Lucknow News: PM सूक्ष्म खाद्य उद्योग उन्नयन योजना के क्रियान्वयन में UP देश में टाप पर, खाद्य प्रसंस्करण उद्योग के क्षेत्र में रोजगार की अपार संभावनाएं

उप मुख्यमंत्री ने समीक्षा में प्रकाश में आया कि ओवर आल PM सूक्ष्म खाद्य उद्योग उन्नयन योजना के क्रियान्वयन में UP, देश में टाप पर है। उन्होने निर्देश दिए कि खाद्य प्रसंस्करण योजनाओं का व्यापक स्तर पर ....

By INA News Desk
Apr 15, 2025 - 22:44
61 Views
Lucknow News: PM सूक्ष्म खाद्य उद्योग उन्नयन योजना के क्रियान्वयन में UP देश में टाप पर, खाद्य प्रसंस्करण उद्योग के क्षेत्र में रोजगार की अपार संभावनाएं
Advertisement
Advertisement

सार-

  • खाद्य प्रसंस्करण योजनाओं का व्यापक स्तर पर प्रचार प्रसार किया जाए, हमारी मंशा हर गांव में कम से कम एक यूनिट लगे
  • खाद्य प्रसंस्करण उद्योगों से स्वयं सहायता समूहों को अधिक से अधिक जोड़ा जाए, खाद्य प्रसंस्करण उद्योगों को बढ़ावा देने हेतु डिस्ट्रिक्ट रिसोर्स परशन की कार्यशाला आयोजित की जाए
  • इन्क्यूबेशन सेन्टरों को चालू करने की कार्यवाही सर्वोच्च प्राथमिकता पर की जाए, इन्क्यूबेशन सेन्टरों का लाभ समूहों व लोगों को हर हाल में दिलाया जाना सुनिश्चित किया जाए 
  • PMFME योजना के प्रत्येक जिले के 10 लाभार्थियों से बात करके फीड‌बैक लिया जाए, पायलट प्रोजेक्ट के रूप में लखनऊ के सभी ब्लॉकों में पी एम एफ एम ई योजना के बारे में ट्रेनिंग करायी जाए
  • प्रत्येक शुक्रवार को प्रत्येक विकासखण्ड के दो गांव पंचायतो में हो रही ग्राम चौपालो में PM सूक्ष्म खाद्य उद्योग उन्नयन योजना के बारे में ग्रामीणो को विस्तार से जानकारी दी जाए
  • योजना के और अधिक ढंग से चलाने के लिए मुख्यालय पर काल सेन्टर की स्थापना की जाए, चालू वित्तीय की कार्य-योजना बनाते हुए लक्ष्य निर्धारित किये जाए
  • लक्ष्य पूर्ण करने के लिए समय सीमा निर्धारित की जाए -केशव प्रसाद मौर्य

By INA News Lucknow.

लखनऊ: UP के उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने कहा कि UP में खाद्य प्रसंस्करण उद्योग के क्षेत्र में रोजगार की अपार संभावनाएं हैं, अधिकारी कर्मचारी मिलकर सभी प्रचार माध्यमों से खाद्य प्रसंस्करण उद्योग नीति व PM सूक्ष्म खाद्य उद्योग उन्नयन योजना का प्रचार प्रसार कराना सुनिश्चित करें। केशव प्रसाद मौर्य आज अपने कैम्प कार्यालय 7-कालिदास मार्ग पर आयोजित उच्च स्तरीय बैठक में PM सूक्ष्म खाद्य उद्योग उन्नयन योजना व खाद्य प्रसंस्करण उद्योग विभाग के कार्यों की समीक्षा कर रहे थे।उप मुख्यमंत्री ने समीक्षा में प्रकाश में आया कि ओवर आल PM सूक्ष्म खाद्य उद्योग उन्नयन योजना के क्रियान्वयन में UP, देश में टाप पर है। उन्होने निर्देश दिए कि खाद्य प्रसंस्करण योजनाओं का व्यापक स्तर पर प्रचार प्रसार किया जाए। कहा कि हमारी मंशा हर गांव में कम से कम एक यूनिट लगे। उन्होने जोर देते हुए कहा कि खाद्य प्रसंस्करण उद्योगों से स्वयं सहायता समूहों को अधिक से अधिक जोड़ा जाए।

निर्देश दिए कि खाद्य प्रसंस्करण उद्योगों को बढ़ावा देने हेतु डिस्ट्रिक्ट रिसोर्स परशन की कार्यशाला आयोजित की जाए। इन्क्यूबेशन सेन्टरों को चालू करने की कार्यवाही सर्वोच्च प्राथमिकता पर की जाए। इन्क्यूबेशन सेन्टरों का लाभ समूहों व लोगों को हर हाल में दिलाया जाना सुनिश्चित किया जाए। PMFME योजना के प्रत्येक जिले के 10 लाभार्थियों से बात करके फीड‌बैक लिया जाए।पायलट प्रोजेक्ट के रूप में लखनऊ के सभी ब्लॉकों में पी एम एफ एम ई योजना के बारे में ट्रेनिंग करायी जाए। प्रत्येक शुक्रवार को प्रत्येक विकासखण्ड के दो गांव पंचायतो में हो रही ग्राम चौपालो में PM सूक्ष्म खाद्य उद्योग उन्नयन योजना के बारे में ग्रामीणो को विस्तार से जानकारी दी जाए।

योजना को और अधिक ढंग से चलाने के लिए मुख्यालय पर काल सेन्टर की स्थापना की जाए। चालू वित्तीय की कार्य-योजना बनाते हुए लक्ष्य निर्धारित किये जाए। लक्ष्य पूर्ण करने के लिए समय सीमा निर्धारित की जाए।समीक्षा बैठक में बताया गया कि पी०एम०एफ०एम०ई० योजना में UP का स्ट्राइक रेट 99 प्रतिशत है, जबकि आल इण्डिया 56 प्रतिशत है अर्थात जिनका ऋण स्वीकृत हुआ उसका अनुदान वितरण तत्काल हुआ है। UP पी०एम०एफ०एम०ई० योजनान्तर्गत 101 दिन के समय में ऋण स्वीकृति होने पर प्रथम स्थान पर है एवं बिहार दूसरे स्थान पर 110 दिन में और तेलंगाना में ऋण स्वीकृति में 190 दिन लगता है।

ऋण वितरण में UP 14 प्रतिशत बढोत्तरी दिया है। इस प्रकार UP द्वारा देश में सबसे अच्छा कार्य किया है। बजट व्यय करने में पिछले वर्ष के सापेक्ष वर्ष 2024-2025 में धनराशि रूपया 250 करोड़ ज्यादा बजट व्यय किया गया है एवं वर्ष 2025-26 में बजट में 56 प्रतिशत और UP में धनराशि रूपया 300 करोड़ की बढोत्तरी हुई है।

Also Click: Hardoi News: EO पिहानी ने अवर अभियंता को दी नोटिस, कहा कि गड़बड़ी पाए जाने पर ठेकेदार को भुगतान नहीं किया जाएगा

बैठक में राज्य मंत्री ग्राम्य विकास विभाग  विजय लक्ष्मी गौतम, अपर मुख्य सचिव ग्राम्य विकास विभाग हिमांशु कुमार ,प्रमुख सचिव उद्यान एवं खाद्य प्रसंस्करण एवं रेशम विभाग बी एल मीणा, आयुक्त ग्राम्य विकास विभाग जी एस प्रियदर्शी, यूपी आर आर डी ए के मुख्य कार्यपालक अधिकारी अखण्ड प्रताप सिंह, ग्रामीण अभियंत्रण विभाग के निदेशक ईशम सिंह ,निदेशक उद्यान एवं खाद्य प्रसंस्करण विभाग विजय बहादुर द्विवेदी, राज्य ग्राम्य विकास संस्थान के प्र अपर निदेशक बी डी चौधरी, संयुक्त मिशन निदेशक राज्य ग्रामीण आजीविका मिशन जन्मेजय शुक्ला, सहित अन्य वरिष्ठ अधिकारी मौजूद रहे।

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow

Advertisement
Advertisement