Hathras : रुदायन गांव में प्राचीन बूढ़े महादेव मंदिर में विश्व हिंदू परिषद द्वारा भव्य श्रामोत्सव आयोजित
गांव रुदायन के प्राचीन बूढ़े महादेव मंदिर में विश्व हिंदू परिषद ने भव्य श्रामोत्सव का आयोजन किया। कार्यक्रम भक्तिभाव से संपन्न हुआ। सुबह से ही सुंदरकांड और हनुमान चालीसा के पाठ से पूरा गांव
हाथरस। गांव रुदायन के प्राचीन बूढ़े महादेव मंदिर में विश्व हिंदू परिषद ने भव्य श्रामोत्सव का आयोजन किया। कार्यक्रम भक्तिभाव से संपन्न हुआ। सुबह से ही सुंदरकांड और हनुमान चालीसा के पाठ से पूरा गांव राममय हो गया। महिलाओं और बजरंग दल के कार्यकर्ताओं ने सामूहिक संकीर्तन कर पूरा समां बांध दिया।मुख्य वक्ता डॉ. अमित भार्गव ने कहा कि बच्चों को पाश्चात्य संस्कृति से बचाकर अपनी जड़ों और धार्मिक संस्कारों से जोड़ना आज की सबसे बड़ी जरूरत है। कार्यक्रम की अध्यक्षता योगेश वार्ष्णेय ने की।
कार्यक्रम संयोजक और बजरंग दल के प्रखंड संयोजक अंकित उपाध्याय, सहमंत्री जयपाल सिंह कुशवाहा, सचिन भार्गव, सहसंयोजक विक्की कुशवाहा, मंजू शर्मा, सुखवीरी देवी, रानी देवी, रिंकी कुमारी, सपना, मिथलेश देवी, केला देवी, प्रिया शर्मा, मीना देवी, कमलेश देवी, सरोज देवी, गीता शर्मा, रजनी देवी, विथलेश शर्मा, सरोज शर्मा, ओमवती देवी, सविता कुमारी, अनीता देवी सहित गांव के कई गणमान्य व्यक्ति और बड़ी संख्या में महिलाएं शामिल हुईं।
Also Click : Sambhal : सम्भल में ईद की नमाज के बाद विरोध प्रदर्शन, काली पट्टी बांधकर जताया गुस्सा
What's Your Reaction?









