Lucknow News : मंत्री ए.के. शर्मा अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस पर अपने प्रभार जनपद जौनपुर पहुंचकर योगाभ्यास किया। 

योग भारतीय संस्कृति की अनमोल धरोहर, योग न केवल शारीरिक, मानसिक स्वास्थ्य प्रदान करता है बल्कि आत्मा को परमात्मा से मिलाने का साधन भी है...

By INA News Desk
Jun 21, 2025 - 14:59
57 Views
Lucknow News : मंत्री ए.के. शर्मा अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस पर अपने प्रभार जनपद जौनपुर पहुंचकर योगाभ्यास किया। 
  • शारीरिक, मानसिक स्वास्थ्य एवं आध्यात्मिक उन्नति के लिए योग को बनाए अपने जीवन का अभिन्न अंग 
  • माननीय प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी ने योग को पूरी दुनिया में पहुंचाने का कार्य किया
  • मंत्री ए.के. शर्मा ने देशवासी एवं प्रदेशवासियों को अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस की हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दी

लखनऊ/जौनपुर: उत्तर प्रदेश के नगर विकास एवं ऊर्जा मंत्री ए.के. शर्मा अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस 21 जून को अपने प्रभार जनपद जौनपुर पहुंचकर वहां के कार्यक्रम स्थल शाही किला में 11वें अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस की थीम 'एक पृथ्वी एक स्वास्थ्य के लिए योग' पर आयोजित कार्यक्रम में बतौर मुख्य अतिथि प्रतिभाग़ किया तथा दीप प्रज्वलित कर प्रातः 6:00 बजे योग अभ्यास कार्यक्रम की शुरुआत की।

 इस अवसर पर उन्होंने प्रधानमंत्री का प्रसारित प्रेरणादाई उद्बोधन सुना और कार्यक्रम स्थल पर हजारों की संख्या में उपस्थित गणमान्य नागरिकों, जिले के प्रशासनिक अधिकारियों, युवाओं एवं विद्यार्थियों के साथ योगाभ्यास कर उन्होंने संदेश दिया की शारीरिक, मानसिक स्वास्थ्य एवं आध्यात्मिक उन्नति के लिए योग को नियमित रूप से अपने जीवन का अभिन्न अंग बनाए और दूसरों को भी इसके लिए प्रेरित करें साथ ही योग दिवस पर सभी योग को अपनी जीवन शैली का हिस्सा बनाने का संकल्प लें। उन्होंने सभी देशवासी एवं प्रदेशवासियों को अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस की हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दी।

उन्होंने कहा कि योग न केवल शारीरिक, मानसिक स्वास्थ्य प्रदान करता है बल्कि यह आत्मा को परमात्मा से मिलाने का साधन भी है। योग मनुष्य को दीर्घायु ही नहीं बनाता बल्कि एक स्वस्थ्य जीवन जीने की कला भी है। कहा कि योग भारतीय संस्कृति की अनमोल धरोहर है, हजारों वर्षों से भारत भूमि पर ऋषि, मुनियों, योगाचार्यों ने योगाभ्यास कर आध्यात्मिक उन्नति प्राप्त कर अपने जीवन को सर्वोच्च शिखर पर पहुंचाया। उन्होंने कहा कि माननीय प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने योग को पूरी दुनिया में पहुंचाने का कार्य किया। उन्हीं के प्रयासों से 11 दिसंबर, 2014 को संयुक्त राष्ट्र संघ द्वारा 21 जून को अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के रूप में मान्यता मिली।

मंत्री के जौनपुर आगमन पर रास्ते में बदलापुर विधायक रमेश मिश्रा जी, कार्यकर्ताओं, पदाधिकारियों, शुभचिंतकों एवं समर्थकों ने तहे दिल से सम्मान देकर हार्दिक स्वागत एवं अभिनंदन किया।

Also Read- अंतरराष्ट्रीय योग दिवस- योग दिवस पर योगी सरकार का अनूठा प्रयास, वृद्धाश्रमों और सर्वोदय विद्यालयों में गूंजे योग के मंत्र।

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow

Advertisement
Advertisement