Lucknow : उत्तर प्रदेश को सर्वोत्तम प्रदेश बनाने की दिशा में तेजी से काम- केशव प्रसाद मौर्य
प्रदेश में कई क्षेत्रों में शानदार उपलब्धियां हासिल हुई हैं। समाज के निचले स्तर तक विकास पहुंचाने के लिए आर्थिक, शैक्षिक और सामाजिक उत्थान के बड़े कदम उठाए गए हैं। महिला स
उत्तर प्रदेश के उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने बजट सत्र 2026-27 के दौरान राज्यपाल आनंदीबेन पटेल के अभिभाषण की सराहना की। उन्होंने मीडिया से बात करते हुए कहा कि सबका साथ, सबका विकास, सबका विश्वास और सबका प्रयास के मूल मंत्र के साथ राज्य को सर्वश्रेष्ठ बनाने का काम चल रहा है।
प्रदेश में कई क्षेत्रों में शानदार उपलब्धियां हासिल हुई हैं। समाज के निचले स्तर तक विकास पहुंचाने के लिए आर्थिक, शैक्षिक और सामाजिक उत्थान के बड़े कदम उठाए गए हैं। महिला सशक्तिकरण, किसानों की समृद्धि और युवाओं सहित पूरे प्रदेश का हर तरफ से विकास हुआ है।
प्रधानमंत्री सूक्ष्म खाद्य उद्योग उन्नयन योजना के तहत इस वर्ष 258 करोड़ रुपये से ज्यादा का अनुदान दिया गया है। प्रधानमंत्री आवास योजना ग्रामीण के अंतर्गत 36.37 लाख पक्के घर बनाए गए हैं, जिससे उत्तर प्रदेश देश में सबसे तेजी से आवास निर्माण करने वाला राज्य बन गया है।
You May Read : Lucknow : बुंदेलखंड में ‘हर घर नल’ से बहती उम्मीद की धारा, गांव की महिलाओं को अब पानी के लिए नहीं तलाश करने पड़ते कुंए
What's Your Reaction?











