Lucknow: योगी सरकार की नई पहल, परिषदीय और केजीबीवी विद्यालयों में विकसित होगा इनोवेशन कल्चर। 

योगी सरकार परिषदीय विद्यालयों एवं कस्तूरबा गांधी बालिका विद्यालयों (केजीबीवी) में अध्ययनरत बच्चों को आधुनिक

May 20, 2026 - 20:27
79 Views
Lucknow: योगी सरकार की नई पहल, परिषदीय और केजीबीवी विद्यालयों में विकसित होगा इनोवेशन कल्चर। 
योगी सरकार की नई पहल, परिषदीय और केजीबीवी विद्यालयों में विकसित होगा इनोवेशन कल्चर। 

लखनऊ: योगी सरकार परिषदीय विद्यालयों एवं कस्तूरबा गांधी बालिका विद्यालयों (केजीबीवी) में अध्ययनरत बच्चों को आधुनिक तकनीक, नवाचार और वैज्ञानिक सोच से जोड़ने के लिए ‘भारत इनोवेट्स 2026’ अभियान संचालित करने जा रही है। इस अभियान के माध्यम से पहली बार गांव और कस्बों के सरकारी स्कूलों में पढ़ने वाले बच्चों को डीप टेक्नोलॉजी, रिसर्च और इनोवेशन की अवधारणाओं से परिचित कराया जाएगा।

शिक्षा मंत्रालय, भारत सरकार के दिशा-निर्देशों के क्रम में प्रदेश के सभी परिषदीय एवं केजीबीवी विद्यालयों में मई 2026 के दौरान विभिन्न गतिविधियों का आयोजन किया जाएगा। इसके अंतर्गत ‘विकसित भारत के नवाचार परिदृश्य’ विषय पर संगोष्ठी, ‘डीप टेक्नोलॉजी’ पर विशेष कक्षाएं, ‘भारत क्विज’ प्रतियोगिता तथा निबंध लेखन जैसी गतिविधियां आयोजित की जाएंगी, जिससे बच्चों में जिज्ञासा, रचनात्मकता और समस्या समाधान की क्षमता विकसित हो सके।

सरकार का उद्देश्य है कि समाज के अंतिम पायदान पर खड़े बच्चों तक भी आधुनिक शिक्षा और नवाचार का वातावरण पहुंचे। इसके लिए विद्यालयों में तकनीक आधारित शिक्षण, सहभागितापूर्ण गतिविधियां और नवाचार आधारित कार्यक्रमों को बढ़ावा दिया जाएगा। साथ ही स्थानीय स्वयंसेवी संस्थाओं और विशेषज्ञों का सहयोग लेकर कार्यक्रमों को प्रभावी बनाया जाएगा तथा गतिविधियों का दस्तावेजीकरण भी सुनिश्चित किया जाएगा।

 बेसिक शिक्षा राज्यमंत्री (स्वतंत्र प्रभार) संदीप सिंह ने कहा कि योगी सरकार का प्रयास है कि प्रदेश के प्रत्येक बच्चे को आधुनिक शिक्षा, तकनीक और नवाचार से जोड़कर उसे भविष्य के लिए तैयार किया जाए। ‘भारत इनोवेट्स 2026’ अभियान के माध्यम से सरकारी स्कूलों के छात्र-छात्राओं में वैज्ञानिक दृष्टिकोण, नवाचार की सोच और प्रतिस्पर्धात्मक क्षमता विकसित होगी। यह पहल उन्हें न केवल शैक्षणिक रूप से सक्षम बनाएगी, बल्कि उन्हें आत्मनिर्भर और वैश्विक स्तर पर प्रतिस्पर्धी भी बनाएगी। उन्होंने  कहा कि परिषदीय एवं केजीबीवी विद्यालयों में इस प्रकार की गतिविधियों से बच्चों को प्रारंभिक स्तर पर ही तकनीकी ज्ञान और नवाचार की समझ विकसित करने का अवसर मिलेगा, जिससे वे भविष्य की चुनौतियों का सामना बेहतर तरीके से कर सकेंगे।

Also Read- बंगाल में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल, पूर्व मुख्यमंत्री के भतीजे अभिषेक बनर्जी की 'जेड प्लस' सुरक्षा पूरी तरह वापस

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow