Hathras News: लघु उद्योग भारती की नवीन कार्यकारिणी घोषित, नितिन अग्रवाल जिलाध्यक्ष वैभव मोहता जिला सचिव एवं सौरव वाष्र्णेय बने जिला कोषाध्यक्ष। 

लघु उद्योग भारती, जो कि देश का सबसे बड़ा अखिल भारतीय व्यापारी संगठन है, की हाथरस इकाई की नई कार्यकारिणी की घोषणा आज...

May 20, 2025 - 14:16
48 Views
Hathras News: लघु उद्योग भारती की नवीन कार्यकारिणी घोषित, नितिन अग्रवाल जिलाध्यक्ष वैभव मोहता जिला सचिव एवं सौरव वाष्र्णेय बने जिला कोषाध्यक्ष। 
लघु उद्योग भारती की नवीन कार्यकारिणी के सदस्य 
हाथरस। लघु उद्योग भारती, जो कि देश का सबसे बड़ा अखिल भारतीय व्यापारी संगठन है, की हाथरस इकाई की नई कार्यकारिणी की घोषणा आज समारोहपूर्वक की गई। इस अवसर पर संगठन का स्थापना दिवस भी पूरे उत्साह के साथ मनाया गया। घोषित नई कार्यकारिणी में जिलाध्यक्ष नितिन अग्रवाल, जिला सचिव वैभव मोहता एवं जिला कोषाध्यक्ष सौरव वाष्र्णेय को बनाया गया। कार्यक्रम के दौरान प्रदेश स्तर के अधिकारियों द्वारा नवनियुक्त पदाधिकारियों को शपथ ग्रहण भी कराया गया।
इस आयोजन में सभी सर्व समाज के व्यापारी बड़ी संख्या में मौजूद रहे, जिससे संगठन की व्यापक स्वीकार्यता और प्रभाव का आभास हुआ। मंच संचालन की जिम्मेदारी मनोज अग्रवाल राया वालों ने सफलतापूर्वक निभाई। लघु उद्योग भारती देशभर में 27 राज्यों, 556 जिलों और 54,000 से अधिक स्थायी सदस्यों के साथ एक मजबूत व्यापारी मंच के रूप में कार्य कर रही है।
यह संगठन न केवल लघु उद्योगों के संरक्षण और उन्हें बढ़ावा देने में अग्रणी भूमिका निभा रहा है, बल्कि सरकार और प्रशासनिक तंत्र के साथ व्यापारिक हितों की रक्षा हेतु भी सशक्त हस्तक्षेप करता है। स्थापना दिवस पर आयोजित यह समारोह संगठन की विकासशील सोच, व्यापारिक एकता और स्थानीय उद्योगों के प्रति प्रतिबद्धता का परिचायक रहा।

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow