Hardoi News: नोडल की उपस्थित में 09 से 25 मई तक होगा खाद्यान्न वितरण - जिला पूर्ति अधिकारी

जिला पूर्ति अधिकारी ने अवगत कराया है कि जिलाधिकारी महोदय के निर्देशानुसार राष्ट्रीय खाद्य सुरक्षा अधिनियम के तहत अन्त्योदय अन्न ...

By INA News Desk
May 7, 2025 - 16:31
50 Views
Hardoi News: नोडल की उपस्थित में 09 से 25 मई तक होगा खाद्यान्न वितरण - जिला पूर्ति अधिकारी

Hardoi News: जिला पूर्ति अधिकारी ने अवगत कराया है कि जिलाधिकारी के निर्देशानुसार राष्ट्रीय खाद्य सुरक्षा अधिनियम के तहत अन्त्योदय अन्न योजना के अन्तर्गत जनपद में प्रत्येक उचित दर दुकान स्तरीय नोडल अधिकारी की उपस्थित 09 से 25 मई 2025 तक प्रातः 06 बजे से रात्रि 09 तक निर्बाध खाद्यान्न वितरण ई-पास मशीन के माध्यम से किया जायेगा।

Also Read- Hardoi News: अपील अथवा वाद योजित की सूचना 09 मई तक लाना सुनिश्चित करें - सत्यबीर सिंह

उन्होने कहा है कि अन्त्योदय कार्ड धारकों को प्रति कार्ड 14 कि0ग्रा0 गेहूं व 21 कि0ग्रा0 चावल कुल 35 कि0ग्रा0 खाद्यान्न तथा गृहस्थी योजना के लाभार्थियों को प्रति यूनिट 02 कि0ग्रा0 गेहूं व 03 कि0ग्रा0 चावल कुल 05 कि0ग्रा0 वितरण कराया जायेगा और वितरण की अन्तिम तिथि 25 मई 2025 को आधार प्रमाणीकरण के माध्यम से खाद्यान्न प्राप्त न कर सकने वाले उपभोक्ताओं को मोबाईल ओटीपी वेरीफिकेशन के माध्यम से खाद्यान्न वितरित किया जायेगा।

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow