि निदेशक, गोरखपुर, जिला कृषि अधिकारी, गोरखपुर, कृषि वैज्ञानिक नरेन्द्र देव कृषि विश्वविद्यालय, कुमारगंज, अयोध्या, कृषि वैज्ञानिक, कृषि विज्ञान केन्द्र, गोरखपुर के द्वारा भी कृषक वैज्ञानिक संवाद में कृषकों का ज्ञानवर्धन किया गया। इसके उपरान्त मंत्री, कृषि, कृषि शिक्षा एवं कृषि अनुसंधान सूर्यप्रताप शाही के द्वारा ग्राम बजरिया विकासखण्ड पथरदेवा जनपद देवरिया में भी आयोजित विकसित कृषि संकल्प अभियान में स्थानीय जनप्रतिनिधि के साथ प्रतिभाग कर कृषकों को प्रोत्साहित किया गया। इस अवसर पर कृषि विज्ञान केन्द्र, देवरिया के कृषि वैज्ञानिक एवं कृषि तथा सहवर्ती विभाग के अधिकारियों द्वारा कृषकों के हितार्थ चलाई जा रही योजनाओं के बारे में जानकारी दी गई।

इसी प्रकार सांसद, पीलीभीत एवं वाणिज्य राज्य मंत्री, भारत सरकार जितिन प्रसाद जी के द्वारा ग्राम सुन्दरपुर विकासखण्ड मरौरी एवं ग्राम दौलतपुर पट्टी विकासखण्ड बरखेड़ा जनपद पीलीभीत में विकसित कृषि संकल्प अभियान 2025 के कार्यक्रम में उपस्थित होकर किसानों को प्रोत्साहित किया गया। सांसद के साथ विधायक, बरखेड़ा, प्रवक्तानन्द जी, ब्लाक प्रमुख, बरखेड़ा एवं मरौरी तथा कृषि विभाग के अधिकारी/कर्मचारी उपस्थित होकर कृषकों का उत्साहवर्धन किया गया।सांसद, मिर्जापुर एवं स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण राज्यमंत्री, भारत सरकार अनुप्रिया पटेल के द्वारा ग्राम कोड़ीयरा (देवरी) छानवे जनपद मिर्जापुर में उपस्थित होकर विकसित कृषि संकल्प अभियान 2025 में स्थानीय जनप्रतिनिधियों के साथ प्रतिभाग कर कृषकों को प्रोत्साहित किया गया। इसके साथ ही भारतीय सब्जी अनुसंधान संस्थान वाराणसी, के0वी0के0, मिर्जापुर के वैज्ञानिक तथा कृषि एवं सहवर्ती विभाग के अधिकारी के द्वारा कृषक वैज्ञानिक संवाद में प्रतिभाग कर कृषकों के साथ कृषि की नवीन तकनीकी पर चर्चा की गई। 

राज्य मंत्री, कृषि, कृषि शिक्षा एवं कृषि अनुसंधान बलदेव सिंह औलख द्वारा ग्राम पदपुरी विकासखण्ड विलासपुर जनपद रामपुर के विकसित कृषि संकल्प अभियान 2025 के अन्तर्गत किसान वैज्ञानिक संवाद में उपस्थित होकर कृषकों का उत्साहवर्धन किया गया। साथ ही अपर कृषि निदेशक, गेहू एवं मोटा अनाज जगदीश चन्द्र भट्ट एवं कृषि संबंधी अधिकारी भी उपस्थित रहे। विकसित कृषि संकल्प अभियान 2025 के अन्तर्गत ग्राम धनऊपुर विकासखण्ड दोस्तपुर जनपद सुल्तानपुर में विधायक, कादीपुर राजेश गौतम के द्वारा कृषक वैज्ञानिक संवाद की अध्यक्षता कर किसानों को प्रोत्साहित किया गया।

विकसित कृषि संकल्प अभियान 2025 के अन्तर्गत जनपद भदोही में निदेशक, भारतीय सब्जी अनुसंधान संस्थान, वाराणसी के द्वारा ग्राम हरकचन्द्रपुर, भदोही में प्रतिभाग कर कृषकों को सब्जी के उत्पादन एवं प्रसंस्करण तथा विपणन के साथ ही ड्रोन द्वारा जल विलेय, उर्वरक एवं रसायनों के छिड़काव का प्रदर्शन कर उसके लाभों के बारे में कृषकों से चर्चा की गई। 

Also Click: Lucknow News: राज्य संग्रहालय में टेराकोटा म्यूरल एवं मूर्ति कला कार्याशाला सम्पन्न और प्रतिभागियों को पुरस्कृत किया गया

जनपद लखनऊ के ग्रामसभा नगवामऊखुर्द एवं मानपुर लाला, विकासखण्ड बख्शी का तालाब में संयुक्त कृषि निदेशक, ब्यूरो ए0 के0 सिंह के द्वारा खेती की नई तकनीकों एवं विपणन तथा निदेशक, केन्द्रीय उपोष्ण बागवानी संस्थान, रहमानखेड़ा, लखनऊ के डा0 टी0 दामोदरन के द्वारा बागवानी फसलों को लाभकारी बनाने हेतु तकनीकों के संबंध में जानकारी दी गई, साथ ही केन्द्रीय उपोष्ण बागवानी संस्थान, भारतीय गन्ना अनुसंधान संस्थान, लखनऊ एवं कृषि विज्ञान केन्द्र, लखनऊ के वैज्ञानिक, उप कृषि निदेशक, लखनऊ आदि भी उपस्थित होकर कृषि से संबंधित विषयों पर कृषकों से चर्चा की गई।

इस प्रकार प्रदेश के 75 जनपदों में अब तक 2025 स्थानों पर विभिन्न जनप्रतिनिधि/कृषि वैज्ञानिकों एवं कृषि एवं सहवर्ती विभाग के अधिकारियों के द्वारा कृषकों के बीच उपस्थित होकर कृषकों को बागवानी, पौध संरक्षण, धान की सीधी बुवाई, बीज शोधन करके फसल की बुवाई, मृदा परीक्षण के लाभ एवं कम लागत की खेती, संतुलित मात्रा में उर्वरक का प्रयोग, औद्योगिक फसलें, चारा उत्पादन, पशुजनित रोगों की रोकथाम, औद्यानिक खेती, फसल बीमा, रेशम पालन, मधुमक्खी पालन, जैविक/प्राकृतिक खेती, भूमि संरक्षण की तकनीक, वृक्षारोपण के लाभ, बकरी पालन, वागवानी के पुराने पौधों का पुर्नजीवन, खाद्य प्रसंस्करण, विपणन आदि विषयों पर चर्चा की गई। साथ ही कृषकों से उनकी कृषि में आने वाली समस्याओं पर भी संवाद/चर्चा की गई एवं इसके निवारण हेतु आश्वस्त किया गया, जिसमें अब तक 252271 कृषकों ने प्रतिभाग किया। कार्यक्रम के प्रति कृषकों में उत्साह बढ़ने के कारण आगामी दिवसों में कृषकों की प्रतिभागिता बढ़ने की संभावना है।विकसित कृषि संकल्प अभियान 2025 को प्रभावी एवं विस्तारपूर्वक संचालन हेतु आगामी दिवस 01 जून को केन्द्रीय कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान एवं मंत्री, कृषि, कृषि शिक्षा एवं कृषि अनुसंधान सूर्यप्रताप शाही के द्वारा जनपद मेरठ के विकासखण्ड सुरूरपुर के ग्राम डबथुआ में अपरान्ह 3.00 से 6.00 बजे तक विकसित कृषि संकल्प अभियान 2025 के कृषक वैज्ञानिक संवाद में प्रतिभाग कर वैज्ञानिकों एवं कृषकों को प्रोत्साहित किये जाने का कार्यक्रम प्रस्तावित है। 
विकसित कृषि संकल्प अभियान 2025 के कुशल संचालन हेतु कृषि निदेशक के द्वारा प्रदेश के 38 अधिकारियों को प्रत्येक अधिकारी को 2-2 जनपदों में दिनांक-01 जून, 07 जून एवं 08 जून को नामित किया गया तथा संबंधित अधिकारियों को निर्देशित किया गया कि नामित जनपद में आयोजित कार्यक्रम में प्रतिभाग कर अभियान को सफल बनाने हेतु सहयोग प्रदान करेंगे एवं कार्यक्रम की समाप्ति के पश्चात अपनी संस्तुति सहित आख्या प्रस्तुत करेंगे।

उल्लेखनीय है कि प्रधानमंत्री के 2047 तक विकसित भारत बनाने की संकल्पना को पूर्ण करने के उद्देश्य से तथा भारत की आत्मनिर्भर बनाने हेतु कृषि की महत्वपूर्ण भूमिका है। इसी उद्देश्य की पूर्ति हेतु कृषि में उत्पादकता वृद्धि के साथ ही किसानों की आय में वृद्धि हेतु विकसित कृषि संकल्प अभियान 2025 को देश के सभी भागों में चलाया जा रहा है, इस उद्देश्य को पूरा करने के लिएं मुख्यमंत्री द्वारा प्रदेश के 50 लाख किसानों तक कृषि वैज्ञानिकों द्वारा नवीन शोध एवं तकनीक तथा कृषि अधिकारियों द्वारा किसानों हेतु चलाई जा रही सरकारी लाभकारी योजनाओं को किसानों तक  ‘‘लैब टू लैण्ड‘‘ के नारे को साकार करते हुए किसानों तक पहुंचाने का लक्ष्य रखा गया है।

देश के सभी राज्यों में 1.5 करोड़ किसानों को जोड़ने के लक्ष्य के मुहिम के सापेक्ष उत्तर प्रदेश में 75 जनपदों में 10125 कार्यक्रम के माध्यम से 50 लाख किसानों को जोड़ने का लक्ष्य रखा गया है जो प्रत्येक जनपद में प्रति दिवस 9 कार्यक्रम के साथ 15 दिवसों में प्रति जनपद 135 स्थानों पर कृषक वैज्ञानिक संवाद आयोजित किए जायेंगे। कार्यक्रम का शुभारम्भ मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ जी द्वारा 29 मई 2025 को लोकभवन में किया गया।
विकसित कृषि संकल्प अभियान 2025 को विस्तार स्वरूप देने एवं अधिकतम कृषकों को प्रतिभागी बनाने हेतु यह कार्यक्रम 29 मई से 12 जून 2025 तक संचालित किया जायेगा।

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow

Advertisement
Advertisement