Lucknow: प्रदेश में स्वास्थ्य सेवाओं को आधुनिक, सुदृढ़ और जनसुलभ बनाना सरकार की सर्वोच्च प्राथमिकता — उप मुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक

 उप मुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक ने शुक्रवार को  चिकित्सा शिक्षा एवं चिकित्सा स्वास्थ्य विभागों की विस्तृत समीक्षा बैठक में कहा कि “प्रदेश की स्वास्थ्य व्यवस्था

Nov 14, 2025 - 23:18
58 Views
Lucknow: प्रदेश में स्वास्थ्य सेवाओं को आधुनिक, सुदृढ़ और जनसुलभ बनाना सरकार की सर्वोच्च प्राथमिकता — उप मुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक
प्रदेश में स्वास्थ्य सेवाओं को आधुनिक, सुदृढ़ और जनसुलभ बनाना सरकार की सर्वोच्च प्राथमिकता — उप मुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक
  • प्रयागराज मंडल के 7 अस्पताल पूर्ण रूप से आधुनिक होंगे, क्रिटिकल केयर यूनिट व टेलीमेडिसिन सेवाएँ स्थापित की जाएँगी — उप मुख्यमंत्री

लखनऊ। उप मुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक ने शुक्रवार को  चिकित्सा शिक्षा एवं चिकित्सा स्वास्थ्य विभागों की विस्तृत समीक्षा बैठक में कहा कि “प्रदेश की स्वास्थ्य व्यवस्था को तेजी से मजबूत किया जा रहा है। हर अस्पताल में आवश्यक दवाओं, आधुनिक चिकित्सा उपकरणों और मानव संसाधनों की पूर्ण उपलब्धता सुनिश्चित करना हमारी शीर्ष प्राथमिकता है। किसी भी स्तर पर कमी बर्दाश्त नहीं की जाएगी।” बैठक में लोहिया संस्थान के विस्तारीकरण को लेकर उप मुख्यमंत्री ने कहा कि “लोहिया संस्थान में 1000 अतिरिक्त बेड जोड़े जा रहे हैं। इसके साथ ही संस्थान में अत्याधुनिक सिम्युलेटर मॉडल विकसित किया जाएगा, जिससे मेडिकल छात्रों को आधुनिक प्रशिक्षण उपलब्ध हो सकेगा और मरीजों को उपचार की बेहतर सुविधा मिलेगी।

उप मुख्यमंत्री ने  कहा कि प्रदेश के बड़े संस्थानों से लेकर मंडलीय व जिला अस्पतालों तक स्वास्थ्य ढांचा तेज़ी से उन्नत किया जा रहा है। जनता को चिकित्सा सुविधाएँ समय पर और गुणवत्तापूर्ण रूप में मिलें, यही हमारा लक्ष्य है। प्रयागराज मंडल की स्वास्थ्य व्यवस्था पर चर्चा करते हुए उप मुख्यमंत्री ने कहा कि मंडल के 6 जनपदों के 7 प्रमुख अस्पतालों को आधुनिक सुविधाओं से लैस किया जा रहा है। इनमें अत्याधुनिक क्रिटिकल केयर यूनिट स्थापित होंगी और टेलीमेडिसिन सेवाएँ शुरू की जाएँगी, जिससे दूरस्थ क्षेत्रों के मरीजों को भी विशेषज्ञ चिकित्सकों की सेवाएँ आसानी से उपलब्ध हो सकेंगी।

बैठक में उप मुख्यमंत्री ने अधिकारियों को  निर्देश देते हुए कहा कि सभी अस्पतालों में दवाओं की उपलब्धता निरंतर बनी रहे, उपकरणों की मरम्मत व प्रतिस्थापन समयबद्ध तरीके से हो और चिकित्सकीय स्टाफ की तैनाती पूर्ण रूप से सुनिश्चित की जाए। जनता को सर्वोत्तम स्वास्थ्य सेवाएँ उपलब्ध कराना सरकार की प्रतिबद्धता है और विभाग इसे समयबद्ध रूप से पूरा करे।

समीक्षा बैठक में अपर मुख्य सचिव चिकित्सा स्वास्थ्य एवं चिकित्सा शिक्षा अमित कुमार घोष, सचिव अपर्णा यू, सचिव ऋतु महेश्वरी, विशेष सचिव धीरेन्द्र सचान, महानिदेशक चिकित्सा स्वास्थ्य रतनपाल सुमन सहित संबंधित विभागों के वरिष्ठ अधिकारी उपस्थित रहे।

Also Read- Lucknow: उत्तर प्रदेश ईको टूरिज्म विकास बोर्ड एवं बीवीजी इंडिया लिमिटेड के बीच हुआ समझौता।

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow