Hardoi News: जिलाधिकारी की अध्यक्षता में विनियमित क्षेत्र पर बैठक, शासनादेशों का पालन सुनिश्चित करने के निर्देश। 

जिलाधिकारी ने कहा कि विनियमित क्षेत्र के मामले में शासनादेशों का पालन सुनिश्चित किया जाये। बैठक में महायोजना 2031 के अनुसार विभिन्न...

Jun 11, 2025 - 20:23
50 Views
Hardoi News: जिलाधिकारी की अध्यक्षता में विनियमित क्षेत्र पर बैठक, शासनादेशों का पालन सुनिश्चित करने के निर्देश। 

Hardoi News: कलेक्ट्रेट कक्ष में जिलाधिकारी अनुनय झा की अध्यक्षता में विनियमित क्षेत्र के सम्बन्ध में बैठक हुई। जिलाधिकारी ने कहा कि विनियमित क्षेत्र के मामले में शासनादेशों का पालन सुनिश्चित किया जाये। बैठक में महायोजना 2031 के अनुसार विभिन्न प्रकरणों का निस्तारण किया गया। जिलाधिकारी ने कहा कि महायोजना के अंतर्गत आने वाले क्षेत्रों में पार्किंग व अन्य सुविधाओं को शासनादेश के अनुरूप सुनिश्चित किया जाये।

Also Read- Hardoi News: जल जीवन मिशन समीक्षा बैठक: शिकायतों पर त्वरित कार्रवाई के निर्देश, एनसीसी कंपनी को नोटिस जारी करने का आदेश।

महायोजना मार्गो की क्रॉसिंग के पास भवनों की ऊंचाई 6 मीटर से अधिक न रखी जाये। पेट्रोल पम्पो पर अग्निशमन से सम्बंधित सभी उपाय सुनिश्चित किये जाएं। इस अवसर पर अपर जिलाधिकारी विरा प्रियंका सिंह, उप जिलाधिकारी सदर सुशील कुमार मिश्रा, नगर पालिका अध्यक्ष सुखसागर मिश्र मधुर व सम्बंधित अधिकारी उपस्थित रहे।

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow