Hardoi: 25 जनवरी को सभी शैक्षणिक संस्थाओं, कार्यालयों में दिलायी जाये राष्ट्रीय मतदाता दिवस की शपथ-जिला निर्वाचन अधिकारी

जिला निर्वाचन अधिकारी ने मुख्य विकास अधिकारी नोडल अधिकारी स्वीप, समस्त उप जिला मजिस्ट्रेट निर्वाचक रजिस्ट्रीकरण अधिकारी, समस्त

Jan 21, 2026 - 18:24
19 Views
Hardoi: 25 जनवरी को सभी शैक्षणिक संस्थाओं, कार्यालयों में दिलायी जाये राष्ट्रीय मतदाता दिवस की शपथ-जिला निर्वाचन अधिकारी

Hardoi: जिला निर्वाचन अधिकारी ने मुख्य विकास अधिकारी नोडल अधिकारी स्वीप, समस्त उप जिला मजिस्ट्रेट निर्वाचक रजिस्ट्रीकरण अधिकारी, समस्त विभागाध्यक्ष/कार्यालाध्यक्ष को निर्देशित करते हुये कहा है कि मुख्य निर्वाचन अधिकारी उत्तर प्रदेश लखनऊ के निर्देशानुसार 25 जनवरी, 2026 को 16वें राष्ट्रीय मतदाता दिवस की थीम My India My Vote  उपलब्ध कराते हुए निर्देश दिये है कि उपरोक्त थीम के अनुसार स्कूल व शैक्षणिक संस्थाओं में राष्ट्रीय मतदाता दिवस (25 जनवरी, 2026) के अवसर पर विभिन्न गतिविधियां जैसे debates] discussions  competitions including drawing  skit song painting essay etc आयोजित की जाय एवं शैक्षणिक संस्थाओं में राष्ट्रीय मतदाता दिवस की शपथ दिलायी जाय।   सरकारी कार्यालयो में कार्यरत कर्मचारियों व अधिकारियों को राष्ट्रीय मतदाता दिवस की शपथ 25 जनवरी, 2026 को पूर्वान्ह 11.00 बजे अथवा सुविधानुसार दिलायी जाय।  

उक्त के संबंध में यह भी अवगत कराना है कि 25 जनवरी 2026 को साप्ताहिक अवकाश है। साप्ताहिक अवकाश की स्थिति में संबंधित शासकीय विभाग बन्द रहेंगे। इस संबंध में आयोग के. निर्देशानुसार 25 जनवरी 2026 को साप्ताहिक अवकाश की स्थिति में 24 जनवरी 2026 अथवा 23 जनवरी 2026 को शपथ ग्रहण समारोह आयोजित किया जा सकता है। राष्ट्रीय मतदाता दिवस का लोगो जो मतदान के महत्व को सुदृढ़ करता है, का उपयुक्त रूप से अधिकारिक स्टेशनरी, मर्चेंडाइज, वेबसाइट आदि पर उपयोग किया जा सकता है। इस सभी कार्यक्रमों/गतिविधियों के फोटोग्राफ्स जहाँ भी सम्भब हों. हैशटैग #NVD2026 के साथ अपने-अपने सोशल मीडिया हैण्डल्स या वेबसाइट पर अपलोड किये जा सकते हैं।

उन्होंने निर्देशित किया है कि स्कूल व शैक्षणिक संस्थाओं में उपरोक्तानुसार गतिविधिया एंव शपथ ग्रहण समारोह आयोजित करने के साथ ही अपने अधीनस्थ सभी कार्यालयों में 25 जनवरी 2026 को पूर्वान्ह 11.00 बजे अथवा साप्ताहिक अवकाश की स्थिति में 24 जनवरी 2026 अथवा 23 जनवरी 2026 को अपनी सुविधानुसार राष्ट्रीय मतदाता दिवस के अवसर पर अपने अधीनस्थ अधिकारियों/कर्मचारियों को मतदाता शपथ दिलाने का कार्यक्रम आयोजित कराना सुनिश्चित करें। 

Also Read- Hardoi: स्वयं सहायता समूहों के खातों के लिए जनपदभर में बैंक कैम्प आयोजित, 756 समूहों का केवाईसी पूर्ण।

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow