Lucknow : उत्तर प्रदेश में निर्माण श्रमिकों के लिए चल रही हैं कई कल्याणकारी योजनाएं

मुख्य योजनाओं में कन्या विवाह योजना के तहत श्रमिकों की दो बेटियों के विवाह के लिए आर्थिक मदद, मातृत्व शिशु और बालिका मदद योजना के तहत पहले दो बच्चों के जन्म पर पोषण स

Feb 5, 2026 - 22:41
 0  8
Lucknow : उत्तर प्रदेश में निर्माण श्रमिकों के लिए चल रही हैं कई कल्याणकारी योजनाएं
Lucknow : उत्तर प्रदेश में निर्माण श्रमिकों के लिए चल रही हैं कई कल्याणकारी योजनाएं

लखनऊ : उत्तर प्रदेश भवन एवं अन्य सन्निर्माण कर्मकार कल्याण बोर्ड पंजीकृत निर्माण श्रमिकों और उनके परिवारों के लिए सामाजिक, आर्थिक और शैक्षिक विकास की कई योजनाएं चला रहा है। इन योजनाओं से शिक्षा, स्वास्थ्य, विवाह, आवासीय शिक्षा और आकस्मिक मदद जैसे क्षेत्रों में लाभ मिलता है।

मुख्य योजनाओं में कन्या विवाह योजना के तहत श्रमिकों की दो बेटियों के विवाह के लिए आर्थिक मदद, मातृत्व शिशु और बालिका मदद योजना के तहत पहले दो बच्चों के जन्म पर पोषण सहायता, संत रविदास शिक्षा प्रोत्साहन योजना के तहत कक्षा एक से उच्च शिक्षा तक छात्रवृत्ति, गंभीर बीमारी सहायता योजना के तहत सरकारी और सूचीबद्ध अस्पतालों में इलाज पर आयुष्मान भारत जैसी पूरी प्रतिपूर्ति और निर्माण कामगार मृत्यु व दिव्यांगता सहायता योजना के तहत आश्रितों को आर्थिक सहायता शामिल है।

अटल आवासीय विद्यालय योजना के तहत श्रमिकों के बच्चों को कक्षा छह से बारह तक मुफ्त और अच्छी गुणवत्ता वाली आवासीय शिक्षा मिलती है। इसमें दो बच्चों को लाभ का प्रावधान है। अपर श्रमायुक्त कल्पना श्रीवास्तव ने बताया कि किसी भी योजना का लाभ लेने के लिए श्रमिक का बोर्ड में पंजीकरण और उसका समय पर नवीनीकरण जरूरी है। नवीनीकरण नजदीकी सीएससी ई-डिस्ट्रिक्ट सेंटर, सीएससी ई-गव सेंटर या बोर्ड की वेबसाइट upbocw.in से किया जा सकता है।

जिन श्रमिकों ने पिछले चार साल या उससे ज्यादा समय से पंजीकरण नवीनीकरण नहीं कराया है, उन्हें 15 फरवरी के बाद निष्क्रिय सूची में डाल दिया जाएगा। ऐसे श्रमिक पंजीकृत श्रमिकों की गिनती में नहीं आएंगे। शैक्षणिक सत्र 2026-27 के लिए अटल आवासीय विद्यालय में कक्षा छह और नौ में प्रवेश के लिए आवेदन ऑफलाइन कार्यालय में या वेबसाइट upbocw.in पर ऑनलाइन किए जा रहे हैं। पात्र श्रमिक समय पर अपने बच्चों के लिए आवेदन करें। अधिक जानकारी के लिए प्रधानाचार्य एस.वी. सिंह (मोबाइल 8684000790) या श्रम प्रवर्तन अधिकारी शक्ति राय (मोबाइल 9335291004) से संपर्क किया जा सकता है।

Also Click : Hardoi : निदेशालय की रिपोर्ट पर प्रभारी जिला पंचायत राज अधिकारी विनय कुमार सिंह निलंबित

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow