Lucknow News: प्रधानमंत्री सूक्ष्म खाद्य उद्योग उन्नयन योजनान्तर्गत लाभार्थियों द्वारा मिलेट्स आधारित उत्पाद तैयार कर स्टॉल लगाये गये
उप मुख्यमन्त्री द्वारा सेवानिवृत्त खाद्य प्रसंस्करण के अधिकारियों/कर्मचारियों को भी उनके द्वारा विभाग को आगे बढ़ाने में किये गये सहयोग के सम्बन्ध में सम्मानित किया गया। उ०प्र० खाद्य प्रसं....
By INA News Lucknow.
लखनऊ: उत्तर प्रदेश के उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य के निर्देशों के क्रम में सोमवार को इन्दिरा गांधी प्रतिष्ठान गोमतीनगर लखनऊ में उद्यान एवं खाद्य प्रसंस्करण विभाग की 50 वर्ष की स्वर्णिम यात्रा पूरी होने के उपलक्ष्य में आयोजित औद्यानिक उन्नयन गोष्ठी के दौरान खाद्य प्रसंस्करण विभाग द्वारा भी प्रदर्शनी / स्टाल लगाए गए। पीएम एफएमई योजनान्तर्गत लार्थियों द्वारा मिलेट्स आधारित उत्पाद तैयार कर लगाये गये स्टालों की दर्शको द्वारा सराहना की गयी।
उप मुख्यमन्त्री द्वारा सेवानिवृत्त खाद्य प्रसंस्करण के अधिकारियों/कर्मचारियों को भी उनके द्वारा विभाग को आगे बढ़ाने में किये गये सहयोग के सम्बन्ध में सम्मानित किया गया। उ०प्र० खाद्य प्रसंस्करण उद्योग नीति-2023 योजनान्तर्गत लाभान्वित स्वयं सहायता समूह की महिलाओं द्वारा चलाये जा रहे टेक ऑफ होम राशन (टी. एच.आर.) में उत्कृष्ट कार्य करने हेतु उप मुख्यमन्त्री द्वारा सम्मानित किया गया।
Also Click: Lucknow News: अशासकीय विद्यालयों के शिक्षकों की पदोन्नति का रास्ता हुआ साफ
इस दौरान कृषकों से अपेक्षा की गयी कि उत्पादन के साथ-साथ प्रसंस्करण कर प्रदेश सरकार द्वारा संचालित खाद्य प्रसंस्करण योजनान्तर्गत लाभ प्राप्त कर अपने उत्पादन की सुरक्षा करते हुए अपनी आय में वृद्धि करें।
फूड प्रोसेसिंग यूनिटो में मै.आर एस फूड इण्डस्ट्रीज बाराबंकी द्वारा मिलेट आधारित पास्ता,नूडल्स,वर्मिसेली आदि उत्पाद, मै.लक्ष्मीबाई क्षेत्र स्तरीय समिति लखनऊ द्वारा बड़ी पापड़ मिलें आधारित मोमोज,व सहजन आधारित उत्पादो, मै.एन जी एम मशालें ,बिलग्राम हरदोई के मशाले (पीएमएफएमई योजना के अन्तर्गत), शुद्ध हरदोई द्वारा (पीएमएफएमई योजना के अन्तर्गत) मस्टर्ड आयल इकाई का स्टाल ,और रिजनल फूड रिसर्च एनालिसेस सेन्टर लखनऊ द्वारा खाद्य उत्पादों के विश्लेषण व प्रशिक्षण के कार्यों से सम्बन्धित स्टालों लगायें गये।खाद्य प्रसंस्करण क्षेत्र में उत्कृष्ट कार्य करने हेतु पीएमएफएमई योजना के अन्तर्गत कार्यरत डी आर पी ( डिस्ट्रिक्ट रिसोर्स परशन) अजीत प्रताप सिंह को प्रशस्ति पत्र दिया गया।
What's Your Reaction?











