Maha Kumbh 2025: कलाग्राम की प्रस्तुति की मंत्री शेखावत ने सराहना की, सांस्कृतिक कार्यक्रम देख अभिभूत हुए दर्शक

मंत्री शेखावत ने भारतीय पुरातत्व सर्वेक्षण, राष्ट्रीय अभिलेखागार, राष्ट्रीय कला केंद्र द्वारा स्थापित अविरल शाश्वत कुंभ (प्रदर्शनी क्षेत्र) एवं कलाकृतियों को देखा। हिमाचल प्रदेश से आए प्रेम चन्द्र बाउली और ..

Jan 22, 2025 - 22:57
40 Views
Maha Kumbh 2025: कलाग्राम की प्रस्तुति की मंत्री शेखावत ने सराहना की, सांस्कृतिक कार्यक्रम देख अभिभूत हुए दर्शक

By INA News Maha Kumbh Nagar.

महाकुंभ नगर: महाकुंभ प्रयागराज में केंद्रीय संस्कृति मंत्रालय की प्रस्तुति ‘कलाग्राम’ को श्रद्धालुओं और पर्यटकों से सराहना मिल रही है। सांस्कृतिक कार्यक्रमों के दसवें दिन विभिन्न राज्यों से आए कलाकारों ने बेहतरीन सांस्कृतिक प्रस्तुति देकर दर्शकों को रोमांचित किया। कार्यक्रम की शुरूआत जम्मू कश्मीर से आए खेमराज एवं दल द्वारा  फसल की कटाई के दौरान ढोल, बांसुरी, कायल, शहनाई की धुन से हुई।

हर्ष और उल्लास के साथ कुड नृत्य की प्रस्तुति पर दर्शक उनके साथ नृत्य करते नजर आए। कलाग्राम पहुंचे केंद्रीय संस्कृति एवं पर्यटन मंत्री गजेंद्र सिंह शेखावत कलाकारों की बेहतरीन कला देखकर मंत्रमुग्ध हुए। उन्होंने जमकर सराहना की। मंत्री शेखावत ने महाकुंभ मेला क्षेत्र में संस्कृति मंत्रालय की ओर से बनाए गए सांस्कृतिक गांव कलाग्राम का बुधवार को भ्रमण किया। केंद्र के प्रभारी निदेशक ने कलाग्राम पहुंचने पर पर्यटन मंत्री का स्वागत किया।

Also Read: Lucknow News: CM ने उत्तरायणी कौथिक 2025 मेले के समापन समारोह में की शिरकत

मंत्री शेखावत ने भारतीय पुरातत्व सर्वेक्षण, राष्ट्रीय अभिलेखागार, राष्ट्रीय कला केंद्र द्वारा स्थापित अविरल शाश्वत कुंभ (प्रदर्शनी क्षेत्र) एवं कलाकृतियों को देखा। हिमाचल प्रदेश से आए प्रेम चन्द्र बाउली और साथी कलाकारों ने शादी-विवाह, मेला, त्यौहारों जैसे उत्सवों पर किया जाने वाला नृत्य सिरमौर नाटी की प्रस्तुति दी। असम के बापूजी कनवार व दल द्वारा बिहू नृत्य की प्रस्तुति दी गयी। सुरेन्द्र सिंह एवं दल ने पारंपरिक गीतों और तालों के साथ हरियाणा के फाग नृत्य की प्रस्तुति देकर दर्शकों का भरपूर मनोरंजन किया। कंवलजीत सिंह एवं साथी कलाकारों द्वारा झूमर नृत्य की प्रस्तुति देकर पंजाब के लोककथाओं और ऐतिहासिक घटनाओं का जीवंत रूप में प्रस्तुत किया गया।झूंसी में बने सांस्कृतिक मंच पर यश मिश्रा के निर्देशन में नाटक 'शबरी की प्रतीक्षा' का मंचन हुआ। आसिफ अली द्वारा लिखित नाटक ‘समुद्र मंथन’ का मंचन चित्तरंजन त्रिपाठी के निर्देशन में नेशनल स्कूल ऑफ ड्रामा, नई दिल्ली के  कलाकारों ने शानदार अभिनय करके दर्शकों को अभिभूत किया। इस दौरान उन्होंने विभिन्न राज्यों प्रस्तुति देने आए कलाकारों से बातचीत की। नेशनल स्कूल ऑफ ड्रामा के रंगमंडल समूह द्वारा चितरंजन त्रिपाठी के निर्देशन में मंचित नाटक 'समुद्र मंथन' को देखा। केंद्रीय मंत्री शेखावत ने कहा कि देश की कला-संस्कृति को एक छत के नीचे सजीवता से प्रदर्शित करने के हमारे उद्देश्य को जनता-जनार्दन का आशीर्वाद मिलना पूरी टीम के लिए हर्ष का विषय है।

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow