Lucknow : नगरीय निकायों में लघु उद्योगों को बढ़ावा देने हेतु नगर विकास एवं ऊर्जा मंत्री ए के शर्मा ने संगम सभागार में की बैठक

बैठक में मंत्री शर्मा ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के आत्मनिर्भर भारत के संकल्प को आगे बढ़ाने के लिए नगरीय क्षेत्रों में लघु उद्योगों का सशक्तिकरण समय की आवश्यकता है। उन्होंने स्पष्ट

Mar 21, 2026 - 22:50
 0  3
Lucknow : नगरीय निकायों में लघु उद्योगों को बढ़ावा देने हेतु नगर विकास एवं ऊर्जा मंत्री ए के शर्मा ने संगम सभागार में की बैठक
Lucknow : नगरीय निकायों में लघु उद्योगों को बढ़ावा देने हेतु नगर विकास एवं ऊर्जा मंत्री ए के शर्मा ने संगम सभागार में की बैठक

नगरीय क्षेत्रों में लघु उद्योगों को मिलेगा नया विस्तार: मंत्री ए के शर्मा

लखनऊ : नगर विकास एवं ऊर्जा मंत्री ए.के. शर्मा की अध्यक्षता में नगरीय निकायों में लघु उद्योगों को प्रोत्साहन देने के उद्देश्य से लखनऊ स्थित संगम सभागार में एक महत्वपूर्ण बैठक की गई। इस बैठक में नगर विकास विभाग एवं लघु उद्योग भारती के वरिष्ठ पदाधिकारियों के साथ विस्तार से चर्चा की गई।बैठक में मंत्री शर्मा ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के आत्मनिर्भर भारत के संकल्प को आगे बढ़ाने के लिए नगरीय क्षेत्रों में लघु उद्योगों का सशक्तिकरण समय की आवश्यकता है। उन्होंने स्पष्ट किया कि शहरों में छोटे उद्योगों के विकास से स्थानीय अर्थव्यवस्था को मजबूती मिलेगी, साथ ही युवाओं के लिए बड़े पैमाने पर रोजगार के अवसर भी सृजित होंगे।मंत्री शर्मा ने अधिकारियों को निर्देशित किया कि नगरीय निकायों में उपलब्ध संसाधनों का समुचित उपयोग करते हुए लघु उद्योगों के लिए अनुकूल वातावरण तैयार किया जाए। उन्होंने कहा कि आधारभूत सुविधाओं, विद्युत आपूर्ति, स्वच्छता एवं सुगम लाइसेंसिंग एवं कर प्रक्रिया के माध्यम से उद्योगों को प्रोत्साहित किया जाएगा, ताकि वे तेजी से विकसित हो सकें।इस दौरान मंत्री से शर्मा ने कहा कि लघु उद्योग प्रदेश की अर्थव्यवस्था की रीढ़ है और उनके सुदृढ़ीकरण से ही आत्मनिर्भर भारत का सपना साकार होगा उन्होंने कहा कि सरकार इस दिशा में निरंतर ठोस कदम उठाती रहेगी जिससे नगरी क्षेत्र में आर्थिक गतिविधियों को नई गति मिले और विकास का लाभ समाज के हर वर्ग तक पहुंचे। इस दौरान प्रमुख सचिव नगर विकास पी. गुरु प्रसाद, सचिव रविंद्र कुमार, विशेष सचिव सत्य प्रकाश पटेल, निदेशक अतिरिक्त ऊर्जा इंद्रजीत सिंह एवं अन्य संबंधित अधिकारी तथा उद्योग जगत के पदाधिकारी उपस्थित रहे।

Also Click : Sambhal : सम्भल में ईद की नमाज के बाद विरोध प्रदर्शन, काली पट्टी बांधकर जताया गुस्सा

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow