Lucknow : योगी सरकार ने 154 शिक्षकों को पुरानी पेंशन योजना का लाभ दिया, उच्च शिक्षा मंत्री के अनुमोदन से OPS में शामिल हुए 154 शिक्षक

प्रदेश के उच्च शिक्षा मंत्री योगेंद्र उपाध्याय ने कहा कि योगी सरकार शिक्षकों के हित, सम्मान और सामाजिक सुरक्षा को सर्वोच्च प्राथमिकता देती है। उन्होंने कहा कि शिक्षक समाज की

Nov 30, 2025 - 19:33
 0  34
Lucknow : योगी सरकार ने 154 शिक्षकों को पुरानी पेंशन योजना का लाभ दिया, उच्च शिक्षा मंत्री के अनुमोदन से OPS में शामिल हुए 154 शिक्षक
Lucknow : योगी सरकार ने 154 शिक्षकों को पुरानी पेंशन योजना का लाभ दिया, उच्च शिक्षा मंत्री के अनुमोदन से OPS में शामिल हुए 154 शिक्षक

लखनऊ : योगी सरकार ने उच्च शिक्षा के 154 प्रवक्ताओं, असिस्टेंट प्रोफेसरों, एसोसिएट प्रोफेसरों एवं सेवानिवृत्त कार्मिकों को राष्ट्रीय पेंशन प्रणाली के स्थान पर पुरानी पेंशन योजना से आच्छादित किए जाने की सहर्ष स्वीकृति प्रदान की है। उच्च मंत्री योगेंद्र उपाध्याय के अनुमोदन उपरांत यह निर्णय उच्च शिक्षा विभाग द्वारा भेजे गए प्रस्तावों और वित्त विभाग के शासनादेश में निहित प्रावधानों के परीक्षण के पश्चात लिया गया है।

प्रदेश के उच्च शिक्षा मंत्री योगेंद्र उपाध्याय ने कहा कि योगी सरकार शिक्षकों के हित, सम्मान और सामाजिक सुरक्षा को सर्वोच्च प्राथमिकता देती है। उन्होंने कहा कि शिक्षक समाज की बौद्धिक आधारशिला हैं और उनके भविष्य को सुरक्षित करना सरकार की जिम्मेदारी है, जिसे योगी सरकार निरंतर निभा रही है।

इस संबंध में विशेष सचिव उच्च शिक्षा गिरिजेश त्यागी द्वारा जारी आदेश के अनुसार निदेशक, उच्च शिक्षा, उत्तर प्रदेश, प्रयागराज को निर्देशित किया गया है कि आदेश निर्गत करने से पहले 154 शिक्षकों/कार्मिकों से संबंधित सभी अभिलेखों की सत्यता, प्रमाणिकता एवं वित्त विभाग के शासनादेशों में वर्णित व्यवस्थाओं के अनुरूप पुनर्परीक्षण सुनिश्चित किया जाए और नियमानुसार अग्रेतर कार्यवाही की जाए। साथ ही वित्त विभाग द्वारा विभिन्न कार्यालय-ज्ञाप एवं स्पष्टीकरणों में वर्णित प्रावधानों के आलोक में भी सभी प्रकरणों का परीक्षण अनिवार्य होगा। यह भी स्पष्ट किया है कि तदर्थ, संविदा, वर्क चार्ज, दैनिक वेतन, सीजनल सेवाओं तथा मृतक आश्रित के रूप में नियुक्त कार्मिकों पर यह शासनादेश लागू नहीं होगा।

Also Click : मां और उसके प्रेमी की गला दबाकर हत्या कर दोनों शवों को लेकर थाने पहुंचा शख्स, पुलिस स्टेशन में उड़ गये सभी के होश, जानें क्या है पूरा मामला

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow