Murder: अवैध संबंधो में मामी और भांजे ने मामा को मार डाला, दोनों को संबंध बनाते पकड़ लिया था

फिरोजाबाद में एक भांजे ने मामी के साथ मिलकर मामा की हत्या कर दी। भांजे का दिल मामी पर आ गया और मामा को ही रास्ते से हटाने का प्लान बना लिया। रात में सोते समय भांजे ने हत्या को अंजाम दिया और फरार हो गया। पुलिस ने मामले की जांच प..

Jan 16, 2025 - 22:17
Jan 16, 2025 - 23:53
 0  465
Murder: अवैध संबंधो में मामी और भांजे ने मामा को मार डाला, दोनों को संबंध बनाते पकड़ लिया था

By INA News Firozabad.

Murder in illicit relationship.

फिरोजाबाद जिले से हत्या का एक हैरान कर देने वाला मामला सामने आया है। जहां मामी अपने भांजे को इश्क लड़ा बैठी। दोनों के बीच कई बार शारीरिक संबंध भी बने। इस दौरान एक दफा महिला के पति ने दोनों को संबंध बनाते पकड़ लिया। जिसके बाद दोनों ने प्लानिंग कर युवक के साथ मारपीट की और फिर गला दबाकर मौत की नींद सुला दिया। पुलिस ने दोनों को गिरफ्तार कर लिया है।

दोनों के खिलाफ मामला दर्ज कर आगे की कार्रवाई की जा रही है। फिरोजाबाद के कि खैरगढ़ के गांव सिरमई में एक पत्नी ने भांजे के साथ मिलकर अपने ही पति की हत्या कर दी। पुलिस से मिली जानकारी के मुताबिक गांव में एक महिला अपने ही भांजे के साथ चक्कर चला रही थी।ऐसे में एक दिन उसके पति ने दोनों को अवैध संबंध बनाते हुए रंगे हाथ पकड़ लिया।बीवी और भांजे को साथ देख पति को गुस्सा आ गया और तीनों में खूब कहासुनी हो गई। पति का गुस्सा देखकर भांजे के साथ अवैध संबंध की बातें सार्वजनिक होने के डर से महिला ने साजिश रच दी। महिला ने भांजे के साथ मिलकर पति का गला दबा दिया और उसको मौत के घाट उतार दिया।

Also Read: Maha Kumbh 2025: गंगा पंडाल में "संस्कृति का संगम" , शंकर महादेवन ने "चलो कुंभ चले" गीत से किया मंत्रमुग्ध

पुलिस ने मामला दर्ज करके दोनों को गिरफ्तार कर लिया है। कहते हैं कि मामा-भांजे का रिश्ता सबसे खास होता है लेकिन यूपी के फिरोजाबाद में इस रिश्ते को तार-तार करने वाली घटना सामने आई है। फिरोजाबाद में एक भांजे ने मामी के साथ मिलकर मामा की हत्या कर दी। भांजे का दिल मामी पर आ गया और मामा को ही रास्ते से हटाने का प्लान बना लिया। रात में सोते समय भांजे ने हत्या को अंजाम दिया और फरार हो गया। पुलिस ने मामले की जांच पड़ताल की। आरोपी भांजे और मामी को गिरफ्तार कर लिया। जानकारी के मुताबिक, थाना खैरगढ़ के बैरनी गांव में 42 वर्षीय सत्येंद्र की हत्या उसकी पत्नी रोशनी और उसके भांजे गोविंद ने गला घोटकर कर दी।

अपर पुलिस अधीक्षक ग्रामीण अखिलेश भदोरिया के मुताबिक सत्येंद्र की पत्नी रोशनी ने आज दोपहर में अपनी पति की मौत की सूचना पड़ोसियों की दी थी, उसका कहना था कि उसके पति की अचानक मौत हो गई है। बताया जाता है कि सत्येंद्र अपने गांव में बने एक कमरे में रहता था,जहां सभी लोग एकसाथ सो रहे थे। गहरी नींद में सोने के बाद भांजे गोविंद ने मामा सत्येंद्र की हत्या कर दी। हत्या करने के बाद गोविंद वहां से फरार हो गया। सुबह जब लोगों ने सत्येंद्र का शव देखा तो पुलिस को सूचना दी।

Also Read: साइको क्राइम: 15 साल में 50 लडकियों का यौन शोषण, जानिये युवा लड़कियों को कैसे अपने जाल में फंसाता था साइकोलॉजिस्ट

मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर मामले की जांच पड़ताल शुरू की। पुलिस ने बताया कि सिरमई निवासी सतेंद्र सिंह को बुधवार सुबह मृत हालत में देख कर परिजनों में हड़कंप मच गया। ऐसे में इसकी जानकारी पुलिस को दी गई। पुलिस ने तुरंत मौके पर पहुंचकर मामले की जांच शुरू की।जांच में पता चला कि सतेंद्र की हत्या गला दबाकर की गई है। इसके बाद पुलिस ने घरवालों से पूछताछ की तो युवक की पत्नी डर गई और उसे हिरासत में लेकर पूछताछ की गई तो थोड़ी देर में ही उसने सच्चाई उगल दी।

पत्नी ने बताया कि उसी ने भांजे के साथ मिलकर अपने पति की हत्या की है। पूछताछ में रोशनी ने बताया कि पिछले कुछ सालों से उसका उसके भांजे गोविंद के साथ प्रेम संबंध था। रोशनी ने बताया कि मंगलवार की रात को उसका पति सतेंद्र घर पर नहीं था।ऐसे में वो और गोविंद साथ में थे,लेकिन तभी सतेंद्र आ गया और दोनों को आपत्तिजनक स्थिति में पकड़ लिया। इसके बाद तीनों में बहस हुई।

अवैध संबंध और लोकलाज के कारण दोनों ने सतेंद्र की हत्या का फैसला किया और उसे मार दिया। एसपी देहात अखिलेश भदोरिया ने बताया, ‘मृतक सत्येंद्र के भाई शत्रुघ्न ने अपने भाई की हत्या की रिपोर्ट भाई की पत्नी और भांजे के खिलाफ दर्ज कराई। पुलिस ने आरोपी भांजे गोविंद और सत्येंद्र की पत्नी रोशनी को गिरफ्तार कर लिया।पूछताछ के बाद भांजे ने बताया कि उसका मामी के साथ प्रेम प्रसंग चल रहा था। इसी के चलते उसने मामा की हत्या की है।पुलिस ने दोनों आरोपियों से पुलिस पूछताछ में जुटी है।

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow