Lucknow : मत्स्य पालकों के विकास के लिए किसान क्रेडिट कार्ड और प्रशिक्षण पर जोर

डॉ संजय कुमार निषाद ने विधान भवन स्थित अपने कार्यालय में मत्स्य विभाग द्वारा चलाए जा रहे कार्यक्रमों की समीक्षा की तथा अधिकारियों को जरूरी निर्देश दिए। उन्हों

By INA News Desk
Nov 4, 2025 - 23:49
42 Views
Lucknow : मत्स्य पालकों के विकास के लिए किसान क्रेडिट कार्ड और प्रशिक्षण पर जोर
Lucknow : मत्स्य पालकों के विकास के लिए किसान क्रेडिट कार्ड और प्रशिक्षण पर जोर
Advertisement
Advertisement

उत्तर प्रदेश के मत्स्य विकास मंत्री डॉ संजय कुमार निषाद ने कहा कि राज्य सरकार मत्स्य पालकों के सर्वांगीण विकास और प्रदेश को मत्स्य उत्पादन में आत्मनिर्भर बनाने के लिए प्रतिबद्ध है। उन्होंने विभागीय अधिकारियों को निर्देश दिए कि मत्स्य पालकों को किसान क्रेडिट कार्ड से कवर करने पर विशेष ध्यान दिया जाए। साथ ही मछुआ दुर्घटना बीमा योजना का व्यापक प्रचार किया जाए तथा इससे मत्स्य पालकों और मछुआरों को लाभ पहुंचाया जाए। मत्स्य पालकों के लिए प्रशिक्षण कार्यक्रम चलाए जाएं और उन्हें मत्स्य पालन की नई तकनीकों की जानकारी दी जाए ताकि उन्हें कोई हानि न हो तथा अधिक उत्पादन हो सके।

डॉ संजय कुमार निषाद ने विधान भवन स्थित अपने कार्यालय में मत्स्य विभाग द्वारा चलाए जा रहे कार्यक्रमों की समीक्षा की तथा अधिकारियों को जरूरी निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री मत्स्य संपदा योजना की चुनी गई परियोजनाओं को समय पर पूरा किया जाए। राज्य क्षेत्र की योजनाओं के लिए निर्धारित बजट के अनुसार लाभार्थियों का चयन जल्द पूरा कर धनराशि का व्यय सुनिश्चित किया जाए। अनुपयुक्त जल क्षेत्र जैसे वेटलैंड, खारा पानी वाले जल क्षेत्र, जलाशय और नदियों को मत्स्य विकास कार्यक्रमों से कवर किया जाए। मछुआरों और मत्स्य पालकों के आर्थिक सुधार और स्वावलंबी बनाने के लिए कल्याणकारी योजनाओं को प्राथमिकता दी जाए।

बैठक में पीएमएमएसवाई के लंबित मामलों एवं पीछे हटने की रिपोर्ट, किसान क्रेडिट कार्ड एवं बीमा की प्रगति एवं क्रियान्वयन स्थिति, फेडरेशन एवं सहकारी समितियों की वर्तमान स्थिति एवं प्रदर्शन समीक्षा, नदी रिचिंग की बीज गुणवत्ता एवं वितरण रिपोर्ट तथा निषादराज बोट योजना की प्रगति एवं क्रियान्वयन स्थिति एवं लाभार्थियों की अद्यतन स्थिति की समीक्षा की गई।

प्रमुख सचिव मत्स्य विकास मुकेश मेश्राम ने विभागीय अधिकारियों को निर्देश दिए कि मत्स्य विकास से जुड़ी सभी योजनाओं का लाभ लाभार्थियों तक पहुंचाने का हर प्रयास करें तथा उन्हें प्रोत्साहित करें। योजनाओं का व्यापक प्रचार करें। मत्स्य विभाग की योजनाओं में महिलाओं की भागीदारी सुनिश्चित की जाए।

महानिदेशक मत्स्य धनलक्ष्मी के ने मंत्री को दिए गए निर्देशों के अनुसार समय पर कार्यवाही करने का आश्वासन दिया। समीक्षा बैठक में एनएस रहमानी निदेशक मत्स्य, पुनीत कुमार उप निदेशक मत्स्य, एजाज अहमद उप निदेशक मत्स्य सहित अन्य विभागीय अधिकारी मौजूद रहे।

Also Click : Sambhal : सीसौना घाट गंगा मेले का मंत्री धर्मवीर प्रजापति ने किया उद्घाटन, बोले बीजेपी ने बढ़ाया भारतीय संस्कृति का सम्मान

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow

Advertisement
Advertisement