Lucknow : वन संरक्षण से ही सुरक्षित भविष्य - केशव प्रसाद मौर्य

उप मुख्यमंत्री ने प्रदेशवासियों का आह्वान किया कि वे अधिकाधिक वृक्षारोपण करें तथा उनके संरक्षण एवं संवर्धन का संकल्प लें। उन्होंने कहा कि हम सभी को हरित, स्वच्छ एवं संतुलित पर्यावरण के निर्माण

Mar 21, 2026 - 22:52
58 Views
Lucknow : वन संरक्षण से ही सुरक्षित भविष्य - केशव प्रसाद मौर्य
Lucknow : वन संरक्षण से ही सुरक्षित भविष्य - केशव प्रसाद मौर्य

हरित विकास को बढ़ावा, पर्यावरण संरक्षण में जनभागीदारी आवश्यक - केशव प्रसाद मौर्य

लखनऊ : अंतर्राष्ट्रीय वन दिवस के अवसर पर उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने कहा है कि वन हमारे जीवन का आधार हैं। ये न केवल पर्यावरण संतुलन बनाए रखते हैं, बल्कि जैव-विविधता के संरक्षण, जलवायु संतुलन तथा आने वाली पीढ़ियों के सुरक्षित भविष्य के लिए भी अत्यंत आवश्यक हैं। उन्होंने कहा कि मानव तथा पृथ्वी के अस्तित्व के लिए वन एवं वन्यजीवों का महत्व अत्यंत महत्वपूर्ण है। इसी उद्देश्य से जनसामान्य में जागरूकता बढ़ाने हेतु प्रत्येक वर्ष 21 मार्च को अंतर्राष्ट्रीय वन दिवस मनाया जाता है।

उप मुख्यमंत्री ने प्रदेशवासियों का आह्वान किया कि वे अधिकाधिक वृक्षारोपण करें तथा उनके संरक्षण एवं संवर्धन का संकल्प लें। उन्होंने कहा कि हम सभी को हरित, स्वच्छ एवं संतुलित पर्यावरण के निर्माण में अपनी सक्रिय भागीदारी सुनिश्चित करनी चाहिए, जिससे वर्तमान के साथ-साथ भावी पीढ़ियों को भी स्वच्छ एवं स्वस्थ वातावरण प्राप्त हो सके। उन्होंने कहा कि माननीय प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में देश में पर्यावरण संरक्षण एवं हरित विकास को राष्ट्रीय प्राथमिकता के रूप में आगे बढ़ाया जा रहा है। हरित आवरण बढ़ाने, प्राकृतिक संसाधनों के सतत उपयोग, इको-पर्यटन को प्रोत्साहन तथा जनभागीदारी के माध्यम से वनों के संरक्षण के लिए अनेक प्रभावी पहल की गई हैं। इन प्रयासों से पर्यावरणीय संतुलन सुदृढ़ होने के साथ-साथ स्थानीय अर्थव्यवस्था को भी नई गति मिल रही है।

उप मुख्यमंत्री ने कहा कि वन हमारी संस्कृति, परंपरा और जीवन का अभिन्न अंग हैं। इसी भावना के अनुरूप उत्तर प्रदेश सरकार द्वारा वन संरक्षण एवं संवर्धन को सर्वोच्च प्राथमिकता दी जा रही है तथा प्रदेश को हरित एवं समृद्ध बनाने के लिए निरंतर प्रभावी कदम उठाए जा रहे हैं।

Also Click : Sambhal : सम्भल में ईद की नमाज के बाद विरोध प्रदर्शन, काली पट्टी बांधकर जताया गुस्सा

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow