Hardoi : सवायजपुर में पुलिस हिरासत में थानाध्यक्ष ने युवक को पीटा, वायरल वीडियो में पीड़ित ने लगाए गंभीर आरोप, पुलिस ने नकारा

अवनीश ने वीडियो में कहा कि वह नंदगांव कोतवाली सवायजपुर का रहने वाला है। शनिवार रात सांडी थाना क्षेत्र के रामसिंह, रोहित और दो अज्ञात लोग जान से मारने की

Sep 29, 2025 - 01:13
 0  31
Hardoi : सवायजपुर में पुलिस हिरासत में थानाध्यक्ष ने युवक को पीटा, वायरल वीडियो में पीड़ित ने लगाए गंभीर आरोप, पुलिस ने नकारा
Hardoi : सवायजपुर में पुलिस हिरासत में थानाध्यक्ष ने युवक को पीटा, वायरल वीडियो में पीड़ित ने लगाए गंभीर आरोप, पुलिस ने नकारा

सवायजपुर में पुलिस हिरासत में मारपीट का नया मामला सामने आया है। एक वायरल वीडियो में पीड़ित अवनीश कुमार ने थानाध्यक्ष प्रिंस कुमार पर लात-घूंसे से पीटने का आरोप लगाया है। अवनीश ने बताया कि इससे उसकी आंख के ऊपर गहरी चोट आई और पहले से टूटे कंधे में दर्द बढ़ गया। कुछ दिन पहले शाहाबाद कोतवाली में एक युवक की मौत के बाद थाने पर कार्रवाई हुई थी, जिससे पुलिस की छवि पर सवाल उठे थे।

अवनीश ने वीडियो में कहा कि वह नंदगांव कोतवाली सवायजपुर का रहने वाला है। शनिवार रात सांडी थाना क्षेत्र के रामसिंह, रोहित और दो अज्ञात लोग जान से मारने की नीयत से उसके घर घुसे। ये दोनों उसके साले हैं। अवनीश ने बताया कि उसकी पत्नी की शादी बिना तलाक के सालों ने कहीं और करा दी। उसके बाद वे आए दिन मारपीट करते हैं। अवनीश ने कोर्ट में मुकदमा भी दर्ज कराया है।

घर में घुसपैठ पर अवनीश ने डायल 112 और सवायजपुर पुलिस को फोन किया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने अवनीश को घर से उठा लिया और रात भर हिरासत में रखा। वीडियो में अवनीश ने कहा कि रात में थानाध्यक्ष प्रिंस कुमार और एक दरोगा ने उसे लात-घूंसे से बुरी तरह पीटा।

थानाध्यक्ष प्रिंस कुमार ने आरोपों का खंडन किया। उन्होंने कहा कि अवनीश ने झूठी चोरी की सूचना दी थी। वह फ्रॉड आदमी है। रात को ही सीओ हरपालपुर को इसकी जानकारी दे दी गई। किसी को नहीं पीटा। यह मारपीट की बात झूठ है।

Also Click : Hardoi : 25 हजार के इनामी भैंस चोर को पुलिस मुठभेड़ में घायल अवस्था में गिरफ्तार, चोरी की भैंस, बाइक और तमंचा जब्त

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow