Hardoi News: नगर पालिका अध्यक्ष ने सफाई नायक/स्वच्छता सेनानियों को प्रशस्ति पत्र व शॉल देकर सम्मानित किया। 

नगरीय निकायों में नगरीय सुविधाओं एवं साफ सफाई की व्यवस्था की प्रभावी मॉनिटरिंग हेतु डेडीकेटेड कमांड एंड कंट्रोल सेंटर...

Apr 4, 2025 - 20:43
56 Views
Hardoi News: नगर पालिका अध्यक्ष ने सफाई नायक/स्वच्छता सेनानियों को प्रशस्ति पत्र व शॉल देकर सम्मानित किया। 

Hardoi News: नगरीय निकायों में नगरीय सुविधाओं एवं साफ सफाई की व्यवस्था की प्रभावी मॉनिटरिंग हेतु डेडीकेटेड कमांड एंड कंट्रोल सेंटर (DCCC) के सफल संचालन की अवधि तीन वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष में नगर पालिका परिषद, हरदोई के पंडित दीन दयाल उपाध्याय सभागार में समारोह का आयोजन किया गया। इस अवसर पर सुख सागर मिश्र मधुर, अध्यक्ष, नगर पालिका परिषद हरदोई, अधिशासी अधिकारी रामेंद्र सिंह, सभासद राजकुमार गुप्ता, धर्मरुचि सिंह, अमित त्रिवेदी रानू, अजय शर्मा, सभासद प्रतिनिधि छुनक्की तिवारी, रामनारायण कुशवाहा, राजीव सिंह, आदि उपस्थित रहे। पालिका द्वारा मंत्री, नगर विकास एवं ऊर्जा की अध्यक्षता में आयोजित ऑनलाइन का प्रसारण TV के माध्यम से किया गया। 

तत्पश्चात अध्यक्ष द्वारा स्वच्छता के क्षेत्र में उत्कृष्ट कार्य करने वाले जिला परियोजना प्रबंधक पुष्पेंद्र सिंह, सफाई नायक/मेट, स्वच्छता सेनानियों, कंप्यूटर ऑपरेटर मंजेश यादव आदि को प्रशस्ति पत्र एवं शॉल देकर सम्मानित किया गया। इस अवसर पर अध्यक्ष ने कहा कि डेडीकेटेड कमांड एंड कंट्रोल रूम से नागरिकों की सुविधा हेतु टोल फ्री नंबर 1533 का संचालन कराया जा रहा है, जिसके माध्यम से नागरिक सफाई, पेयजल, मार्ग प्रकाश आदि से सम्बन्धित शिकायतें दर्ज करा सकते हैं।

Also Read- Lucknow News: संघ का व्यवसाय वर्ष 2023-24 में रू0 543.00 करोड़ हुआ - जे0पी0एस0 राठौर

अधिशासी अधिकारी ने बताया कि नगरीय निकाय निदेशालय, उ0प्र0 द्वारा आयोजित कार्यक्रम में नगर हरदोई से चयनित स्वच्छ योद्धा डॉ0 श्वेता यादव, सहायक प्रवक्ता, आर्य कन्या डिग्री कॉलेज, हरदोई को मंत्री नगर विकास, द्वारा सम्मानित किया गया। इस अवसर अवर अभियंता  जल चंद्र कांत, अवर अभियंता अमित गुप्ता, कर अधीक्षक डॉ पुष्पराज गौतम, लेखा लिपिक विद्या भूषण सिंह, कमल किशोर, अनिल यादव, संतोष यादव, अश्लेखा श्रीवास्तव व सफाई नायक एवं टैक्स कलेक्टर आदि उपस्थित रहे।

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow