Lucknow : आर एल पांडेय बने ग्रामीण पत्रकार एसोसिएशन के जिला अध्यक्ष
मनोनयन पत्र सौंपते हुए प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र नाथ सिंह ने कहा कि मुझे पूरा विश्वास है कि हमारे साथी पत्रकार आर एल पांडेय अपने पद की गरिमा बनाए रखेंगे। वे क्षेत्र में
लखनऊ में ग्रामीण पत्रकार एसोसिएशन उत्तर प्रदेश के प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र नाथ सिंह ने जिला अध्यक्ष आर एल पांडेय को मनोनयन पत्र सौंपा। इसमें ग्रापए के जिला महामंत्री और वरिष्ठ पत्रकार आर एल पांडेय की बेहतरीन कार्यशैली को देखते हुए उन्हें सर्वसहमति से लखनऊ जिला का अध्यक्ष मनोनीत किया गया।
मनोनयन पत्र सौंपते हुए प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र नाथ सिंह ने कहा कि मुझे पूरा विश्वास है कि हमारे साथी पत्रकार आर एल पांडेय अपने पद की गरिमा बनाए रखेंगे। वे क्षेत्र में पत्रकारों के शोषण और उत्पीड़न की आवाज को मजबूती से उठाएंगे। उन्होंने कहा कि पत्रकारों के मान-सम्मान के साथ कोई समझौता बर्दाश्त नहीं होगा। यदि किसी पत्रकार के साथ कहीं उत्पीड़न या शोषण की शिकायत मिली तो ग्रामीण पत्रकार एसोसिएशन उसकी लड़ाई जिला स्तर से लेकर प्रदेश स्तर तक लड़ेगी। उन्होंने कहा कि आर एल पांडेय के नेतृत्व में संगठन जिले में तेजी से आगे बढ़ेगा।
नवनियुक्त जिला अध्यक्ष आर एल पांडेय ने सभी को आभार जताते हुए कहा कि ग्रापए हमेशा पत्रकार हितों के लिए संकल्पित रहा है। पिछले कई दशकों से ग्रामीण पत्रकारों और पत्रकारिता हित में मजबूती से काम करने वाले संगठन ने मुझे जो जिम्मेदारी सौंपी है, उसका निर्वहन करते हुए पत्रकार हितों को सबसे ऊपर रखूंगा। संगठन की मजबूती के लिए हमेशा संघर्षशील रहूंगा।
प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र नाथ सिंह ने उपाध्यक्ष कैप्टन वीरेंद्र सिंह, ओमप्रकाश द्विवेदी, महामंत्री डॉ. संजय द्विवेदी, डॉ. नरेश पाल, डॉ. के जी गुप्ता, मंत्री नागेश्वर सिंह, जयप्रकाश गोविंद राम, डॉ. बीबी गौर, कोषाध्यक्ष छोटे लाल चौधरी, संप्रेषक हौसिला प्रसाद त्रिपाठी, संगठन मंत्री अजय भाटिया, प्रचार मंत्री राजेश अग्रहरि, सदस्य सुधाकर मिश्रा, रामसुंदर यादव, रोहिताश्व वर्मा, प्रदीप राय, गजेंद्र कुमार सिंह, राकेश सिंह कछवार, अमरजीत सिंह की मौजूदगी में मनोनयन पत्र सौंपा। सभी ने लखनऊ के नवमनोनीत जिला अध्यक्ष आर एल पांडेय को सफल भविष्य की शुभकामनाएं दीं।
Also Click : Hardoi : 25 हजार के इनामी भैंस चोर को पुलिस मुठभेड़ में घायल अवस्था में गिरफ्तार, चोरी की भैंस, बाइक और तमंचा जब्त
What's Your Reaction?











