Hardoi : हरदोई में सरकारी योजनाओं के तहत युवाओं को स्वरोजगार के लिए बड़ी सहायता दी गई

मुख्यमंत्री युवा उद्यमी विकास अभियान के तहत 3478 आवेदकों को पांच लाख रुपये तक बिना गारंटी के ऋण की सुविधा दी गई। प्रधानमंत्री रोजगार सृजन कार्यक्रम में 875 इकाइयों को 28.

By INA News Desk
Mar 21, 2026 - 22:55
31 Views
Hardoi : हरदोई में सरकारी योजनाओं के तहत युवाओं को स्वरोजगार के लिए बड़ी सहायता दी गई
Hardoi : हरदोई में सरकारी योजनाओं के तहत युवाओं को स्वरोजगार के लिए बड़ी सहायता दी गई

हरदोई। उत्तर प्रदेश सरकार के नौ वर्ष पूरे होने पर उद्योग विभाग और खादी ग्रामोद्योग विभाग ने गांधी भवन सभागार में कार्यक्रम आयोजित किया। इस मौके पर विभिन्न योजनाओं के लाभार्थियों को जानकारी दी गई। मुख्यमंत्री युवा उद्यमी विकास अभियान के तहत 3478 आवेदकों को पांच लाख रुपये तक बिना गारंटी के ऋण की सुविधा दी गई। प्रधानमंत्री रोजगार सृजन कार्यक्रम में 875 इकाइयों को 28.75 करोड़ रुपये की सब्सिडी मिली। विश्वकर्मा श्रम सम्मान योजना के तहत 4815 श्रमिकों को प्रशिक्षण और औजार किट दिए गए।

एक जनपद एक उत्पाद वित्त पोषण योजना में 240 लाभार्थियों को 3.96 करोड़ रुपये की सब्सिडी प्रदान की गई। मुख्यमंत्री युवा स्वरोजगार योजना में 671 इकाइयों को 14.04 करोड़ रुपये की सब्सिडी दी गई। एक जनपद एक उत्पाद उत्पाद प्रशिक्षण योजना में 1875 व्यक्तियों को प्रशिक्षण और औजार किट दिए गए। कार्यक्रम में करीब 200 युवा और स्थानीय प्रतिनिधि शामिल हुए। उन्होंने योजनाओं का लाभ लेकर स्वरोजगार शुरू करने का संकल्प लिया। जिला उद्योग अधिकारी सतीश कुमार और जिला खादी ग्रामोद्योग अधिकारी सुषमिता सिंह समेत अन्य अधिकारी मौजूद रहे।

Also Click : Sambhal : सम्भल में ईद की नमाज के बाद विरोध प्रदर्शन, काली पट्टी बांधकर जताया गुस्सा

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow