Lucknow News: समाजसेवी समीर विवान के शो का हुआ उद्घाटन समारोह, मुफ्त में संगीत एवं एक्टिंग की शिक्षा देना मुख्य उद्देश्य। 

समीर विवान ने बताया कि इनके शो समीर विवान शो के उद्घाटन का सारा श्रेय इनके लखनऊ के सभी मीडिया के चाहने वालों एवं  इनके माता पिता एवं इनके ...

Mar 11, 2025 - 15:18
183 Views
Lucknow News: समाजसेवी समीर विवान के शो का हुआ उद्घाटन समारोह, मुफ्त में संगीत एवं एक्टिंग की शिक्षा देना मुख्य उद्देश्य। 

Lucknow News: समीर विवान शो (लखनऊ) का उद्घाटन द नेचुरल प्लेट्स रेस्टोरेंट एंड पार्टी हाल में संपन्न हुआ। बालीवुड एक्टर ऋषी राज भसीन एवं एक्टर शान सक्सेना रहे समीर विवान शो के चीफ गेस्ट रहे। मुख्य अतिथि के रूप में एक्टर नवनीत मिश्रा एवं संगीतकार दीपक बाजपेयी, गायक राइटर (बी ओम) तापस कश्यप रहे। शो के उद्घाटन समारोह में मनीष नंदन एवं अंकिता सिंह सूर्यवंशी की म्यूजियकल टीम ने दर्शकों को थिरकने पर मजबूर कर दिया। 

सूफी एवं भजन गायक शिवा भारती ने एक प्यारे से भजन से की उद्घाटन की शुरुआत की, मशहूर रैपर दिलदार ने बहुत ही अच्छी प्रस्तुति दी। भोजपुरी गायक अनूप शर्मा एवं तरूण लखनवी भी रहे मौजूद। 

समीर विवान ने बताया कि इनके शो समीर विवान शो के उद्घाटन का सारा श्रेय इनके लखनऊ के सभी मीडिया के चाहने वालों एवं  इनके माता पिता एवं इनके गुरु लल्लन शर्मा, विनोद पांडेय को जाता है। जिन्होंने इनके हर सुख दुःख में इनका हमेशा हौसला बढाने में मदद की।

Also Read- Lucknow News: सीएम योगी के नेतृत्व में मातृत्व सुरक्षा को मिल रहा बढ़ावा- प्रधानमंत्री मातृत्व वंदन योजना 2.0 के अंतर्गत यूपी में लाभार्थियों को मिली ₹135 करोड़ से अधिक की सहायता।

इस शो का चलाने का इनका मुख्य उद्देश्य जरुरतमंद बच्चों को मुफ्त में संगीत एवं एक्टिंग की शिक्षा देनी है। एवं ऐसे लोग जो बाउंडेशन के चक्कर में कहीं न कहीं अपने टैलेंट को खो देते हैं। उन लोगों को इस फील्ड में मौका देना है। समीर विवान ने अभी तक कयी फ्रेशर्स कलाकारों को गाने का मौका दिया है। समीर विवान एक कुशल गीतकार & संगीतकार हैं। 

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow