Maha Kumbh 2025: प्रदेश के हस्तशिल्प और कुटीर उद्योगों को बढ़ावा देने का अभूतपूर्व प्रयास है ओडीओपी प्रदर्शनीः CM Yogi

प्रयागराज में संगम पर आयोजित इस महायोगिक उत्सव में 6000 वर्ग मीटर क्षेत्र में ‘एक जिला, एक उत्पाद’ (ओडीओपी) की शानदार प्रदर्शनी का आयोजन किया गया है। यहां कालीन, जरी-जरदोजी, फिरोजाबाद के कांच के खि...

Jan 20, 2025 - 00:11
 0  26
Maha Kumbh 2025: प्रदेश के हस्तशिल्प और कुटीर उद्योगों को बढ़ावा देने का अभूतपूर्व प्रयास है ओडीओपी प्रदर्शनीः CM Yogi

सार-

  • प्रयागराज दौरे पर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने ओडीओपी प्रदर्शनी का किया अवलोकन 
  • प्रदेश के हस्तशिल्पियों और कारीगरों का बढ़ाया उत्साह, कहा- वन डिस्ट्रिक्ट वन प्रोडक्ट्स ने बढ़ाया प्रदेश का मान 
  • 6000 वर्ग मीटर में सजाई गई है ओडीओपी प्रदर्शनी, कुल 106 स्टॉल्स पर खरीदारी कर रहे महाकुम्भ आने वाले श्रद्धालु 
  • उत्तर प्रदेश के हस्तशिल्पियों को मिल रहा अनुपम बाजार, रोजगार के व्यापक अवसर भी हो रहे उपलब्ध

By INA News Maha Kumbh Nagar.

महाकुम्भनगर: मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने रविवार को प्रयागराज दौरे पर मेला क्षेत्र में स्थापित ओडीओपी प्रदर्शनी का भी अवलोकन किया। यहां पूरे प्रदेश से आए हस्तशिल्पियों के स्टॉल पर जाकर उन्होंने उनकी हौसलाअफजाई भी की। प्रदेश के इन हुनरमंद कारीगरों का उत्साह बढ़ाते हुए उन्होंने महाकुम्भ में ओडीओपी प्रदर्शनी को हस्तशिल्पियों के लिए अपने उत्पादों को शोकेस करने का अनुपम अवसर बताया। उन्होंने कहा कि महाकुम्भ में देश और दुनिया से 45 करोड़ से ज्यादा श्रद्धालु आ रहे हैं। ओडीओपी प्रदर्शनी उनके सामने प्रदेश की प्रतिभा को प्रदर्शित करने का अवसर भी है और इसके माध्यम से अपने उत्पादों की ब्रांडिंग, इनकम के साथ ही रोजगार पाने का भी यह सुनहरा अवसर है। 

  • पूरी दुनिया में छाप छोड़ रहा प्रदेश का ओडीओपी

CM Yogi ने कहा कि यह प्रदर्शनी प्रदेश के हस्तशिल्प और कुटीर उद्योगों को बढ़ावा देने का अभूतपूर्व प्रयास है। उत्तर प्रदेश के वन डिस्ट्रिक्ट वन प्रोडक्ट ने पूरी दुनिया में अपनी छाप छोड़ी है। इस प्रदर्शनी के माध्यम से 45 दिन तक चलने वाले इस महाआयोजन में जिला स्तर के छोटे उद्यमी और कारीगर वैश्विक कारोबार की संभावनाएं तलाशेंगे। इससे उनके व्यापार को भी नए पंख लगेंगे और रोजगार के नए अवसर भी उत्पन्न होंगे।   

  • श्रद्धालुओं के आकर्षण का केंद्र बने उत्पाद

प्रयागराज में संगम पर आयोजित इस महायोगिक उत्सव में 6000 वर्ग मीटर क्षेत्र में ‘एक जिला, एक उत्पाद’ (ओडीओपी) की शानदार प्रदर्शनी का आयोजन किया गया है। यहां कालीन, जरी-जरदोजी, फिरोजाबाद के कांच के खिलौने, बनारस के लकड़ी के खिलौने और अन्य हस्तशिल्प उत्पाद श्रद्धालुओं के आकर्षण का केंद्र बने हुए हैं।

Also Read: Maha Kumbh 2025: त्रिवेणी तट से पूरे विश्व में गूंज रहा अखंड भारत का संदेश: योगी आदित्यनाथ

2019 में भी ओडीओपी प्रदर्शनी का आयोजन हुआ था और तब 4.30 करोड़ रुपए का कारोबार हुआ था, जबकि इस बार 35 करोड़ रुपए तक के कारोबार की संभावना है। इससे रोजगार और छोटे उद्यमियों को नई दिशा मिलेगी। व्यवसाय और रोजगार के नए अवसर मिलेंगे।

  • फिरोजाबाद, कुशीनगर, काशी के शिल्प और जीआई उत्पादों का प्रदर्शन

काशी के शिल्पकारों ने लकड़ी के खिलौने, बनारसी ब्रोकेड, मेटल रिपोज, मेटल कास्टिंग जैसे 75 उत्पाद प्रदर्शनी में पेश किए हैं। उत्तर प्रदेश के 75 जीआई उत्पादों को ओडीओपी योजना के तहत प्रदर्शित किया जा रहा है। इनमें बनारसी साड़ी, प्रतापगढ़ का आंवला, मिर्जापुर के पीतल बर्तन और गोरखपुर का टेराकोटा शामिल हैं। कुशीनगर के कालीन और फिरोजाबाद के कांच के खिलौने और बर्तन भी प्रदर्शनी का आकर्षण बने हुए हैं। 75 जीआई उत्पादों में से 34 काशी क्षेत्र से हैं। 

  • महाकुम्भ में रोजगार और नवाचार को मिला बढ़ावा

उत्तर प्रदेश एमएसएमई विभाग और मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के निर्देशन में ओडीओपी योजना का यह आयोजन राज्य के हस्तशिल्प और कुटीर उद्योग को बढ़ावा देने का एक अभूतपूर्व प्रयास है। महाकुंभ 2025 न केवल आध्यात्मिक और सांस्कृतिक पहचान को मजबूत कर रहा है, बल्कि उद्यमियों के लिए व्यापार का एक विशाल मंच भी बन गया है। जहां देश-विदेश के लोग आकर हस्तशिल्पियों के उत्पादों को पसंद कर रहे हैं और खरीद भी रहे हैं।

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow