Hardoi: स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर \राज्य मंत्री स्वतंत्र प्रभार (आबकारी एवं मद्यनिषेध विभाग) नितिन अग्रवाल ने गांधी भवन परिसर में ध्वजारोहण कर राष्ट्रध्वज को सलामी दी तथा उपस्थित लोगों को स्वतंत्रता दिवस की शुभकामनाएं दीं। ध्वजारोहण के उपरांत गांधी जी की प्रतिमा पर माल्यार्पण किया। इसके बाद गांधी भवन हाल में आयोजित कार्यक्रम के दौरान नितिन अग्रवाल ने स्वतंत्रता संग्राम सेनानियों के परिजनों को सम्मानित किया। उन्होंने स्वतंत्रता संग्राम सेनानियों के त्याग, संघर्ष एवं बलिदान को नमन करते हुए कहा कि उनके अदम्य साहस और देशभक्ति के कारण ही आज हम स्वतंत्र भारत में जीवन जी रहे हैं। स्वतंत्रता सेनानियों का संघर्ष और उनके आदर्श सदैव देशवासियों के लिए प्रेरणास्रोत रहेंगे।
उन्होंने कहा कि देश को स्वाधीन कराने मे स्वतंत्रता सेनानियों से अपना सर्वस्व न्योझावर कर दिया। युवा पीढी को इससे प्रेरणा लेकर प्रधानमंत्री के विकसित भारत के संकल्प को साकार करने मे अपना योगदान देना होगा, तभी 2047 तक हम अपने देश को विकसित राष्ट्र बना सकेगें। उन्होंने कहा कि विश्व मे भारत पांचवी सबसे बड़ी अर्थव्यस्था एवं चौथी सबसे बड़ी शक्ति के साथ ही तीसरी सबसे बड़ी सैन्य शक्ति बन चुका है। दुनिया की सबसे ज्यादा भाषायें भारत मे बोली जाती है। प्रत्येक 100 कि0मी0 दूरी पर भाषा मे परिवर्तन हो जाता है। संसार की सबसे ज्यादा ऋृतुयें, एवं प्राकृतिक क्षेत्र भारत मंे है। इतनी विविधतायें होने के बाद भी भारत एकता के सूत्र मे बधा हुआ है, तथा नित नई उपलब्धियां हासिल कर रहा है।
अब 140 करोड़ देश वासियों के योगदान से विकसित भारत के संकल्प को पूूर्ण करने हेतु सभी को अपना सर्वश्रेष्ठ प्रयास करने हेतु मा0 मंत्री जी ने प्रेरित किया। उन्होंने देश की आजादी मे योगदान करने वाले महान बलिदानियों, एवं स्वतंत्रता सेनानियों को नमन करते हुये भावपूर्ण श्रंद्धाजलि दी तथा 80वें स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर सभी को शुभकामनायें दी। राज्य मंत्री ने सभी से स्वतंत्रता संग्राम सेनानियों के आदर्शों और राष्ट्रप्रेम की भावना को आत्मसात करते हुए देश एवं समाज के विकास में अपना योगदान देने का आह्वान किया।
इस अवसर पर जिलाधिकारी अनुनय झा, पुलिस अधीक्षक अशोक कुमार मीणा, मुख्य विकास अधिकारी नेहा व्याडवाल, नगर मजिस्ट्रेट संजय सिंह, भाजपा जिलाध्यक्ष अजीत सिहं बब्बन, नगर पालिका अध्यक्ष सुख सागर मिश्र सहित जनप्रतिनिधि, समस्त जिला स्तरीय अधिकारी, कर्मचारी, गणमान्य नागरिक एवं बड़ी संख्या में लोग उपस्थित रहे।