Lucknow : डबल इंजन सरकार यूपी के 25 करोड़ लोगों की सुरक्षा की मजबूत गारंटी- केशव प्रसाद मौर्य
डबल इंजन सरकार व्यापारियों के साथ हमेशा खड़ी रही है और उनकी हर समस्या का समाधान करेगी। जीएसटी दरों में कमी लाना व्यापारी हितों का अच्छा उदाहरण है। उन्होंने व्यापारियों से अपी
लखनऊ। उत्तर प्रदेश के उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने कहा कि डबल इंजन सरकार प्रदेश के 25 करोड़ नागरिकों की सुरक्षा की मजबूत गारंटी है। भारत की अर्थव्यवस्था तेजी से आगे बढ़ रही है और देश आर्थिक महाशक्ति बनने की राह पर है।
वे विशेश्वरैया सभागार में केंद्रीय बजट पर आयोजित व्यापारी सम्मेलन को मुख्य अतिथि के रूप में संबोधित कर रहे थे। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री ने 5 ट्रिलियन डॉलर की अर्थव्यवस्था का लक्ष्य रखा है और उनके नेतृत्व में हम इस लक्ष्य के करीब पहुंच रहे हैं। भारत दुनिया की चौथी सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था बन गया है। देश और प्रदेश में औद्योगिक क्रांति आ चुकी है।
डबल इंजन सरकार व्यापारियों के साथ हमेशा खड़ी रही है और उनकी हर समस्या का समाधान करेगी। जीएसटी दरों में कमी लाना व्यापारी हितों का अच्छा उदाहरण है। उन्होंने व्यापारियों से अपील की कि स्वदेशी उत्पाद बेचें और खरीदें। यहां उत्पादन भी होता है और उपभोक्ता भी, व्यापार बढ़ेगा तो रोजगार बढ़ेगा और सरकारी राजस्व भी बढ़ेगा जो विकास कार्यों में लगेगा। उन्होंने उत्तर प्रदेश में बढ़ती पर्यटन गतिविधियों का जिक्र किया और कहा कि इससे व्यापारियों को बहुत लाभ हो रहा है। व्यापारियों से कहा कि ऐसी चीजें बनाएं जिनकी बिक्री देश में ज्यादा हो। इस संबंध में यूपी की फूड प्रोसेसिंग पॉलिसी की खूबियों का वर्णन किया और व्यापारियों से इसका लाभ उठाने का आह्वान किया।
उन्होंने कहा कि हमारी नीति और नीयत साफ है। देश में 65 करोड़ जनधन खाते खोले गए हैं और गरीब कल्याण की योजनाओं का पैसा बिना भेदभाव के सीधे उनके खाते में जाता है। 4 करोड़ गरीबों को पक्के मकान दिए गए हैं और 3 करोड़ को और दिए जाएंगे। नारी शक्ति वंदन अधिनियम महिला सशक्तिकरण का मजबूत उदाहरण है। हम संविधान के पुजारी हैं और आरक्षण के समर्थक हैं। उप मुख्यमंत्री ने केंद्रीय बजट को सर्वसमावेशी और सबको छूने वाला बताया जिसमें व्यापारी हितों का पूरा ध्यान रखा गया है। इस अवसर पर विधायक पंकज सिंह सहित अन्य गणमान्य लोग और जनप्रतिनिधि भी मौजूद थे।
You May Read : Lucknow : बुंदेलखंड में ‘हर घर नल’ से बहती उम्मीद की धारा, गांव की महिलाओं को अब पानी के लिए नहीं तलाश करने पड़ते कुंए
What's Your Reaction?











