Maha Kumbh 2025: पौष पूर्णिमा और मकर संक्रांति में लाखों यात्रियों को मिला रोडवेज की सेवा का लाभ, Maha Kumbh के दो प्रमुख स्नान पर्वों में लाखों यात्रियों को दी सेवा
यागराज Maha Kumbh में गुरुवार तक 10 करोड़ से ज्यादा त्रिवेणी मे पुण्य की डुबकी लगा चुके हैं। प्रदेश की योगी सरकार इन्हें सकुशल सुव्यवस्थित इन्हें अपने गंतव्य तक पहुंचाने के लिए पूरी तन्मयता से कार्य कर र...
सार-
- यूपी के कोने-कोने से श्रद्धालुओं और पर्यटकों को Maha Kumbh पहुंचाने में यूपी रोडवेज बन रही मददगार
- दोनों स्नान पर्वों में 6 हजार से ज्यादा रोडवेज बसों को यात्रियों की सुविधा के लिए लगाया गया
By INA News Maha Kumbh Nagar.
प्रयागराज में त्रिवेणी के तट पर लगे आस्था के जन समागम में श्रद्धालुओं और पर्यटकों का जन सैलाब उमड़ रहा है। यूपी रोडवेज इन आगंतुकों को उनके गंतव्य तक पहुंचाने में बढ़ चढ़कर अपनी सेवा दे रहा है। बड़ी संख्या में रोडवेज बसें सरकार की तरफ से इसके लिए निरंतर सेवा में हैं।
-
मकर संक्रांति और पौष पूर्णिमा स्नान पर्व में लाखों यात्रियों को रोडवेज ने दी सेवा
प्रयागराज Maha Kumbh में गुरुवार तक 10 करोड़ से ज्यादा त्रिवेणी मे पुण्य की डुबकी लगा चुके हैं। प्रदेश की योगी सरकार इन्हें सकुशल सुव्यवस्थित इन्हें अपने गंतव्य तक पहुंचाने के लिए पूरी तन्मयता से कार्य कर रही। यूपी रोडवेज ने इसमें अपना अहम योगदान दिया है। यूपी रोडवेज में प्रयागराज परिक्षेत्र के क्षेत्रीय प्रबंधक एम के त्रिवेदी बताते हैं कि महा कुम्भ के दो प्रमुख स्नान पर्वों पर यूपी रोडवेज ने 7 लाख 13 हजार 935 यात्रियों को उनके गंतव्य तक पहुंचाने में मदद दी है।
इसमें पहले स्नान पर्व पौष पूर्णिमा में 3 लाख 50 हजार 935 यात्रियों को रोडवेज ने सेवा दी है। इसके साथ ही मकर संक्रांति स्नान पर्व पर 3 लाख 63 हजार 10 लोगों को रोडवेज ने अपनी सेवा दी है। रोडवेज ने पौष पूर्णिमा में 3018 बसों को इसके लिए लगाया। मकर संक्रांति में यात्रियों की संख्या को देखते हुए रोडवेज को अतिरिक्त बसें लगानी पड़ी। इस पर्व पर 3113 रोडवेज बसों ने महाकुंभ में अपनी सेवा दी।
-
मौनी अमावस्या स्नान पर्व के लिए अब रोडवेज ने कसी कमर
प्रयागराज महा कुम्भ का मौनी अमावस्या का अमृत स्नान सबसे बड़ा स्नान पर्व है। इसे सकुशल संपन्न कराना प्रशासन और रोडवेज दोनो के लिए बड़ी चुनौती है। महा कुम्भ प्रशासन का अनुमान है कि इस अमृत स्नान पर्व पर 10 करोड़ से अधिक लोग महा कुम्भ में आस्था की डुबकी लगा सकते हैं। इन 10 करोड़ में 15 से 20 लाख लोग रोडवेज के जरिए महा कुम्भ पहुंच सकते हैं। इनके लिए यूपी रोडवेज अपनी रणनीति बनाने के लगा हुआ है ताकि सुगम और व्यवस्थित तरीके से आगंतुकों को उनके गंतव्य तक पहुंचाया जा सके।
What's Your Reaction?











