Hardoi: हुतात्मा दिवस पर विश्व हिन्दू परिषद-बजरंग दल द्वारा रक्तदान शिविर का आयोजन। 

विश्व हिन्दू परिषद बजरंग दल के तत्वाधान मे राजकीय चिकित्सा महाविद्यालय स्थित ब्लड बैंक में रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया। मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित डा. सीपी कटियार

By INA News Desk
Nov 2, 2025 - 18:56
35 Views
Hardoi: हुतात्मा दिवस पर विश्व हिन्दू परिषद-बजरंग दल द्वारा रक्तदान शिविर का आयोजन। 
हुतात्मा दिवस पर विश्व हिन्दू परिषद-बजरंग दल द्वारा रक्तदान शिविर का आयोजन। 

हरदोई। विश्व हिन्दू परिषद बजरंग दल के तत्वाधान मे राजकीय चिकित्सा महाविद्यालय स्थित ब्लड बैंक में रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया। मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित डा. सीपी कटियार ने शिविर का शुभारंभ किया। प्रांत सह संयोजक महेंद्र ने बताया कि 30 अक्टूबर 1990 को विश्व हिन्दू परिषद ने कारसेवा की शुरुआत की थी। दो नवंबर 1990 के दिन अयोध्या में तत्कालीन प्रदेश सरकार ने निहत्थे कारसेवकों पर गोलियां चलवाई थीं, जिसमें छह कारसेवक बलिदान हुए थे। उन्हीं की स्मृति में हर साल रक्तदान शिविर का आयोजन किया जाता है।, बजरंग दल अपने बोध वाक्य, सेवा-सुरक्षा-संस्कार के भाव को स्मरण रखते हुए, हुतात्मा हुए अपने साथी रामभक्तों के स्मरण में संगठन प्रतिवर्ष श्रद्धांजलि स्वरूप हुतात्मा दिवस मनाता है।

इस दिन पूरे देश में जिला केंद्रों पर रक्तदान शिविरों का आयोजन किया जाता है, जिससे रक्त की कमी से किसी की जान न जाए। प्रांत सह मंत्री प्रवीण जी कहा कि बजरंग दल का प्रत्येक कार्यकर्ता ‘सेवा ही संगठन की शक्ति है’ की भावना से प्रेरित रहता है। रक्तदान केवल जीवनदान नहीं, यह राष्ट्रसेवा का जीवंत उदाहरण है। यह शिविर उन कार सेवकों की स्मृति में है, जिनका रक्त श्रीराम जन्मभूमि के पावन आंदोलन की नींव में समाहित है।

आज का प्रत्येक रक्तदाता उसी भाव का प्रतीक है कि जब भी राष्ट्र या समाज पुकारेगा, बजरंग दल का युवा आगे बढ़ेगा।कार्यक्रम में लखनऊ क्षेत्र के विशेष सम्पर्क प्रमुख अनिल दीक्षित की गरिमामयी उपस्थित रही , कार्यक्रम में विहिप जिलाध्यक्ष आशीष माहेश्वरी, जिला कार्याध्यक्ष मोहित, मोहित मिश्रा, जिला मंत्री गौरव, , राहुल दीक्षित ,नागेंद्र सिंह, बजरंग दल जिला टोली से राघवेंद्र , ओमकार , अंकुर  , सौरभ सहित अन्य लोग मौजूद रहे।

Also Read- Hardoi: ग्रामीण केंद्रों पर धान खरीद न बढ़ी तो जिला प्रबंधकों पर गिरेगी गाज, डीएम ने 3 दिन का दिया अल्टीमेटम, वरना कड़ी कार्रवाई।

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow