Sambhal: सम्भल में वेलेंटाइन डे के विरोध में बजरंग दल का प्रदर्शन, सड़कों पर उतरी बाइकर्स टीमें।

सम्भल जिले में वेलेंटाइन डे के विरोध में बजरंग दल के कार्यकर्ताओं ने शुक्रवार को जोरदार प्रदर्शन किया। संगठन की ओर से शहर और आसपास के इलाकों

Feb 14, 2026 - 19:43
72 Views
Sambhal: सम्भल में वेलेंटाइन डे के विरोध में बजरंग दल का प्रदर्शन, सड़कों पर उतरी बाइकर्स टीमें।
सम्भल में वेलेंटाइन डे के विरोध में बजरंग दल का प्रदर्शन, सड़कों पर उतरी बाइकर्स टीमें।

उवैस दानिश, सम्भल 

सम्भल जिले में वेलेंटाइन डे के विरोध में बजरंग दल के कार्यकर्ताओं ने शुक्रवार को जोरदार प्रदर्शन किया। संगठन की ओर से शहर और आसपास के इलाकों में कई बाइकर्स टीमें गठित कर सड़कों पर उतारा गया। इन टीमों ने रेस्टोरेंट, होटल और पार्कों के आसपास गश्त लगाई, जिससे कई स्थानों पर सन्नाटा पसरा नजर आया।

बजरंग दल के कार्यकर्ताओं की सक्रियता के चलते शहर के प्रमुख रेस्टोरेंटों और पार्कों में आम दिनों की तुलना में युवाओं की संख्या बेहद कम रही। स्थानीय व्यापारियों के अनुसार, दोपहर के बाद से कई रेस्टोरेंट खाली पड़े रहे और प्रेमी जोड़ों की आमद न के बराबर दिखी। इस दौरान बजरंग दल के संयोजक आशीष तूफानी (चंदौसी) ने कहा कि 14 फरवरी को वेलेंटाइन डे के बजाय देश को शहीदों को याद करना चाहिए। उन्होंने 2019 में पुलवामा में हुए आतंकी हमले का जिक्र करते हुए कहा कि इस दिन को संगठन ‘काला दिवस’ के रूप में मनाता है। उनके मुताबिक, “पश्चिमी सभ्यता के नाम पर जो गतिविधियां शहर में फैल रही हैं, उन्हें बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।” बयान के दौरान कार्यकर्ताओं ने नारेबाजी भी की और दावा किया कि वे पार्कों, होटलों और सार्वजनिक स्थलों पर निगरानी रखेंगे। हालांकि, किसी अप्रिय घटना की आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है। प्रशासन की ओर से स्थिति पर नजर बनाए रखने की बात कही गई है। पुलिस सूत्रों के अनुसार, शांति व्यवस्था बनाए रखने के लिए संवेदनशील इलाकों में सतर्कता बढ़ाई गई है। शहर में दिनभर यह मुद्दा चर्चा का विषय बना रहा और लोगों में इसे लेकर मिली-जुली प्रतिक्रिया देखने को मिली।

Also Read- Sambhal: जहाँ बच्चों ने पूजे माता-पिता: भवानीपुर विद्यालय में संस्कारों का अनूठा आयोजन।

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow