Hardoi News: अपील अथवा वाद योजित की सूचना 09 मई तक लाना सुनिश्चित करें - सत्यबीर सिंह

शेखर गुप्ता (मेसर्स लक्ष्मी बिल्डर्स) द्वारा उच्च न्यायालय खंडपीठ लखनऊ के समक्ष रिट याचिका संख्या 44/2024 योजित की गयी जिसमें....

May 7, 2025 - 16:25
43 Views
Hardoi News: अपील अथवा वाद योजित की सूचना 09 मई तक लाना सुनिश्चित करें - सत्यबीर सिंह


हरदोई: सहायक श्रमायुक्त सत्यबीर सिंह ने अवगत कराया है कि न्यायालय प्राधिकारी अन्तर्गत वेतन भुगतान अधिनियम के तहत अधोहस्ताक्षरी के समक्ष योजित वाद संख्या पी०डब्लू० 02/2023 में प्रतिवादी पक्ष मेसर्स लक्ष्मी बिल्डर्स हरदोई को रू0 3,02,000/- की धनराशि वेतन एवं क्षतिपूर्ति के रूप में वादी पक्ष संदीप सिंह को भुगतान किये जाने हेतु आदेशित किया गया था।

जिसके विरूद्ध प्रतिवादी पक्ष शेखर गुप्ता (मेसर्स लक्ष्मी बिल्डर्स) द्वारा उच्च न्यायालय खंडपीठ लखनऊ के समक्ष रिट याचिका संख्या 44/2024 योजित की गयी जिसमें न्यायालय द्वारा अपने आदेश दिनांक 30.06.2023 के अनुक्रम में वादी संदीप सिंह को बकाया वेतन व क्षतिपूर्ति धनराशि के रूप में रू0 3,02,000/- (रू० तीन लाख दो हजार मात्र) भुगतान किये जाने हेतु निर्देशित किया गया है जिसके विरूद्ध प्रतिवादी पक्ष श्री शेखर गुप्ता (मेसर्स लक्ष्मी बिल्डर्स) द्वारा माननीय उच्च न्यायालय खंडपीठ लखनऊ के आदेश के विरूद्ध अपील प्रस्तुत की गयी थी जिसे माननीय न्यायालय ने रिट संख्या रू- सी 2452/2025 दिनांक 20.03.2025 में प्रतिवादी पक्ष की अपील निरस्त करते हुए भुगतान किये जाने हेतु आदेशित किया गया है। जिसके भुगतान हेतु वादी संदीप सिंह द्वारा दिनांक 27.03.2025 को अधोहस्ताक्षरी के समक्ष प्रार्थनापत्र प्रस्तुत किया है।

Also Read- Hardoi News: बाढ़ पूर्व कार्य योजना तैयार करने हेतु बैठक 09 मई को - अधिशासी अभियंता, शारदा नहर

श्री सिंह ने प्रतिवादी पक्ष शेखर गुप्ता (राजकीय ठेकेदार) मेसर्स लक्ष्मी बिल्डर्स को निर्देशित किया है माननीय उच्च न्यायालय खंडपीठ लखनऊ के आदेश दिनांक 20.03. 2025 के विरूद्ध यदि आप द्वारा किसी सक्षम न्यायालय के समक्ष अपील प्रस्तुत की गयी है अथवा वाद योजित किया गया है, उक्त सूचना से न्यायालय प्राधिकारी अन्तर्गत वेतन भुगतान अधिनियम 1936 एवं सहायक श्रमायुक्त, हरदोई के संज्ञान में दिनांक 09 मई 2025 तक लाना सुनिश्चित करें, उक्त नियत तिथि तक आप द्वारा सूचना उपलब्ध न कराये जाने की दशा में वादी संदीप सिंह के पक्ष में रू0 3,02,000/- (रू० तीन लाख दो हजार मात्र) की धनराशि भुगतान कर दी जायेगी जिसकी सम्पूर्ण जिम्मेदारी प्रतिवादी पक्ष शेखर गुप्ता (राजकीय ठेकेदार) मेसर्स लक्ष्मी बिल्डर्स पता रफी अहमद किदवई स्कूल चौराहा हरदोई की स्वयं होगी।

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow