Lucknow : उत्तर प्रदेश राज्य महिला आयोग में कौशल विकास योजनाओं पर कार्यशाला, महिलाओं को लाभ पहुंचाने पर जोर
जागरूकता कार्यक्रम में प्रिया सिंह पीसीएस एडिशनल मैनेजिंग डायरेक्टर ने प्रोजेक्ट प्रवीन, एसएसडीएफ, दीन दयाल उपाध्याय ग्रामीण कौशल योजना, शिक्षा और छात्र
उत्तर प्रदेश राज्य महिला आयोग में कौशल विकास विभाग की विभिन्न कल्याणकारी योजनाओं पर कार्यशाला का आयोजन डॉ बबीता सिंह चौहान की अध्यक्षता में किया गया। कार्यशाला की शुरुआत डॉ बबीता सिंह चौहान, उपाध्यक्ष अपर्णा यादव, चारू चौधरी, आयोग के सदस्यों तथा प्रिया सिंह पीसीएस एडिशनल मैनेजिंग डायरेक्टर लखनऊ द्वारा दीप जलाकर की गई।
जागरूकता कार्यक्रम में प्रिया सिंह पीसीएस एडिशनल मैनेजिंग डायरेक्टर ने प्रोजेक्ट प्रवीन, एसएसडीएफ, दीन दयाल उपाध्याय ग्रामीण कौशल योजना, शिक्षा और छात्रवृत्ति, व्यापार और उद्यमिता, कौशल विकास, खेल और संस्कृति, रोजगार, अधिकारिता, आवास एवं आश्रय, वित्तीय सेवाएं, सामाजिक-आर्थिक, स्वास्थ्य और कल्याण, प्रौद्योगिकी एवं विज्ञान आदि योजनाओं की पूरी जानकारी दी। पदाधिकारियों ने प्रदेश के विभिन्न जिलों में आने वाली जनसुनवाई तथा जागरूकता चौपाल के दौरान महिलाओं और बालिकाओं को इन योजनाओं का अधिकतम लाभ दिलाने पर बल दिया।
कार्यक्रम के दूसरे सत्र में आयोग के पदाधिकारियों की मासिक समीक्षा बैठक हुई। डॉ बबीता सिंह चौहान ने मासिक बैठक में पहले आयोजित मिशन शक्ति 5.0 के तहत महिला जनसुनवाई, समीक्षा बैठक, निरीक्षण कार्यक्रम तथा पोषण पंचायत कार्यक्रम की समीक्षा की। बैठक में विगत माह में किए गए विभिन्न कार्यक्रमों पर चर्चा हुई तथा आयोग द्वारा चलाए जा रहे कार्यक्रमों से प्रदेश की महिलाओं को प्रभावी और त्वरित लाभ पहुंचाने पर जोर दिया गया।
कार्यक्रम में डॉ बबीता सिंह चौहान, उपाध्यक्ष अपर्णा यादव, चारू चौधरी, सदस्य हिमानी अग्रवाल, सुनीता श्रीवास्तव, पूनम द्विवेदी, अनीता गुप्ता, अनुपमा सिंह लोधी, सुजीता कुमारी, मीना कुमारी, नीलम प्रभात, गीता बिंद, गीता विश्वकर्मा, पुष्पा पांडे, डॉ प्रियंका मौर्य, मीनाक्षी भराला, ऋतु शाही, सुनीता सैनी, एकता सिंह, अर्चना पटेल, जनक नंदिनी, प्रतिभा कुशवाह, रेनू गौड़, अवनी सिंह, सपना कश्यप, संगीता जैन, प्रिया सिंह पीसीएस एडिशनल मैनेजिंग डायरेक्टर लखनऊ तथा डॉ एमके सिंह असिस्टेंट डायरेक्टर लखनऊ सहित अन्य पदाधिकारी और अधिकारी उपस्थित रहे।
What's Your Reaction?











